Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    • 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
    • होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
    • बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
    • फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
    • BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
    • राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»आयकर विभाग ने मजदूर की बेटी को भेजा 21 करोड़ का नोटिस
    न्यूज़

    आयकर विभाग ने मजदूर की बेटी को भेजा 21 करोड़ का नोटिस

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 27, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उन्नाव, 27 जून (ता)। उन्नाव के गिरजाबाग मोहल्ला निवासी मजदूर की स्नातक पास बेटी को चंडीगढ़ से आयकर विभाग ने नोटिस भेजकर 20 करोड़ की कमाई का ब्योरा मांगा है। यह कमाई कबाड़ के कारोबार से बताई गई है। पीड़िता ने जनसुनवाई पोर्टल और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना दिया है। धोखाधड़ी में फंसाने की आशंका जताते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
    सदर कोतवाली के गिरजाबाग मोहल्ला निवासी रश्मि सविता ने बताया कि वह बीए पास कर घर में ही रहती हैं। पिता अजय शंकर मजदूरी करते हैं। दो कमरों में पूरा परिवार गुजर-बसर करता है। धूप से बचाव के लिए घर में तिरपाल लगा है।
    कहा कि नौ मई को उसे चंडीगढ़ आयकर विभाग का नोटिस मिला जिसमें उसके द्वारा 20 करोड़ की कमाई की बात कही गई है। यह देखकर वह घबरा गई। उसने नोटिस को पढ़ा और अपने हिसाब से जवाब भी भेजा है।
    उसका कहना है कि जिस कबाड़ के काम से यह कमाई दिखाई गई है, उसमें उसका आधारकार्ड और पैनकार्ड कहां से मिला। पीड़िता ने मोतीनगर मोहल्ले में संचालित कैफे संचालक पर ही इसका दुरुपयोग करने की आशंका जताई है।
    पीड़िता ने कहा कि फिलहाल नोटिस का जवाब देने के साथ ही उसने जनसुनवाई पोर्टल और साइबर सेल में भी प्रार्थनापत्र दे दिया है। अब उसे अधिवक्ता जो सलाह दे रहे हैं, उसी आधार पर वह आगे की प्रक्रिया पूरी कर रही है।
    पीड़िता ने कहा कि पिता मजदूरी करते हैं, भाई अभी कुछ नहीं कर रहा है। एक बहन है उसकी शादी हो चुकी है। मां गृहिणी हैं, ऐसे में इतनी कमाई कहां से दिखा दी गई, वह परेशान है। नोटिस आने के बाद पूरा परिवार डरा हुआ है।
    पीड़िता ने प्रशासन से मामले की जांच कर जालसाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साइबर थाना प्रभारी राजेश मिश्र ने बताया कि ऐसी तहरीर नहीं मिली है। अगर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    बैंक खाता खुलवाने के लिए कैफे में दिया था आधार और पैनकार्ड
    पीड़िता रश्मि ने कहा कि कई साल पहले इंडियन ओवरसीज बैंक में खाता खुलवाने के लिए आधार और पैनकार्ड की जरूरत थी। तब मोतीनगर मोहल्ले में जीजीआईसी स्कूल के पास स्थित कैफे में आधार और पैन कार्ड की फोटोकॉपी कराने के लिए दिया था। इसके अलावा कहीं भी इनका प्रयोग नहीं किया। पीड़िता को शक है कि वहीं से उसके अभिलेखों का गलत उपयोग किया गया।

    Income Tax Department sends ₹21 crore notice to laborer's daughter. tazza khabar tazza khabar in hindi unnao Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन

    August 11, 2026

    हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

    August 11, 2026

    10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.