Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जिलाधिकारी ने किया राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र मछरी पर संचालित हाईटैक नर्सरी का निरीक्षण
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»शाहरुख खान ने अमेरिका में बनवाया खुद का क्रिकेट स्टेडियम नाइट राइडर्स
    एंटरटेनमेंट

    शाहरुख खान ने अमेरिका में बनवाया खुद का क्रिकेट स्टेडियम नाइट राइडर्स

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 2, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 02 जुलाई। सिनेमा की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद अब किंग खान ने एक और ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जिसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है. सालों पहले देखा गया उनका एक बड़ा सपना आखिरकार हकीकत बन गया है. खास बात यह है कि इस उपलब्धि के साथ उन्होंने उस धरती पर भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है, जिसे दुनिया मनोरंजन की राजधानी के रूप में जानती है. इस नई कामयाबी के बाद अब उनका चर्चित नारा ‘कोरबो, लोड़बो, जीतबो रे’ भी एक नए मंच पर गूंजने के लिए तैयार है.

    शाहरुख खान ने अपनी IPL फ्रेंचाइजी, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए एक अहम उपलब्धि की घोषणा की। KKR अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने वाला पहला ग्लोबल ब्रांड बन गया है, क्योंकि LA में नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड ने आधिकारिक तौर पर अपना पहला मेजर लीग मैच होस्ट किया है।

    इस मौके पर शाहरुख ने अपना सपना सच होने के बारे में बताया और आईसीसी चेयरमैन जय शाह तथा आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) संजोग गुप्ता का खासतौर पर धन्यवाद किया। बता दें कि पोमोना के फेयरफ्लेक्स में स्थित यह स्टेडियम 2028 के ओलंपिक से पहले मेजर लीग क्रिकेट मैचों की मेजबानी करेगा।

    दरअसल, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शाहरुख ने जय शाह, आईसीसी और संजोग G का उनके सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा किया। साथ ही लॉस एंजिल्स और इस कोशिश में शामिल टीम को भी उन्होंने खास मैसेज भेजा।

    उन्होंने कहा कि यह मैदान न केवल खेल की सुविधा है, बल्कि मनोरंजन, परिवारों और यादगार पलों के लिए भी एक जगह है, जिससे पता चलता है कि वे इसे क्रिकेट स्टेडियम के साथ-साथ संस्कृति और समुदाय के केंद्र के रूप में भी विकसित करना चाहते हैं।

    शाहरुख खान ने इस उपलब्धि को “अकेले की जीत के बजाय सामूहिक प्रयास” बताया। पोस्ट में आगे कहा गया, ‘जयभाई का विशेष धन्यवाद, जो इस सफर में बहुत मददगार रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने आईसीसी और उसके सीईओ संजोग गुप्ता का भी आभार जताया, जिन्होंने इस पहल को पूरा समर्थन दिया।

    शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर लिखा, “ये एक सपने के रूप में शुरू हुआ था, वह आज हकीकत बन गया। लॉस एंजिलिस के नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड में आप सभी का स्वागत है।”

    उन्होंने साथ ही कहा कि यह स्टेडियम सिर्फ लॉस एंजिलिस के लिए नहीं, बल्कि दुनिया भर के क्रिकेट फैंस और पूरे नाइट राइडर्स परिवार के लिए है। उन्होंने अपने मशहूर संदेश ‘बिलीव इन पर्पल एंड गोल्ड’ के साथ फैंस का स्वागत किया और लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स के नए घर का हिस्सा बनने की अपील की।

    नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड क्या है?
    नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड लॉस एंजिलिस में तैयार किया गया नया क्रिकेट परिसर है, जिसका मकसद अमेरिका में क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव को मजबूत करना और खिलाड़ियों के साथ-साथ स्थानीय समुदाय को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है। ये मैदान मेजर लीग क्रिकेट में हिस्सा लेना वाली लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स टीम का नया घरेलू मैदान होगा।

    bollywood entertainment knight-riders shah-rukh-khan tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    जिलाधिकारी ने किया राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र मछरी पर संचालित हाईटैक नर्सरी का निरीक्षण

    August 25, 2026

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.