मेरठ, 01 जुलाई (प्र)। सरूरपुर थाना क्षेत्र के खिवाई मोड़ स्थित एक पुआल गोदाम पर बीती गत शाम पीने के पानी को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पथराव और तोड़फोड़ हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सात नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कस्बा खिवाई निवासी कुलदीप पुत्र ताराचंद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि गत शाम करीब पांच बजे वह अपने साथियों धर्मेंद्र और सचिन के साथ खिवाई मोड़ स्थित पुआल गोदाम पर काम कर रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद फजरू, साकिब, इरशाद, जावेद, निसार, अफजाल और अन्य लोगों से पीने के पानी को लेकर कहासुनी हो गई।
कुलदीप के मुताबिक, जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को गांव से बुला लिया। कुछ लोग कार और कई बाइकों से मौके पर पहुंचे। उन्होंने लाठी-डंडों, धारदार हथियारों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।
इस हमले में कई लोग घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि जाते समय आरोपियों ने उसकी बुलेट मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ की, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी गौरव सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
- 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
- होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल

