Author: admin

नई दिल्ली, 13 अगस्त (ता)। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने आज 12 अगस्त को इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 18 अगस्त को होने वाली टाटा संस की एजीएम से ठीक पहले आया है। हालांकि, वे फरवरी 2027 तक पद पर बने रहेंगे।चंद्रशेखरन के तीसरे कार्यकाल को लेकर टाटा ट्रस्ट्स के साथ सहमति नहीं बन पाई थी। नए कारोबारों में भारी निवेश, उनके प्रदर्शन और टाटा संस के भविष्य को लेकर मतभेद इस फैसले की बड़ी वजह बने। एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की खबर के बाद टाटा ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। टीसीएस, टाटा…

Read More

देहरादून, 13 अगस्त (ता)। चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से हेली सेवा संचालित करने की तैयारी है। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने तैयारियां शुरू कर दी है। 14 अगस्त को नई दिल्ली में होने वाली डीजीसीए, हेली ऑपरेटरों व मौसम विभाग के अधिकारियों की बैठक में केदारनाथ हेली और चारधाम चार्टर्ड सेवा के संचालन पर निर्णय लिया जाएगा।इस बार 22 अप्रैल 2026 को बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने के साथ ही हेली सेवा का संचालन शुरू किया गया था। गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी हेलिपैड से आठ एविएशन कंपनियों के माध्यम…

Read More

नई दिल्ली/न्यू जर्सी, 13 अगस्त (ता)। अमेरिका के विभिन्न राज्य 15 अगस्त 2026 को भारत के स्वतंत्रता दिवस (भारत दिवस) के रूप में मनाने के लिए घोषणाएं कर रहे हैं जो भारत की विरासत, विविधता और अमेरिकी ताने-बाने में इसके प्रवासी समुदाय के बढ़ते योगदान प्रदर्शित करता है।न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और मैसाचुसेट्स के बाद अब डेलावेयर राज्य ने भारत के स्वतंत्रता दिवस को मनाने की घोषणा की है। डेलावेयर ने 15 अगस्त 2026 को ‘भारत दिवस’ घोषित किया है।डेलावेयर के गवर्नर मैथ्यू मेयर द्वारा हस्ताक्षरित इस घोषणा में कहा गया है कि राज्य के विभिन्न समुदायों में मौजूद अनेक संस्कृतियों…

Read More

नई दिल्ली, 13 अगस्त (ता)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने गत दिवस कहा कि सरकार राम मंदिर से चढ़ावे की कथित चोरी से जुड़े सवालों का जवाब देने से यह कहते हुए इनकार कर रही है कि यह राज्य का विषय है, जबकि लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंदिर के नाम पर राजनीतिक लाभ उठाने में कोई हिचक नहीं दिखाई थी। मानसून सत्र के आखिरी चरण में भी संसद में जारी गतिरोध के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि सरकार को जनता के प्रति जिम्मेदारी का अहसास नहीं…

Read More

नई दिल्ली, 13 अगस्त (ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत दिवस ‘विश्व हाथी दिवस’ के मौके पर कहा कि दुनिया के 60 प्रतिशत से ज़्यादा जंगली एशियाई हाथी भारत में पाये जाते हैं और उनके लिए देश में 33 अभयारण्य हैं जो उनके दीर्घकालिक संरक्षण प्रयासों को मजबूत करते हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि विश्व हाथी दिवस पर, हम विशाल एवं शानदार हाथी का जश्न मनाते हैं जो भारत की पारिस्थितिक विरासत का एक अभिन्न अंग रहा है। उन्होंने लिखा कि हमें उन सभी वन कर्मियों, वैज्ञानिकों, पशु चिकित्सकों, महावतों और स्थानीय समुदायों पर भी गर्व है जो…

Read More

लखनऊ, 13 अगस्त (ता)। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले साढ़े नौ साल में 84,005 हेक्टेयर से अधिक (2.08 लाख एकड़) भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है।प्रदेश के राजस्व विभाग ने गत दिवस जारी एक बयान में कहा कि भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के साथ शिकायतों के निस्तारण, मुकदमों की पैरवी और चिह्नित भू-माफिया के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई से इस अभियान को और व्यापक बनाया गया है। राजस्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश में सार्वजनिक संपत्तियों पर हुए…

Read More

नई दिल्ली, 13 अगस्त (ता)। कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक 19 अगस्त को होगी, जिसमें मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की जाएगी। पार्टी सूत्रों ने गत दिवस यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में छात्रों के मुद्दे और राम मंदिर से ‘‘चंदा चोरी’’ के आरोप को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ाने की रणनीति पर भी चर्चा होगी।उन्होंने कहा कि कार्यसमिति की बैठक में अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों की भी समीक्षा किए जाने की संभावना है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में लोकसभा में…

Read More

नई दिल्ली, 13 अगस्त (ता)। चीन और भारत के बीच व्यापारिक बाधाएं लगातार बढ़ रही हैं। चीन समय-समय पर अपनी हरकतों से भारत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता आया है। अब एक बार फिर चावल को लेकर चीन की बदमाशी सामने आई है। चीन ने भारतीय चावल निर्यातकों के रजिस्ट्रेशन को सस्पेंड कर दिया है, जिसके बाद अब चीन में भारतीय चावल के व्यापार पर प्रतिबंध लग गया है।चीन ने कथित तौर पर भारतीय चावल में जेनेटिकली मॉडिफाइड ऑर्गेनिज्म पाए जाने की बात कहते हुए अब तक 7 भारतीय चावल एक्सपोर्टर्स का रजिस्ट्रेशन रद कर दिया है। इसमें से…

Read More

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हैवान’ का टीजर बुधवार को रिलीज कर दिया गया है. ये दोनों दिग्गज कलाकार करीब 18 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं, इससे पहले इन्हें साल 2008 में फिल्म ‘टशन’ में साथ देखा गया था. टीजर में मेकर्स ने कहानी का पूरा खुलासा न करते हुए केवल परछाइयों और कुछ झलकियों के जरिए तनावपूर्ण माहौल दिखाने की कोशिश की है. आइए जानते हैं इसका टीजर कैसा है. आज (12 अगस्त) को ‘हैवान’ फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसने दर्शकों को सीधे…

Read More

सहारनपुर. देवबंद स्थित गांव नन्हेड़ा आसा में चोरों ने बंद मकान को निशाने बनाते हुए आभूषण और डेढ़ लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने घटना से पूर्व वहां लगे सीसीटीवी कैमरों पर गोबर लगा दिया और डीवीआर भी निकाल कर ले गए। खानकाह पुलिस चौकी क्षेत्र के नन्हेड़ा आसा गांव निवासी राखी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह थानाभवन स्थित खानपुर मायके गई हुई थी। मंगलवार रात चोर पीछे के रास्ते सीढ़ी लगाकर घर में घुसे। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों पर गोबर लगा दिया, जिसके बाद कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़कर…

Read More