मेरठ, 22 जून (प्र)। श्री अमरनाथ यात्री सेवा समिति की ओर से गत दिवस दिल्ली रोड स्थित मंगतपुरम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण बाबा अमरनाथ बर्फानी का 10 फीट ऊंचा दिव्य बर्फानी शिवलिंग रहा। इसके दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़े। यात्रा में सबसे आगे श्रीराम दरबार रहा। भगवान शिव नंदी पर विराजमान रहे। खाटू श्याम का विशाल डोला भी यात्रा में रहा।
शोभायात्रा का शुभारंभ राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, विश्व हिंदू परिषद के निमेष वशिष्ठ, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता और अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने किया। यह शोभायात्रा मंगतपुरम, दिल्ली रोड से शुरू होकर टीपी नगर चौराहा, दिल्ली चुंगी, मेट्रो प्लाजा, रेलवे रोड चौराहा से गुजरी। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने प्रसाद वितरण किया। यह घंटाघर, बुढ़ाना गेट हनुमान मंदिर, बच्चा पार्क, खूनीपुल, बेगमपुल होते हुए यात्रा औघड़नाथ मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा का कई जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
बाबा बर्फानी की पूजा-अर्चना डॉ. रामकुमार गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, अमरीश वर्मा, अशोक कुमार गुप्ता, आनंद प्रकाश गुप्ता, निशांत शर्मा, सिद्धम जैन एवं सीए संजय रस्तोगी ने की शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता और समिति के पदाधिकारी शामिल रहे। समिति के प्रधान महेश मित्तल ने बताया कि शोभायात्रा के समापन के बाद अमरनाथ यात्रा सेवा के लिए समिति का पहला जत्था पांच ट्रकों में खाद्य सामग्री लेकर रवाना हुआ। इस दौरान महामंत्री विशाल गर्ग, कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा तथा मंत्री संजय शर्मा ने यात्रा की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। रवाना हुए जत्थे में अंबुज बिश्नोई, नवनीत शर्मा, शिवकुमार, शशि मल्होत्रा, अमित गोयल, नरेश मित्तल, दिनेश मित्तल, प्राणनाथ घई, राजन सिंघल, योगेंद्र अग्रवाल, संजय अलघ, सचिन शर्मा, अवधेश सिंघल, आकाश शर्मा, विकास गर्ग, अमित जैन, दीपक बिंदल, मनीष गुप्ता, विनय बंसल, नितिन मलिक आदि शामिल रहे।
Trending
- यूपी: प्रदेश के स्कूलों में सरप्लस शिक्षकों की सूची हुई जारी, 30 हजार से ज्यादा शिक्षकों के नाम; जानिए मामला
- सोलर कंपनी में नौकरी का झांसा देकर भाजपा नेता ने 21 करोड़ ठगे, 5 गिरफ्तार
- एजेंटों के लिए उपभोक्ताओं को धोखे में रखने और सब्जबाग दिखाने का फल है हर तीसरी बीमा पॉलिसी बंद होना, कम शब्दों में हिंदी में लिखा हो फार्म, गुमराह कर कराने वालों पर हो कार्रवाई
- देश में राष्ट्रपति जी से ज्यादा पावरफुल कोई नहीं हो! इंडिया की सबसे पावरफुल महिला कैसे हो गई नीता अंबानी, फॉर्च्यून इंडिया अपना क्षेत्र बढ़ाए और बिना साधनों के काम कर रही महिलाओं पर भी दें ध्यान
- हल्की वर्षा के बाद खीर गंगा का जलस्तर बढ़ा
- पूर्व सांसद पर पुत्रवधू ने आर्थिक व मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप, मामला दर्ज
- होटल में प्रेमिका संग रंगरलियां मना रहा था पति, जीपीएस लगाकर पीछे पहुंची पत्नी… फिर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
- सहायक बोरिंग तकनीशियन परीक्षा में नकल के आरोप में 13 गिरफ्तार

