Author: admin

नई दिल्ली, 20 जून (ता)। अगर आप ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े जाते हैं तो अब आपको पहले के मुकाबले दोगुना जुर्माना देना होगा। रेल मंत्रालय ने गत शाम रेलवे एक्ट में किए गए संशोधनों को लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही बिना टिकट यात्रा पर लगने वाला न्यूनतम जुर्माना 250 रुपए से बढ़कर 500 रुपए हो गया है। यह नियम 20 जून से लागू माना जाएगा।रेल मंत्रालय ने एक दिन पहले 18 जून को देश के सभी रेलवे जोन्स को पत्र भेजकर नए नियमों की जानकारी दी थी। उस समय रेलवे अधिकारियों…

Read More

मेरठ 20 जून (प्र)। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि हिंदुओं की जड़ गोमाता को इसलिए काटा जा रहा है, ताकि हिंदुओं को जड़ से समाप्त किया जा सके सत्ता में आकर जो लोग गोरक्षा नहीं कर सकते उसको वोट न दें। उन्होंने उपस्थित लोगों को याद दिलाई कि चुनाव के समय अन्य समस्याओं को छोड़कर गोमाता को बचाने वालों को ही वोट करें शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का शुक्रवार को गविष्टि यात्रा में मवाना पहुंचने पर स्वागत किया। शांति फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि सनातन धर्म की विशेषता है कि कदम भी विचार करने के बाद…

Read More

मेरठ 20 जून (प्र)। कचहरी के बाहर और मेरठ कॉलेज के सामने अधिवक्ताओं व कचहरी के स्टाफ के वाहनों की पार्किंग के नाम पर बड़ा खेल किया जा रहा है। कचहरी के चंद वाहन खड़े हो रहे हैं, लेकिन बड़ी संख्या में बाहरी वाहनों की पार्किंग कर रोजाना मोटी रकम एकत्र की जा रही है और सीधे तौर पर नगर निगम के राजस्व को चोट पहुंचाई जा रही है। पार्किंग में कई लाइनों में वाहनों को खड़ा कराने से कचहरी के आगे दिनभर जाम लगा रहता है, इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, करीब…

Read More

मेरठ, 20 जून (प्र)। एक जामुन विक्रेता का वीडियो सामने आया है। इसमें वह जामुन को जीभ से चाटकर बेचता दिख रहा है। यह घटना डीएम और एसएसपी कार्यालय के पास कमिश्नरी पार्क क्षेत्र में हुई, जहां बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कुछ हिंदू संगठनों ने इसे ‘जामुन जिहाद’ करार देते हुए आपत्ति जताई है। वीडियो में शाहरुख नामक एक युवक अपने ठेले पर जामुन बेचते हुए उन्हें चाटता हुआ दिखाई दे रहा है। यह ठेला कमिश्नरी पार्क के पास लगता है, जो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालयों, कचहरी…

Read More

मेरठ, 20 जून (प्र)। अमरनाथ यात्रा सेवा समिति, मेरठ की ओर से अमरनाथ यात्रा के दौरान सेवा के लिए भंडारा संचालन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि 23 जून को खाद्य सामग्री से भरे पांच ट्रकों को मेरठ से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना किया जाएगा। समिति अध्यक्ष महेश मित्तल ने बताया कि पहला दल 23 जून को मेरठ से रवाना होगा। बैठक में महामंत्री विशाल गर्ग, कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा, मंत्री संजय शर्मा सहित शिव कुमार गोयल आदि रहे।

Read More

नई दिल्ली, 20 जून (ता)। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बैंकों, परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनियों (एआरसी) और कर्ज लेने वालों के बीच गहरी मिलीभगत की ओर इशारा करते हुए कहा कि करदाताओं का पैसा लोन के तौर पर दिया जाए और फिर उसे वसूलने के लिए कोई असरदार कोशिश न की जाए, यह मंजूर नहीं है। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने कहा कि उसे सिर्फ सार्वजनिक धन के गलत इस्तेमाल की चिंता है, जिसे लोगों की भलाई के लिए खर्च किया जाना चाहिए था।शीर्ष अदालत ने एक याचिका पर केंद्र सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक और अन्य…

Read More

बिजनौर, 20 जून (ता)। बिजनौर में पीलीडैम वन चौकी के पास प्रतिबंधित पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया है। यह घटना गुलदार के शव को जलाने की आड़ में हुई, जिससे वन विभाग और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों को मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, चार दिन पहले राष्ट्रीय राजमार्ग 734 पर गाँव उधोवाला के पास एक गन्ने के खेत से एक घायल गुलदार को रेस्क्यू किया गया था। उसे नगीना रेंज की पीलीडैम वन चौकी ले जाया गया, जहाँ उसका उपचार चल रहा…

Read More

अलीगढ़/चंडौस, 20 जून। चंडौस क्षेत्र में पांच माह पहले मांस से भरी पिकअप पकड़े जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मांस की सैंपल रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि यह गोवंश का था। चालक ने पूछताछ में बताया कि उसकी सप्लाई खुर्जा की अल हम्द फ्रोजन फूड्स प्राइवेट लिमिटेड (मीट फैक्ट्री) से हुई थी। चालक पहले ही जेल जा चुका है। शुक्रवार को पुलिस ने मीट फैक्ट्री के मालिक हाजी अनवर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। अनवर पूर्व केंद्रीय मंत्री सरवर हुसैन के भाई हैं। उनके समर्थन में बुलंदशहर के तमाम लोग थाने पहुंचे, मगर पुलिस…

Read More

शामली 20 जून। जनपद शामली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 19 लोग चार कर्मियों को शौचालय में बंद कर फरार हो गए. इससे हड़कंप मच गया.जानकारी के मुताबिक गांव लिलौन स्थित एक प्राइवेट नशा मुक्ति केंद्र में 30 युवक उपचार के लिए भर्ती है बृहस्पतिवार देर रात केंद्र की ऊपरी मंजिल पर रह रहे युवकों ने चद्दर से जंगले को खींचकर तोड़ दिया. इसके बाद 19 युवक गली में कूदकर भाग गए. इस दौरा चार कर्मियों को शौचालय में बंद कर दिया गया था. इसकी जानकारी मिलने पर केंद्र संचालक व कर्मचारियों में…

Read More

मुंबई, 20 जून (ता)। 6 अक्टूबर 1995 को रिलीज फिल्म ‘बरसात’ से बोलीवुड में अपना पहला कदम रखने वाले बॉबी देओल को इस इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा हो चुके हैं। अपनी इस जर्नी में बॉबी देओल सफल भी हुए तो एक वक्त उनके करियर में सिर्फ डाउनफॉल ही आता गया। लेकिन नाकामी के उस दौर में वेब सीरीज ‘आश्रम’ के जरिए बॉबी देओल को ओटीटी पर जबर्दस्त कामयाबी मिली। इसके बाद रनबीर कपूर श्की फिल्म श्एनिमलश् (2023) में महज 15 मिनट के किरदार में तो बॉबी देओल ने कमाल ही कर दिखाया।एक्टर बॉबी देओल अनुराग कश्यप के निर्देशन…

Read More