Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    • 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
    • होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
    • बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
    • फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
    • BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
    • राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी और बौछारें
    देश

    दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी और बौछारें

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 24, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 24 जून (ता)। दिल्ली-एनसीआर में करीब एक घंटे तक चली तेज धूल भरी आंधी के बाद राहत भरी बारिश शुरू हो गई है। प्रचंड गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इस बारिश ने बड़ी राहत दी है।
    गत दिवस दोपहर दिल्ली के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलीं, जिसके चलते मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में पूरे शहर में भीषण आंधी, बिजली गिरने और वर्षा के लिए रेड अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग ने कहा कि कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है, जबकि अगले कुछ घंटों में दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में बिजली चमकने और 80-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ तेज आंधी आने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने एक नाउकास्ट चेतावनी (स्थानीय अल्पकालिक अलर्ट) में दिल्ली के अधिकांश स्थानों को रेड अलर्ट के तहत रखा है, जो गंभीर मौसम की स्थिति की संभावना को दर्शाता है। मौसम विभाग ने जिला अधिकारियों और आपदा प्रबंधन अधिकारियों को चेतावनी भेज दी है और उन्हें आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।
    मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में गत दिवस न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। कई जगहों पर युवा और बच्चे सड़कों पर खुलकर भीगते और झूमते नजर आए। कुछ लोग मोबाइल पर वीडियो बनाते हुए इस मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार हल्की से मध्यम बारिश अगले कुछ घंटों तक जारी रह सकती है, जिससे गर्मी से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं कुछ देर पहले दिल्ली-एनसीआर में अचानक तेज आंधी आई थी। नोएडा से लेकर गुरुग्राम तक सड़कों पर घना धूल का गुबार उड़ रहा था, जिससे आसमान धुंधला नजर आ रहा था और विजिबिलिटी बेहद कम हो गई थी। तेज हवाओं के जोरदार थपेड़ों से खुले में लगी दुकानों के सामान उड़ने लगे थे।
    बता दें कि बादलों की आवाजाही और तीखी धूप के बीच दिल्ली में उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। आलम यह हो रहा है कि बिना एसी कहीं राहत नहीं मिल पा रही। तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। दूसरी तरफ दिल्ली की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में ही चल रही है। मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री के आसपास रह सकता है। दिन में बादलों की आंशिक आवाजाही लगी रहेगी। तेज धूप भी निकलेगी।
    उधर गत दिवस सुबह साढ़े नौ बजे दिल्ली का एक्यूआइ 145 दर्ज किया गया। इसे ‘मध्यम’ श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में चल रही है। पूर्वानुमान है कि हाल फिलहाल इसमें बहुत अधिक बदलाव नहीं होगा।

    Desh Dust storm and showers in Delhi-NCR New Delhi tazza khabar tazza khabar in hindi Weather
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन

    August 11, 2026

    हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

    August 11, 2026

    10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.