Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कक्षाओं में लिखा जाता है देश का भविष्य: आनंदीबेन पटेल
    • जाट रेजीमेंट सेंटर में 06 से 13 अगस्त तक यूएचक्यू भर्ती रैली
    • डाकघरों के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया
    • कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को विपक्ष ने दी धार, जंतर मंतर पर पुन: जमे प्रदर्शनकारी
    • जाली नोट छापने व बाजार में चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़
    • तेल कंपनियों ने करोड़ों का एथनॉल खरीदा
    • अमिताभ सर्जरी के बाद घर लौटे
    • शर्मिला ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में पदक पर ठोक रही दावा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पुलिस चौकी के पास ट्रांसफार्मरों से तांबा चोरी, बिजली गुल
    देश

    पुलिस चौकी के पास ट्रांसफार्मरों से तांबा चोरी, बिजली गुल

    adminBy adminJuly 2, 2026No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 02 जुलाई (प्र)। शहर में मंगलवार देर रात हुई ट्रांसफार्मर चोर गिरोह की वारदात ने सिर्फ बिजली व्यवस्था को नहीं, बल्कि रात की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए। अब तक ट्रांसफार्मरों से तांबा चोरी की घटनाएं मुख्य रूप से देहात क्षेत्रों में सामने आती थीं. लेकिन पहली बार शहर के बीचोंबीच इस तरह सिलसिलेवार वारदात ने बिजली विभाग और पुलिस दोनों की चिंता बढ़ा दी है। जिस ट्रांसफार्मर की सुरक्षा पुलिस चौकी की मौजूदगी में सबसे सुरक्षित मानी जाती है, उसी के पास चोर ने इत्मीनान से तांबे की पत्तियां निकाल लीं। इसके बाद गिरोह के सदस्य सुभाष नगर से हापुड़ अड्डे और घंटाघर तक एक-एक ट्रांसफार्मर को निशाना बनाता रहे। सुबह जब लोग उठे तो करीब 40 मोहल्लों में बिजली और पानी दोनों गायब थे। लोगों को पहले बारिश के कारण फॉल्ट का अंदेशा था, लेकिन जांच में सामने आया कि पूरी रात चोर गिरोह बिजली तंत्र को खोखला करता रहे।

    घटना मंगलवार देर रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। सबसे पहले सुभाष नगर चौक पर लगे ट्रांसफार्मर से नौ तांबे की पत्तियां चोरी की गई। इसके बाद हाशिमपुरा पुलिस चौकी के बराबर लगे ट्रांसफार्मर से तीन पत्तियां निकाल ली गई। यहां एक चोर ने ही वारदात को अंजाम दिया। यहीं नहीं, ट्रांसफार्मर चोर गिरोह हापुड़ अड्डे से घंटाघर की ओर बढ़ता गया और रास्ते में मिले अन्य ट्रांसफार्मरों को भी निशाना बनाकर फरार हो गए। बारिश और सुनसान सड़क ने उसे वारदात अंजाम देने का पूरा मौका दिया। सुबह होते ही सुभाष नगर, मोहनपुरी, पूर्वा शेखलाल, हाशिमपुरा, लक्ष्मी नगर, किशनपुरा मोहल्ला इमलीयान, हापुड़ अड्डा, घंटाघर, खैर नगर क्षेत्र समेत करीब 40 इलाकों में लोग बिजली और पानी के संकट से जूझने लगे। बच्चों को स्कूल जाने और नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर पहुंचने में परेशानी हुई। बिजली घर पर लगातार शिकायतें पहुंचीं। जांच के दौरान कर्मचारियों ने पाया कि कई ट्रांसफार्मरों से तांबे की पत्तियां गायब हैं।

    पार्षद ने सौंपी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज
    वार्ड-29 के पार्षद पवन चौधरी ने अवर अभियंता पवन कुमार को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराई। फुटेज में कबाड़ चुगने वाला एक युवक ठेला लेकर ट्रांसफार्मर का गेट खोलता, ऊपर चढ़ता और तांबे की पत्तियां निकालकर आराम से जाता दिखाई दे रहा है। यह पूरी वारदात कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान में जुटी है। इस तरह की करतूत एक चोर के नहीं बल्कि ग्रहों की मानी जा रही है।

    सिस्टम सामान्य होने में लगेगा समय
    अवर अभियंता पवन कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर से चोरी हुई तांबे की एक पत्ती की कीमत करीब 140 रुपये है। सभी प्रभावित ट्रांसफार्मरों में नई तांबे की पत्तियां लगा दी गई हैं। हालांकि, तकनीकी सेटिंग पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाने के कारण दिनभर 15 से 20 मिनट के अंतराल पर बिजली बार- बार ट्रिप होती रही। विभाग की टीम ने आपूर्ति पूरी तरह बहाल करने के लिए देर रात तक मरम्मत और तकनीकी सुधार का कार्य जारी रखा।

    Copper theft from transformers meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कक्षाओं में लिखा जाता है देश का भविष्य: आनंदीबेन पटेल

    July 22, 2026

    जाट रेजीमेंट सेंटर में 06 से 13 अगस्त तक यूएचक्यू भर्ती रैली

    July 22, 2026

    डाकघरों के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.