कोलकाता 23 जून। पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेताओं की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. कोई जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार है तो कोई किसी दूसरे मामले में. इसी बीच पुलिस ने मंगलवार तड़के 3 बजे नदिया जिला परिषद सदस्य टीना भौमिक के तेहट्टा स्थित घर पर छापेमारी. ये इस दौरान उनके घर से 3 किलो सोना बरामद हुआ.
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह सोना तृणमूल नेता और बिधाननगर पुराणिकम के अध्यक्ष सब्यसाची दत्ता के खिलाफ चल रही जांच के दौरान बरामद किया गया. टीना भौमिक के तेहट्टा स्थित घर पर बिधाननगर नॉर्थ थाने की पुलिस TMC नेता सब्यसाची दत्ता को साथ लेकर पहुंची थी.तलाशी के दौरान घर से 3 किलो सोना बरामद किया.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि वसूली केस में पूछताछ के दौरान सब्यसाची दत्ता से कई अहम जानकारियां मिलीं थी. उन्हीं की निशानदेही पर बिधाननगर नॉर्थ थाने की टीम मंगलवार तड़के टीना भौमिक के घर पहुंची थी.सब्यसाची दत्ता को 8 जून को जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.आज, मंगलवार को उनकी पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त हो रही है.
उसी बीच जानकारी सामने आई है कि बिधाननगर उत्तर पुलिस स्टेशन की पुलिस ने सब्यसाची के साथ नादिया के तेहट्टा और करीमपुर में छापेमारी अभियान चलाया. यह छापेमारी तृणमूल नेता और सब्यसाची की करीबी दोस्त टीना भौमिक साहा के पिता के घर और ससुराल में की गई थी. पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच में पता चला कि सोना सब्यसाची के पैसों से खरीदा गया था और टीना के घर में रखा गया था. टीना के दो घरों से 3 किलो सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपए से अधिक है.
टीना को भेजा गया नोटिस
बरामद की गई चीजों में सोनेके हार हार, चूड़ियां, लॉकेट और झुमके के साथ हील कई चीजें शामिल हैं. इसके साथ ही कई जमीन संबंधी दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं.गुरुवार को टीना को बिधाननगर पुलिस स्टेशन में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का नोटिस दिया गया.
जांच अधिकारी अब पूरे मामले की कड़ियों को आपस में जोड़ रहे हैं. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह सोना पूरी तरह से सब्यसाची का है या फिर टीना भौमिक साहा की अपनी कोई संपत्ति है. स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर काफी चर्चा है कि एक जिला परिषद सदस्य के पास इतनी संपत्ति कैसे हो सकती है. मीडिया में छपी जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीना से पूछताछ के लिए उन्हें नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है. इस मामले में अभी और भी कई गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है क्योंकि पुलिस को कई और संदिग्धों के नाम पता चले हैं. यह पूरा घटनाक्रम आने वाले दिनों में बंगाल की सियासत में और बड़ा भूचाल ला सकता है, क्योंकि सब्यसाची के कई करीबी अब जांच के दायरे में हैं.

