नई दिल्ली, 23 जून (ता)। Ai+ स्मार्टफोन ने भारत में अपने दो नए स्मार्टपोन Ai+ Nova 2 Neo 5G और Ai+ Nova 2 Pro 5G को लांच किया है। ये दोनों स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी चिपसेट से लैस हैं। इन फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन की कीमत की बात करें तो Ai+ Nova 2 Neo 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपए है। वहीं Ai+ Nova 2 Pro 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपए और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपए है। ये दोनों स्मार्टफोन बिक्री के लिए 26 जून को दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध होंगे।
फोन के फीचर्स की बात करें तो Ai+ Nova 2 Neo 5G में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड NxtQuantum OS के साथ आता है। इसमें NxtPrivacy डैशबोर्ड और AI की सपोर्ट शामिल है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G चिपसेट दिया गया है। इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस किया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Nova 2 Neo 5G के रियर में 48MP का सोनी IMX582 AI कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा है। इसमें स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग मिलती है। इस फोन की मोटाई 8.5 मिमी है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम 5G, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
वहीं, Ai+ Nova 2 Pro 5G में 6.9 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स HBM ब्राइटनेस है। इसमें मल्टी लेयर कूलिंग सिस्टम आता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड NxtQuantum OS के साथ आता है। इसमें NxtPrivacy डैशबोर्ड और एडवांस्ड AI की कस्टमाइजेशन शामिल है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में 6GB/8GB रैम और 128GB स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा सेटअप के मामले में Nova 2 Pro 5G के रियर में 48MP का सोनी IMX582 प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम 5G, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इसमें कॉल्स, मैसेज, नोटिफिकेशंस के लिए बैक पैनल पर कस्टमाइजेबल लाइट्स, प्रीमियम 2.5D ग्लास फिनिश, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स और ड्यूल माइक्रोफोंस है।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

