बंगलूरू, 22 जून (ता)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मोदी देश को और ट्रंप दुनिया को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों नेता खुद को अच्छे दोस्त बताते हैं, लेकिन उनकी नीतियों का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में बीके हरिप्रसाद के पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि ट्रंप की नीतियों के कारण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत ने जवाहरलाल नेहरू के समय से गुटनिरपेक्ष नीति अपनाई थी और सभी देशों के साथ संतुलित संबंध बनाए थे, लेकिन अब यह नीति कमजोर पड़ गई है।
धर्म के नाम पर लूट हुई: राम मंदिर से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों का जिक्र करते हुए खरगे ने दावा किया कि मंदिर निर्माण के लिए जुटाई गई राशि और दान को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म के नाम पर लूट हुई है और पूरे मामले छात्रों-अभिभावकों के साथ अन्याय हुआ नीट परीक्षा को लेकर भी कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियों से छात्रों और अभिभावकों का भरोसा टूटा है।
Trending
- दोस्ती हो तो ऐसी,30 साल बाद पूरा किया अपना वादा; गूगल मैप के सहारे दोस्त को लौटाया कर्ज
- कांवड़ यात्रा: डाक कांवड़ की ऊंचाई और डीजे की आवाज को लेकर आया ये आदेश, लागू होगा रूट डायवर्जन
- बारिश के कारण रेलवे अंडरपास में भरा 10 फीट पानी, तांगा डूबा, चालक और घोड़े की मौत
- ‘जबरन घर में घुसा, दिखाने लगा प्राइवेट पार्ट’: महिला ने बतायी आपबीती
- ‘मरने जा रहा हूं, बुलेट यहां खड़ी है’, कॉल-वीडियो कॉल के बाद ताऊ को मैसेज कर प्रेमिका संग रामगंगा में कूदा
- सुबह-सुबह कांपी धरती: बंगाल की खाड़ी में भूकंप, विशाखापत्तनम तक महसूस हुए झटके
- फरीदाबाद के 70 प्राइवेट स्कूल ब्लैकलिस्ट, अब नहीं होंगे दाखिले, मान्यता के खेल में फंसा छात्रों का भविष्य
- छोटा परिवार ही खुशियों की आधार पूंजी

