Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शाहनवाज राना के ठिकानों पर छापा, दो करोड़ नकद बरामद
    • कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर मचा घमासान
    • टॉक्सिक के बाद इन फिल्मों में नजर आएंगी हुमा कुरैशी
    • बेरोजगारी दर 40 वर्षों में सबसे अधिक : प्रियंका गांधी
    • आटा, मैदा और सूजी के निर्यात पर लगी पाबंदियां हटीं
    • 380 उड़ानें लेट, 16 रद्द, 15 डायवर्ट, भारी जाम
    • विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
    • खरखौदा विकास खंड के आंगनबाडी केन्द्रों का अन्य ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा किया औचक निरीक्षण
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»लोकसभा राज्यसभा विधानसभा और विधानपरिषद सदस्यों की संख्या बढ़ोत्तरी पर पुनरू हो विचार
    देश

    लोकसभा राज्यसभा विधानसभा और विधानपरिषद सदस्यों की संख्या बढ़ोत्तरी पर पुनरू हो विचार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 30, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लोकसभा राज्यसभा विधानसभा और विधानपरिषद के साथ ही महत्वपूर्ण पदों पर बैठने वाले सदस्यों की संख्या बढ़ाई जाए इस पर किसी को कोई ऐतराज नहीं है क्योकि जब सोचने वाले ज्यादा होंगे तो विकास भी गति से होगा और आम आदमी को न्याय मिलेगा और जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में काफी काम करा चुके हेांगे लेकिन इसके लिए पहले माहौल ऐसा हो कि इसके बाद जो खर्च बढ़ेंगे टैक्सो के रुप में उन्हें देने में आम आदमी को कोई परेशानी ना हो। एक खबर के अनुसार महिला आरक्षण कानून लागू करने के लिए सरकार संविधान संशोधन विधेयक का नया प्रारूप तैयार कर रही है। इसके तहत सभी राज्यों के लिए लोकसभा सीटों की संख्या 50श् तक बढ़ाने समेत विभिन्न विकल्पों पर काम चल रहा है, ताकि दक्षिण भारतीय राज्यों की चिंताओं को दूर किया जा सके।
    नया प्रारूप मुख्य रूप से दक्षिण के राज्यों के इस डर को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है कि जनसंख्या आधारित परिसीमन से लोकसभा में उनका सियासी प्रभाव घट जाएगा। 17 अप्रैल को लाया गया पहला विधेयक लोकसभा में पारित नहीं हो सका था। नए प्रारूप में वर्ष 1971 की जनगणना के आधार पर राज्यों के बीच सीटों के मौजूदा अनुपात को बनाए रखने का प्रस्ताव दिया गया है। वर्तमान जनगणना के आंकड़े उपलब्ध नहीं होनेे से लोकसभा-विधानसभा सीटों का पुनर्गठन वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर किया जाएगा।
    सूत्रों का कहना है कि सरकार इस विधेयक को संसद में तभी पेश करेगी, जब वह बहुमत को लेकर पूर्णतरू आश्वस्त हो जाएगी। वर्तमान में लोकसभा में एनडीए के पास करीब 300 सांसद हैं और तीन सीटें खाली हैं। दो-तिहाई बहुमत के लिए उसे 360 मतों की जरूरत है।
    सरकार की योजना के अनुसार, पिछली प्रकाशित जनगणना के आधार पर परिसीमन करके वर्ष 2029 के संसदीय चुनावों से पहले महिला आरक्षण कानून को क्रियाशील करने के लिए लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर अधिकतम 850 किया जाएगा। अप्रैल में पेश किए गए संविधान संशोधन विधेयक के अनुसार, महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने हेतु राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं में भी सीटें बढ़ाई जाएंगी। विधेयक में कहा गया है कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें किसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में बारी-बारी से आवंटित की जाएंगी।
    जिम्मेदारों द्वारा सोच के उपरांत जो यह संख्या बढ़ेगी उसकी वेतन और खर्चों को मिलाकर जो आर्थिक बोझ़ पड़ेगा वो कोई मामूली नहीं होगा। देशवासी इस समय सरकार के सभी प्रयासों व पीएम मोदी के निर्णयों के बावजूद पूरी तौर पर आर्थिक रुप से मजबूत नहीं हो पा रहे हैं। सही तो यह है कि व्यापारी हो या उद्योगपति व आम आदमी अपनी व्यवस्था बनाने में १८ घंटे काम करते हुए एडी से चोटी तक का जोर लगा रहा है। फिर भी किसी ना किसी रुप में महंगाई से हो रहे सामना और बढ़ते खर्चे उसे उभरने नहीं दे रहे हैं। क्योंकि सरकारी विभाग विभिन्न करों के नाम पर टैक्स की वसूली में पीछे नहीं है। इसलिए बढ़ोत्तरी हो मगर पहले आम आदमी का बजट सुधारने और महंगाई व टैक्स का असर उस पर ना पड़े इसलिए ऐसा होने तक इस प्रस्ताव पर दोबारा विचार किया जाए।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    शाहनवाज राना के ठिकानों पर छापा, दो करोड़ नकद बरामद

    August 25, 2026

    कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर मचा घमासान

    August 25, 2026

    टॉक्सिक के बाद इन फिल्मों में नजर आएंगी हुमा कुरैशी

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.