मुंबई, 04 जुलाई (ता)। बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर मलाइका अरोड़ा ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपना एक हॉट और बोल्ड वीडियो साझा कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। मलाइका का ग्रीस वेकेशन का यह वीडियो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।
मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने ग्रीस वेकेशन से एक खास वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में मलाइका गुलाबी रंग की मोनोकिनी में पोज देती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में मलाइका बेहद खुश दिखाई दे रही है। इस वीडियो के साथ मलाइका ने कैप्शन में लिखा कि मूड यानी मन की दशा।
मलाइका के इस वीडियो पर उनके कई प्रशंसकों ने कमेंट कर प्यार जताया है। एक फैन ने लिखा कि दिलचस्प और खूबसूरत, दूसरे फैन ने लिखा कि शानदार फोटोशूट, एक और फैन ने लिखा कि बार-बार साबित करती हो कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। वहीं मलाइका के कई फैंस ने उनके इस वीडियो पर लाल दिल और फायर इमोजी साझा किए हैं।
मलाइका अरोड़ा को दर्शक उनके अभिनय से ज्यादा डांस के लिए पसंद करते हैं। मलाइका ने कई फिल्मों के गानों पर बेहतरीन डांस किया है। इस लिस्ट में मुन्नी बदनाम हुई से लेकर अनारकली डिस्को चली तक शामिल है। इसके अलावा मलाइका नच बलिए और झलक दिखला जा जैसे कई डांस और रियलिटी शोज में जज की भूमिका निभा चुकी हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

