मुरैना/धार, 26 फरवरी। मुरैना जिले के बानमोर कस्बे में सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 10वीं बोर्ड परीक्षा देने आई एक छात्रा अचानक परीक्षा केंद्र पर बेहोश होकर गिर पड़ी और बाद में उसकी मौत हो गई।
मध्य प्रदेश के मुरैना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक छात्रा की 10वीं का पेपर देते वक्त अचानक तबीयत बिगड़ी, शिक्षक उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना जिले के बानमोर के पंडित नेहरू कॉलेज भाग-2 एग्जाम सेंटर की है। गत दिवस 10वीं के गणित विषय का पेपर था। एग्जाम खत्म होने के बाद जब स्टूडेंट्स आंसर शीट जमा कर रहे थे कि तभी छात्रा बेहोश होकर गिर गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से वजह साफ हो पाएगी।
मृतका का नाम वर्षा कुशवाह (19) है। वह ग्वालियर चक बुधारा थाना हस्तिनापुर की रहने वाली थी। वर्षा का एग्जाम सेंटर बानमोर के पंडित नेहरू कॉलेज भाग-2 पड़ा था। वह गत दिवस गणित का पेपर देने आई थी। सुबह 9 बजे एग्जाम शुरू हुआ। दोपहर 12 बजे पेपर खत्म हुआ। आंसर शीट जमा करते समय वर्षा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। ड्यूटी पर तैनात केंद्र अध्यक्ष महेंद्र कुमार सहित अन्य टीचर्स ने फौरन उसे उठाया और सीधे बानमोर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया।. छात्रा को मुरार जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक तौर पर अचानक हार्ट अटैक को कारण माना जा रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने कहा कि छात्रा की मौत अत्यंत दुःखद है। उन्होंने खुद ग्वालियर के डॉक्टरों से इस मामले में संपर्क किया है। प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर यह सामने आया है कि छात्रा अति-कुपोषित थी और गंभीर एनीमिया से पीड़ित थी। संभवतः इसी कारण हार्ट अटैक आया। सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही स्पष्ट होगा।
Trending
- वर्ल्ड चैंपियन स्पेन के हर खिलाड़ी को मिलेगा 863,000 डॉलर का बोनस
- दान की कीमती वस्तुओं व चंदे का उपयोग कैसे और कहां हुआ भक्तों को यह जानने का अधिकार है
- कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च जैसा आदोलनों में हमेशा होता है वहीं हुआ, प्रधानमंत्री को युवाओं के जख्मों पर मरहम लगाकर फिलहाल ?
- कार्तिक आर्यन पहुंचे बाद बाबा महाकाल की शरण में
- जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और प्रभावशाली उपस्थिति को एक बार फिर रेखांकित किया
- ‘तारा पोलर स्टेशन’ वैज्ञानिक प्रयोगशाला उत्तरी ध्रुव के लिए रवाना की गई
- करदाताओं को प्राथमिक पते के साथ एक अतिरिक्त पते की जानकारी भी देनी होगी
- गुप्त नवरात्रि के छठे दिन माता बगलामुखी मंदिर से निकाली भव्य शोभायात्रा

