ओटावा, 27 फरवरी (हि)। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के भारत दौरे से पहले कनाडा ने अपने रुख में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए कहा है कि भारत उसकी सरजमीन पर हिंसक अपराधों में शामिल नहीं है। भारत इन आरोपों को लगातार खारिज करता रहा है। कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के भारत पर खालिस्तान समर्थक चरमपंथी की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाने के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव आ गया था।
एक खबर के अनुसार, एक वरिष्ठ कनाडाई अधिकारी ने गत दिवस मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कनाडा सरकार को विश्वास है कि अब इस तरह की घटनाएं नहीं हो रहीं। रिपोर्ट में अधिकारी के हवाले से कहा गया कि हमारे बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के स्तर पर भी मजबूत कूटनीतिक संवाद जारी है और हम यह कह सकते हैं कि ऐसी गतिविधियां अब जारी नहीं हैं।
बता दें कि दोनों देशों के संबंध जून 2023 में ब्रिटिश कोलंबिया में एक गुरुद्वारे के बाहर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद बिगड़ गए थे। तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा था कि निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंटों के शामिल होने के विश्वसनीय प्रमाण हैं। भारत ने इन आरोपों को सख्ती से खारिज कर दिया था। इस विवाद के चलते अक्तूबर 2024 में दोनों देशों ने एक-दूसरे के राजनयिकों को निष्कासित किया और लंबे समय तक कूटनीतिक गतिरोध बना रहा।
कार्नी के प्रधानमंत्री बनने के बाद दोनों देशों ने अपने-अपने उच्चायुक्तों को काम पर लौटा दिया। करीब दो सालों तक तनाव के बाद मार्क कार्नी की सरकार रिश्तों को ठीक करने की कोशिश कर रही है।
नई दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी दो मार्च तक भारत की यात्रा पर आ रहे। प्रधानमंत्री कार्नी की यह पहली आधिकारिक भारत यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय ने गत दिवस एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने की प्रक्रिया तेज हो चुकी है। कार्नी आज मुंबई पहुंचेंगे। अगले दो दिनों के दौरान वे विभिन्न व्यावसायिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भारतीय-कनाडाई सीईओ, उद्योग और वित्तीय विशेषज्ञों, नवप्रवर्तकों, शिक्षाविदों के साथ ही भारत में स्थित कनाडाई पेंशन कोषों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करेंगे।
Trending
- वर्ल्ड चैंपियन स्पेन के हर खिलाड़ी को मिलेगा 863,000 डॉलर का बोनस
- दान की कीमती वस्तुओं व चंदे का उपयोग कैसे और कहां हुआ भक्तों को यह जानने का अधिकार है
- कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च जैसा आदोलनों में हमेशा होता है वहीं हुआ, प्रधानमंत्री को युवाओं के जख्मों पर मरहम लगाकर फिलहाल ?
- कार्तिक आर्यन पहुंचे बाद बाबा महाकाल की शरण में
- जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और प्रभावशाली उपस्थिति को एक बार फिर रेखांकित किया
- ‘तारा पोलर स्टेशन’ वैज्ञानिक प्रयोगशाला उत्तरी ध्रुव के लिए रवाना की गई
- करदाताओं को प्राथमिक पते के साथ एक अतिरिक्त पते की जानकारी भी देनी होगी
- गुप्त नवरात्रि के छठे दिन माता बगलामुखी मंदिर से निकाली भव्य शोभायात्रा

