अलीगढ़, 27 जून (ता)। मथुरा डिपो की एक बस में बड़ा हादसा हो गया। चालक के अचानक निढाल होने से बस अनियंत्रित हो गई। एक फौजी की सूझबूझ से बस में सवार पचास सवारियां सुरक्षित बच गईं। यह घटना बेसवां से पहले नगला फोंदा के समीप लगभग नौ बजे हुई। मथुरा डिपो की बस संख्या यूपी के टी 3189 मथुरा से मुरादाबाद जा रही थी। चालक गणेश कुमार रामपुर अडीग, मथुरा के निवासी थे। वह सीट पर बैठे-बैठे अचानक निढाल हो गए। बस बेकाबू होकर सड़क की दूसरी साइड में चली गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। बस में लगभग पचास सवारियां सवार थीं।
बस में सवार एक फौजी ने तुरंत स्टेरिंग संभाल लिया। उन्होंने बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया। बस बिजली के एक पोल को तोड़ते हुए चबूतरे से जा टकराई। इस हादसे में वहां बंधी कुछ गायें घायल हुईं। चालक गणेश कुमार को मंगलायतन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Trending
- कक्षाओं में लिखा जाता है देश का भविष्य: आनंदीबेन पटेल
- जाट रेजीमेंट सेंटर में 06 से 13 अगस्त तक यूएचक्यू भर्ती रैली
- डाकघरों के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया
- कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को विपक्ष ने दी धार, जंतर मंतर पर पुन: जमे प्रदर्शनकारी
- जाली नोट छापने व बाजार में चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़
- तेल कंपनियों ने करोड़ों का एथनॉल खरीदा
- अमिताभ सर्जरी के बाद घर लौटे
- शर्मिला ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में पदक पर ठोक रही दावा

