नोएडा 10 अप्रैल। नोएडा में साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है. यह कॉल सेंटर सेक्टर 16 में संचालित हो रहा था, जहां से विदेशी नागरिकों को निशाना बनाकर हाईटेक तरीके से ठगी की जा रही थी. पुलिस ने छापेमारी कर इस गिरोह के 16 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सरगना भी शामिल बताया जा रहा है. शुरुआती जांच में ही यह खुलासा हुआ है कि गिरोह करीब 450 विदेशी नागरिकों से 8 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुका है. पुलिस के अनुसार, यह…
Author: admin
मुंबई, 10 अप्रैल (दि)। भारतीय सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार विद्या बालन ने हमेशा अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। अपनी फिल्मों के चयन से लेकर अपने किरदारों की गहराई तक, विद्या ने हर बार यह साबित किया है कि वह एक सशक्त और बहुमुखी कलाकार हैं।विद्या बालन की खास बात यह है कि उन्होंने भाषा की सीमाओं को कभी अपने काम के बीच नहीं आने दिया। हिंदी के साथ-साथ उन्होंने विभिन्न भाषाओं और लहजों में सहजता से काम किया है। उनकी संवाद अदायगी, उच्चारण और भावनात्मक पकड़ हर भाषा में उतनी ही प्रभावशाली रहती है।चाहे…
वर्तमान समय में होम्योपैथ चिकित्सा पद्धति निरंतर लोकप्रिय हो रही है भले ही अभी इस व्यस्था से इलाज करने वाले डाक्टरों की संख्या देश में एलोपैथी चिकित्सकों से कम हो लेकिन एक अनुमान के अनुसार कई लाख चिकित्सक देश के बड़े बड़े शहरों के साथ ही गांव देहातों के साथ ही इस अचूक होम्योपैथिक दवा से इलाज कर रहे हैं। जानकार बताते हैं कि जहां एलोपैथिक दवाईयां कई प्रकार के कैमिकल आदि भी उपयोग होते हैं लेकिन होम्योपैथी प्राकृति श्रोतों आदि से बनती है और यह बीमारी को जड़ से समाप्त करती है एक बार बीमारी सही हुई तो दवाईयां…
सीजेआई के अलावा जस्टिस बीवी नागरत्ना, जस्टिस सुंदरेश, जस्टिस एहसानुद्दीन, जस्टिस अरविंद कुमार, जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह, जस्टिस प्रसन्ना बी वराले, जस्टिस आर महादेवन और जस्टिस जायमाला बराची आदि की प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत जी की अध्यक्षता वाली नौ न्यायाधीशों की संविधान पीठ जो आजकल धार्मिक स्थलों में महिलाओं से भेदभाव के साथ कानूनी सवालों पर विचार कर रही हैं के द्वारा की गयी टिप्पणी अत्यंत महत्वपूर्ण है कि कोई भी चीज अंधविश्वास है कि नहीं यह तय हम करेंगे शीर्षक से छपी खबर में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मंदिर में प्रवेश सीमित करने से समाज बंटेगा धर्म मजबूत नहीं…
नई दिल्ली 10 अप्रैल। इलाहाबाद हाईकोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंपा है. दिल्ली के सरकारी आवास से जले नोट मिलने के बाद उनका इलाहाबाद तबादला कर दिया गया था. आरोपों के संबंध में एक आंतरिक जांच अभी जारी है. जस्टिस वर्मा ने 5 अप्रैल 2025 को इलाहाबाद हाईकोर्ट में शपथ ली थी. हालांकि, उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई थी. जांच के कारण उन्हें न्यायिक कार्यों से दूर रखा गया था. कैश कांड में नाम आने के बाद उनके खिलाफ लोकसभा में महाभियोग प्रस्ताव लाया गया था. जस्टिस…
देहरादून 10 अप्रैल। उत्तराखंड सरकार ने राज्य की कनेक्टिविटी और पर्यटन ढांचे को नई रफ्तार देने के लिए एक बड़ा प्रस्ताव केंद्र सरकार के सामने रखा है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मेरठ से हरिद्वार और ऋषिकेश तक नमो भारत RRTS कॉरिडोर के विस्तार की मांग की है. इसके साथ ही देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश मेट्रो कॉरिडोर का प्रस्ताव भी रखा गया है. मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ बैठक में इस परियोजना को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है. यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो दिल्ली से ऋषिकेश तक का सफर करीब ढाई से तीन घंटे में पूरा…
लखनऊ, 10 अप्रैल (यू)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के मामले में समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में दर्ज हुआ है, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।शिकायतकर्ता धर्म सिंह की तहरीर पर दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि आईपी सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (एक्स) पर मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ एक एडिटेड और आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में कथित रूप से मुख्यमंत्री की छवि को गलत…
लखनऊ 10 अप्रैल। उत्तर प्रदेश की फाइनल वोटर लिस्ट 10 अप्रैल को जारी कर दी गई.ये लिस्ट राज्य में एसआईआर के बाद आई है. राज्य में 166 दिन SIR का अभियान चलाया गया. 27 अक्टूबर 2025 से 10 अप्रैल 2026 तक चला अभियान चलाया गया. फाइनल वोटर लिस्ट आने के बाद यहां वोटर्स की संख्या में इजाफा हुआ है. ये इजाफा 84 लाख मतदाताओं का है. राज्य में अब कुल मतदाताओं का आंकड़ा 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 हो गया है. यहां पुरुष मतदाता की संख्या सात करोड़ तीस लाख इकहत्तर हजार इकसठ (7,30,71,061) और महिला मतदाता छह…
रायबरेली 09 अप्रैल। रायबरेली में बैंक ऑफ बड़ौदा से पर्सनल लोन लेकर घोटाले का पुलिस ने खुलासा किया है. पकड़े गए गिरोह के सदस्य फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोन दिलाते थे. शहर कोतवाली पुलिस ने राना नगर से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं. गिरोह ने करोड़ों रुपये की चपत बैंक को लगाई है. हालिया 38 लाख रुपये से ज्यादा का फर्जीवाड़ा किया गया है. एसपी रवि कुमार ने बताया कि आरोपी गैर जनपद के रहने वाले हैं और फर्जी सैलरी स्लिप व नियुक्ति पत्र बनाकर बैंक से लोन हासिल करते थे. गिरफ्तार आरोपियों…
नई दिल्ली, 09 अप्रैल (जा)। वाहन निर्माता स्कोडा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से इस महीने अपनी कई कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं। किस गाड़ी को खरीदने पर इस महीने कितनी बचत की जा सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।स्कोडा की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में काइलैक की बिक्री की जाती है। अगर इस महीने इस एसयूवी को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो 45 से 75 हजार रुपये तक की बचत का मौका…
