बिलासपुर, 23 जून (ता)। जुखाला के गसौड़ गांव का 13 वर्षीय युवा गबरू पहलवान अनु इन दिनों दंगलों में प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है। बीते एक महीने में क्षेत्र में आयोजित सभी प्रमुख दंगलों में अनु ने माली जीतकर बाल केसरी का खिताब अपने नाम किया। हाल ही में श्रीनयना देवी में आयोजित प्रतिष्ठित दंगल में अनु ने खेलो इंडिया अंडर-20 प्रतियोगिता के कांस्य पदक विजेता एवं मोही अखाड़े के पहलवान अब्दुल को पराजित कर सबको चौंका दिया। इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर के पहलवान को हराना अनु की असाधारण प्रतिभा का प्रमाण माना जा रहा है। अनु के नाम राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि भी दर्ज है। इसी वर्ष तमिलनाडु में अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में अनु ने ग्रीको-रोमन शैली में रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। महज 13 वर्ष की उम्र में अनु अंडर-17 वर्ग के मुकाबलों में बड़े और अधिक अनुभवी पहलवानों को लगातार पराजित कर रहा है।
उसने झंडा मेला, निहारखन बासला दंगल, नम्होल, धुनी पंजैल, बैरी, लखनपुर, बरमाना, बोहट कसोल, सायर तथा नैना देवी सहित अनेक प्रतिष्ठित दंगलों में बाल केसरी का खिताब अपने नाम किया है। अनु वर्तमान में हनुमान अखाड़ा लखनपुर में मुख्य कोच बलवीर चिल्ला के मार्गदर्शन में कुश्ती की बारीकियां सीख रहा है। अनु ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच को दिया है। अनु के पिता अशरफ अली व्यवसाय से ट्रांसपोर्टर हैं, जबकि माता रुबीना गृहिणी हैं।
Trending
- भारतीय नियमों के आगे झुका मेटा? बाल शोषण और डीपफेक को माना गंभीर मुद्दा, सरकार बोली- US के कानून नहीं चलेंगे
- संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
- गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया
- राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला
- जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज
- कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत
- विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
- बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ

