Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार
    • बारात बुलाई, फेरे कराए फिर विदा के बाद ससुराल वालों से 2.25 लाख की ठगी
    • यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार
    • एबिक्स के चेयरमैन विकास गर्ग ईडी ने किया गिरफ्तार
    • पहली बार मिलने पर किसी के बारे में अच्छी बुरी राय ना बनाएं
    • आरडब्ल्यूए हो सावधान! लापरवाही के लिए लग सकता है जुर्माना और हो सकती है सजा, आवारा कुत्ते ने बच्ची को घायल किया, 1.05 लाख का जुर्माना लगा
    • सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में सहोदय स्कूल कांप्लेक्स की बैठक सम्पन्न
    • अब ब्लाक प्रमुख भी प्रशासक के रूप में सामान्य रूटीन कार्यों को कराते नजर आएंगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दौड़ में शाश्वत और कीर्ति रहे अव्वल, अंडर-14 बालक-बालिका वर्ग में 100 मीटर श्रेणी के विजेता बने
    देश

    दौड़ में शाश्वत और कीर्ति रहे अव्वल, अंडर-14 बालक-बालिका वर्ग में 100 मीटर श्रेणी के विजेता बने

    adminBy adminJune 27, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 27 जून (प्र)। सेंट पैट्रिक्स एकेडमी में शुक्रवार को दो दिवसीय जोनल एथलेटिक मीट का शुभारंभ किया गया इसमें जोन के 11 विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
    मुख्य अतिथि फादर धार्सिस और विद्यालय के सुपीरियर ब्रदर एंथनी केजे ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पहले दिन अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग में 100, 400, 600/800 और 3000 मीटर दौड़, बाधा दौड़, ऊंची कूद, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, ट्रिपल जंप तथा 4×100 मीटर रिले सहित विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। सेंट पैट्रिक्स एकेडमी, सेंट थॉमस स्कूल, सोफिया गर्ल्स स्कूल और क्रिस्तु ज्योति कॉन्वेंट स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्पर्धाओं में बाजी मारी।

    बालक वर्ग
    अंडर-14 में शाश्वत सिंह ने 100 व 400 मीटर, आरव राणा ने 600 मीटर, देव ढाका ने 80 मीटर बाधा दौड़ और ऊंची कूद, वेदांश सिंह ने शॉट पुट व डिस्कस थ्रो और सेंट पैट्रिक्स की टीम ने 4 गुना 100 मीटर रिले दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया।
    अंडर-17 बालक वर्ग में अर्पित यादव 100 मीटर, प्रज्ज्वल कुमार यादव, 400 मीटर, तनिष छोकर 800 मीटर, सत्यम सिंह सैनी 3000 मीटर, आदर्श मोतला 110 मीटर बाधा दौड़, जैद अहमद ऊंची कूद, लव ट्रिपल जंप, आयुष्मान यादव शॉट पुट, जसकीरत सिंह डिस्कस थ्रो तथा सेंट पैट्रिक्स की टीम 4 गुना 100 मीटर रिले में प्रथम रही। अंडर-19 बालक वर्ग में शिव नगरी 100 व 400 मीटर, अनंत पंवार 800 मीटर, आयुष 3000 मीटर और एलेक्स ने 110 मीटर बाधा दौड़ व ऊंची कूद में पहला स्थान प्राप्त किया।

    बालिका वर्ग
    अंडर-14 में कीर्ति ठाकुर 100 मीटर, आराध्या राणा 400 मीटर, कनिका 600 मीटर, श्रेया ने 80 मीटर बाधा दौड़, कृतिका भारद्वाज ऊंची कूद, दात्री सिंह शॉट पुट, रिधिमा डिस्कस थी और सेंट थॉमस स्कूल की टीम 4 गुना 100 मीटर रिले में विजेता रही। अंडर-17 में अनिष्का श्री 100 मीटर, गोरी 400 मीटर, तनिष्का सिंह 800 मीटर व ट्रिपल जंप, व्योमिका 100 मीटर बाधा दौड़, गार्गी शर्मा ऊंची कूद, अनन्या सक्सेना शॉट पुट व डिस्कस थ्रो और सेंट पैट्रिक्स की टीम 4 गुना 100 मीटर रिले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

    अंडर-19 बालिका वर्ग में आयुषी 100 मीटर, जिया नाज 400 मीटर, आन्या तायल 300 मीटर, वाणी वशिष्ठ ने 100 मीटर बाधा दौड़ व ऊंची कूद, दृष्टि ट्रिपल जंप और तन्वी चौहान ने शॉट पुट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रदर रोनिश मे जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अनु कुमार और अन्य अतिथि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन जिला एथलेटिक्स संघ के तकनीकी अधिकारियों के निर्देशन में कराया जा रहा है। शनिवार को सभी स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले आयोजित होंगे। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यालय को ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

    meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news Zonal Athletic Meet
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार

    July 15, 2026

    बारात बुलाई, फेरे कराए फिर विदा के बाद ससुराल वालों से 2.25 लाख की ठगी

    July 15, 2026

    यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार

    July 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.