Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»लोन देने में की देरी तो बैंक में ताला लगवाया
    देश

    लोन देने में की देरी तो बैंक में ताला लगवाया

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comFebruary 27, 2026No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बागपत 27 फरवरी। सीएम युवा उद्यमी योजना और पीएम सूर्यघर बिजली योजना में लाभार्थियों को लोन नहीं देना दो बैंकों को महंगा पड़ा। डीएम अस्मिता लाल ने केनरा बैंक शाखा के अधिकारियों व कर्मचारियों को बाहर निकलवाकर ताला डलवा दिया।

    पंजाब नेशनल बैंक की शाखा पर ताला डालने पहुंची टीम आश्वासन मिलने पर चेतावनी देकर लौट आई। इस कार्रवाई से बैंक अधिकारियों में खलबली मच गई। बता दें कि पांच महीने पहले भी डीएम कैनरा बैंक की इसी शाखा में ताला डलवा चुकी हैं।

    सीएम युवा उद्यमी योजना तथा पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल हैं।

    अब चालू वित्त वर्ष खत्म होने में केवल मार्च का महीना बचा है लेकिन दोनों योजनाओं की लक्ष्यपूर्ति में बागपत मीलों पीछे है। गुरुवार को डीएम अस्मिता लाल ने कलक्ट्रेट में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर बैंकों द्वारा ऋण देने के बजाय आवेदन लंबित रखने के मामलों को बेहद गंभीरता से लिया।

    डीएम ने दोपहर में अधिकारियों की टीम भेजकर कलक्ट्रेट स्थित केनरा बैंक शाखा से स्टाफ को बाहर निकालवाकर ताला लगवा दिया। इससे बैंक का स्टाफ शाखा के बाहर कुर्सी डालकर बैठ गया। हालांकि बैंक अधिकारियाें से ऋण वितरण में तेजी लाने का आश्वासन मिलने पर 15-20 मिनट बाद बैंक शाखा से ताला खुलवा दिया।

    वहीं, प्रशासन की टीम पंजाब नेशनल बैंक की बागपत स्थित शाखा पर ताला लगाने पहुंची। मगर बैंक अधिकारियों के लोन के लंबित मामलों का निस्तारण कराने का ठोस आश्वासन देने पर चेतावनी देकर लौट आई। डीएम की कार्रवाई से बैंकों अधिकारियों में खलबली मची है, क्योंकि दोनों योजनाओं के सैकड़ों आवेदन बैंकों में लंबित हैं।

    दरअसल, दोनों योजनाओं की प्रगति ज्यादा अच्छी नहीं होने से जिले की सीएम डैशबोर्ड की रैंक गिरती रहती है इसलिए प्रशासन का फोकस इन पर ज्यादा है।

    bagpat canara-bank tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.