Author: admin

मेरठ, 06 जुलाई (प्र)। गली में गेट खोलने के मामले को लेकर देहलीगेट थाने पहुंचे पीड़ित को सलाह देते हुए दारोगा विनय कुमार ने प्रशासनिक अफसरों पर टिप्पणी कर दी। बातचीत का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित हो गया। दारोगा ने पीड़ित वसीम से कहा कि एसडीएम के पास जाओ। प्रशासनिक अफसर मोटी-मोटी तनख्वाह ले रहे हैं, एसी में बैठते हैं। वहां जाकर शिकायत करो। इसके बाद थाने की तरफ हाथ कर कहा कि देखो कहीं एसी लगा है क्या ? नाले की खोदाई हो चुकी है, उसे भी सही नहीं कर पा रहे हैं।दरअसल, देहलीगेट क्षेत्र में…

Read More

मेरठ 06 जुलाई (प्र)। मेरठ का मुंडाली गैंग देशभर में लोगों से हैंडीक्राफ्ट डेकोरेशन सामान ऑनलाइन बेचने के नाम पर साइबर ठगी कर रहा था। 12 से ज्यादा राज्यों में आरोपियों के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। प्रतिबिंब पोर्टल से इस गिरोह के बारे में मेरठ पुलिस को चला और धरपकड़ के लिए साइबर सेल को लगाया गया। मुंडाली गैंग के छह आरोपियों की गिरफ्तारी करते हुए काफी सामान बरामद किया गया है। इन सभी के बैंक खातों को ब्लॉक कराने और रकम रिकवरी के लिए टीम को लगाया है। मेरठ के मुंडाली में हैंडीक्राफ्ट डेकोरेशन का सामान बनाने…

Read More

मेरठ 06 जुलाई (प्र)। लोहियानगर थाना क्षेत्र में युवती अफशा की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्य आरोपी बड़े भाई आरिश को जेल भेजने के एक दिन बाद रविवार को पुलिस ने मृतका की मां कासिफा और उसके दो अन्य भाइयों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का आरोप है कि सभी ने हत्या के बाद सबूत मिटाने और घटना को छिपाने की कोशिश की।शनिवार सुबह करीब छह बजे हुई अफशा की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को उसकी मां कासिफा, तीसरे नंबर के भाई मोहम्मद कैफ और सबसे छोटे नाबालिग भाई…

Read More

मेरठ 06 जुलाई (प्र)। जिले के विकास कार्यों के लिए पीडब्ल्यूडी की कार्ययोजना में कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कार्ययोजना में नए प्रस्तावित कार्यों की मांग की। उन्होंने मांग की है कि मेरठ मवाना पौड़ी मार्ग के किलोमीटर 5 एवं 6 में साइड ड्रेन में पाइप डालकर चौड़ीकरण व आरसीसी डिवाइडर का कार्य कराया जाए। खिर्वा रोड से ग्राम दांतल जटौली द्वारकापुरी होकर ग्राम पावली खास तक जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण किया जाए। मेरठ पौड़ी मार्ग कसेरूखेड़ा नाले से मोदीपुरम तक मार्ग के किलोमीटर 4. 5. 6 में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जाए। मलियाना लखवाया मार्ग से…

Read More

मेरठ 06 जुलाई (प्र)। लिसाड़ी गेट पुलिस और स्वाट टीम ने लोहियानगर क्षेत्र के हुमायूँ नगर के बेसमेंट में अवैध हथियार बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार किए है। आरोपियों के कब्जे से चार बनी हुई और पांच अध बनी पिस्टल बरामद किए गए है। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पुलिस ने एक सूचना पर हुमायूँ नगर में वसीम के मकान के बेसमेंट में संचालित अवैध शस्त्र निर्माण फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। अंतर जनपदीय गिरोह के तीन आरोपी हिस्ट्रीशीटर वसीम, हुमायूँ नगर…

Read More

रामनगर (नैनीताल)/मेरठ 06 जुलाई। रामनगर के सांवल्दे स्थित एक्रोन रिजॉर्ट में शनिवार देर रात पुलिस ने देह व्यापार, शराब पार्टी और अश्लील गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान 52 पुरुष और एक नाबालिग समेत 10 महिलाओं को पकड़ा है। इस दौरान रिजॉर्ट का महाप्रबंधक भाग गया। पुलिस ने रिजॉर्ट को सील कर दिया है। 52 लोगों के साथ ही रिजॉर्ट के जीएम के खिलाफ पॉक्सो, देह व्यापार समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मुख्य आरोपी मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र के मुल्ताननगर निवासी उमेंद्र है। उसके साथ करीम नगर निवासी मेहराजुद्दीन भी पार्टी में शामिल था।…

Read More

ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार का कार्यक्रम चल रहा है. 4 जुलाई से शुरू हुए इस कार्यक्रम का समापन 9 जुलाई को होगा. ईरान की ओर से दुनिया के अलग-अलग देशों से दिग्गजों को इस राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बुलाया गया है. अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़ को देखने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हैरान जताई थी. उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि मुझे लगता था कि ईरानी खामेनेई से नफरत करते हैं. इसके साथ ही ट्रंप ने धमकी देते हुए कहा…

Read More

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि पिछले नौ सालों में राज्य ने ‘बीमारू’ राज्यों की श्रेणी से निकलकर भारत की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने का सफर तय किया है। उन्होंने इस बदलाव का श्रेय अच्छे शासन, टीम वर्क और टेक्नोलॉजी के प्रभावी इस्तेमाल को दिया। डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (RUPAAM) के नए अत्याधुनिक परिसर के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में राज्य की विकास यात्रा शासन और लोगों की सोच में आए बदलाव को दर्शाती है। उन्होंने कहा…

Read More

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने अयोध्या के डीसीपी को लिखे अपने पत्र पर और सफाई दी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं ने जो बयान दिए हैं, उनसे जांच में बड़ी मदद मिल सकती है। आलोक कुमार के मुताबिक, राम गोपाल यादव ने कहा कि यह 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला है और प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी हजारों करोड़ के चंदे की बात कही है। विहिप अध्यक्ष ने कहा, “ये सभी बड़े, पढ़े-लिखे लोग हैं और लंबे समय से ऊंचे पदों पर रहे हैं, इसलिए वे किसी न किसी आधार पर ही…

Read More

गुरुग्राम। सेक्टर 93 चौकी क्षेत्र में रविवार अल सुबह साढ़े तीन बजे ऐलान मॉल के पास पटौदी रोड पर यू टर्न ले रही हुंडई औरा कार को पीछे से आए ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी। हादसे में कार कई बार पलटी खाई। इसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। काम की तलाश में आए थे गुरुग्रामपुलिस के अनुसार, रोहतक के लाखन माजरा क्षेत्र के खरैटी गांव निवासी…

Read More