मेरठ, 24 जून (प्र)। दिल्ली के मयूर विहार फेस एक में विराजमान आचार्य सौरभ सागर महाराज ने वर्ष 2026 का चातुर्मास मेरठ में करने की घोषणा कर दी है। यह घोषणा होते ही मेरठ से पहुंचे श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर मेरठ महानगर के 45 जैन मंदिरों के अध्यक्ष, मंत्री एवं प्रमुख समाजसेवी सुरेश जैन रितुराज ने श्रीफल अर्पित करते हुए चातुर्मास के लिए निवेदन किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में मेरठ में चातुर्मास हुआ था। पिछले 11 वर्षाे में मेरठ महानगर का विस्तार चारों दिशाओं में हुआ है। अब नगर में 45 जैन मंदिर स्थापित हो चुके हैं। अब यहां फिर से पावन चातुर्मास कराना चाहते हैं। सुरेश जैन रितुराज ने कहा कि आचार्य के सानिध्य में अब बड़ा आध्यात्मिक आयोजन हो सकेगा।
आचार्य सौरभ सागर महाराज ने कहा कि उनके गुरुदेव आचार्य पुष्पदंत सागर महाराज ने भी उन्हें इसके लिए निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर सदर समाज से सुनील जैन, कमला नगर से चिन्मय जैन, आनंदपुरी से राजीव जैन, शास्त्रीनगर से डीके जैन, गंगानगर से प्रमोद जैन, असौड़ा हाउस से विनोद जैन, थापरनगर से धनकुमार जैन आदि ने आचार्य का आशीर्वाद लिया।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

