प्रयागराज, 27 फरवरी (जा)। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद समेत अन्य के खिलाफ दर्ज मुकदमे की विवेचना को आगे को बढ़ाते हुए पुलिस ने दोनों पीड़ि़त बच्चों का बेली अस्पताल में मेडिकल टेस्ट करवाया। गत दिवस बेली अस्पताल की ओर से पुलिस को बंद लिफाफे में रिपोर्ट मिली। मेडिकल में बच्चों से यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई अथवा नहीं, पुलिस अधिकारी इस पर बयान देने से कतरा रहे हैं। अगर पुष्टि हुई तो स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद व अन्य आरोपितों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। फिलहाल मुकदमे के विवेचक की ओर से मेडिकल रिपोर्ट को विवेचना में शामिल करते हुए छानबीन को आगे बढ़ाएंगे।
झूंसी पुलिस ने गत दिवस दोनों नाबालिग लड़कों को मेडिकल कराने के लिए पहले सीएचसी बनी सरायइनायत ले गई। वहां पर डॉक्टरों ने बच्चों को नाबालिग बताते हुए बेली अस्पताल भेजा। वहां पुलिस ने दोनों बच्चों का मेडिकल टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट आज यानी गुरुवार को पुलिस को मिली है। मेडिकल में यौन उत्पीड़न की बात सही पाई गई अथवा नहीं, इस पर कोई अभी कोई पुलिस अधिकारी और डॉक्टर अधिकृत रूप से कुछ नहीं बोल रहे हैं।
इसके पूर्व बच्चों को कोर्ट में पेश करते हुए उनका बयान दर्ज कराया गया था। गत दिवस अदालत के सामने दोनों नाबालिग लड़कों ने यौन उत्पीड़न की घटना को बताया। इस दौरान उन्होंने मुकुंदानंद समेत कई लोगों का नाम भी लेते हुए यौन उत्पीड़न के आरोप मढ़े। कोर्ट में कलमबंद बयान होने के बाद अब पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
इससे पहले पुलिस ने दोनों पीड़ितों का बयान अंकित किया था। फिर उनका मेडिकल टेस्ट करवाया गया। मेडिकल रिपोर्ट को अब मुकदमे की विवेचना में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही आरोपितों से जुड़े साक्ष्य को संकलित किए जाने की कार्रवाई तेज कर दी है।अविमुक्तेश्वरानंद, मुकुंदानंद के अलावा अन्य तीन अज्ञात आरोपितों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उनके खिलाफ वैज्ञानिक साक्ष्य को भी जुटाया जा रहा है, ताकि किसी भी स्तर पर विवेचना कमजोर न हो।
झूंसी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर और मथुरा वृंदावन निवासी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष ब्रम्हचारी की तहरीर पर झूंसी पुलिस ने अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद व तीन अज्ञात के खिलाफ धमकी, पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा कायम किया है। इन पर महाकुंभ व माघ मेले में नाबालिग लड़कों से कुकर्म करने का आरोप है। अभियोग पंजीकृत करने के बाद पुलिस विवेचना को आगे बढ़ा रही है।
मुकदमे के वादी आशुतोष ब्रम्हचारी ने मीडिया से कहा था कि गत दिवस दोनों पीड़ित बच्चों का कोर्ट में बयान हुआ। इस दौरान दोनों नाबालिग लड़कों ने कोर्ट के सामने रोते हुए पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। अविमुक्तेश्वरानंद समेत कई के नाम भी लिए हैं। आशुतोष का दावा है कि मेडिकल रिपोर्ट में बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है।
Trending
- वर्ल्ड चैंपियन स्पेन के हर खिलाड़ी को मिलेगा 863,000 डॉलर का बोनस
- दान की कीमती वस्तुओं व चंदे का उपयोग कैसे और कहां हुआ भक्तों को यह जानने का अधिकार है
- कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च जैसा आदोलनों में हमेशा होता है वहीं हुआ, प्रधानमंत्री को युवाओं के जख्मों पर मरहम लगाकर फिलहाल ?
- कार्तिक आर्यन पहुंचे बाद बाबा महाकाल की शरण में
- जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और प्रभावशाली उपस्थिति को एक बार फिर रेखांकित किया
- ‘तारा पोलर स्टेशन’ वैज्ञानिक प्रयोगशाला उत्तरी ध्रुव के लिए रवाना की गई
- करदाताओं को प्राथमिक पते के साथ एक अतिरिक्त पते की जानकारी भी देनी होगी
- गुप्त नवरात्रि के छठे दिन माता बगलामुखी मंदिर से निकाली भव्य शोभायात्रा

