Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
    • शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
    • भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों
    • निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा
    • बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
    • कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
    • कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
    • हाईकोर्ट ने बरखा जाटव को सभासद की कुर्सी पर बहाल किया
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»चुनाव»बिहार में अपराधियों का राज है : तेजस्वी यादव
    चुनाव

    बिहार में अपराधियों का राज है : तेजस्वी यादव

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comFebruary 26, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना, 26 फरवरी। बिहार बजट सत्र के 17वें दिन विधानसभा परिसर में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फिर से नीतीश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं, लेकिन न मुख्यमंत्री और न ही उपमुख्यमंत्री इसकी जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन हत्याएं हो रही हैं और सरकार का अपराधियों पर कोई इकबाल नहीं रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों को सरकारी संरक्षण प्राप्त है और वे खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अपराधी इस सरकार में राज कर रहे हैं।
    प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे के बाद घुसपैठ को चुनावी मुद्दा बताया है। गत दिवस विधानसभा परिसर में तेजस्वी यादव ने बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर जमकर हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दो-दो उप मुख्यमंत्री होने के बाद भी बिहार में प्रतिदिन हत्याएं हो रही हैं।
    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में सरकार का इकबाल समाप्त हो चुका हो। जिसे मन कर रहा है, वह गोली मार दे रहा है। पर कोई जिम्मेवारी लेने को तैयार नहीं। सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।
    शादी समारोह में दुल्हन को गोली मारने की घटना का हवाला देकर कहा नीतीश कुमार राजनीतिक जीवन की सबसे कमजोर स्थिति में हैं। मुख्यमंत्री रहते उन्होंने कभी किसी को गृह मंत्री का पद नहीं दिया। परंतु अब उनसे गृह मंत्रालय ले लिया गया है।
    घुसपैठ को लेकर भी उन्होंने तंज किया और कहा पहले झारखंड इसके बाद बिहार अब बंगाल चुनाव को देखते हुए इस मुद्दे को उठाया जा रहा है। घुसपैठ का मुद्दा केवल सियासी फायदे के लिए किया जा रहा है। उन्होंने देश की आर्थिक स्थिति पर भी केंद्र सरकार को घेरा। कहा कि आज देश का रुपया कमजोर हो रहा है और जब मन करता है तब अमेरिका के राष्ट्रपति भारत पर टैरिफ लगा देते हैं, लेकिन सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं है।

    Desh Patana Political tazza khabar tazza khabar in hindi Tejashwi Yadav
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत

    July 31, 2026

    शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए

    July 31, 2026

    भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.