चंडीगढ़, 09 मई (ता)। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय की 8वीं मंजिल से कूदकर एक अधिकारी ने सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान पंचकूला के रहने वाले बलवंत सिंह के तौर पर हुई है। वह पंचकूला में सेक्टर-6 स्थित हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड में बतौर अकाउंट ऑफिसर तैनात थे। मूलरूप से झज्जर जिले के रहने वाले थे। गत सोमवार सुबह वह विजिटर पास बनवाकर हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड एक अधिकारी से मिलने सचिवालय आए थे। यह भी सामने आया है कि 590 करोड़ के आईडीएफसी बैंक घोटाले में बलवंत सिंह से एक राउंड पूछताछ हो चुकी थी। अब…
Author: admin
नई दिल्ली 09 मई। भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि पीवीएसएम,एवीएसएम,एसएम, वीएसएम (रिटायर्ड) को अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अपॉइंट किया है. वह डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स के सेक्रेटरी के तौर पर भी काम करेंगे. राजा सुब्रमणि 30 मई 2026 को जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल पूरा होने के बाद पद संभालेंगे. चार दशकों से ज़्यादा की शानदार सर्विस वाले एक बहुत सम्मानित ऑफिसर, लेफ्टिनेंट जनरल राजा सुब्रमणि अभी सितंबर 2025 से नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सेक्रेटेरिएट में मिलिट्री एडवाइजर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्होंने पहले आर्मी स्टाफ के वाइस चीफ और सेंट्रल कमांड के GOC-in-C…
चंडीगढ़, 09 मई (ता)। पंजाब के कैबिनेट मिनिस्टर संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित आवास पर आज शनिवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड हुई है। जानकारी अनुसार सेक्टर दो में अरोड़ा के आवास पर सुबह करीब 20 गाडिय़ों में टीम पहुंची है। बता दें मंत्री संजीव अरोड़ा पर महीने भर में ईडी की दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले उनके लुधियाना के ठिकानों पर दबिश हुई थी।वहीं इस रेड पर भडक़े सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है। सीएम ने एक्स पर लिखा-आज फिर बीजेपी की ईडी संजीव अरोड़ा के घर आई है। एक साल में यह…
मुजफ्फरनगर 09 मई। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर हिंदू युवती को शादी का झांसा देकर मुस्लिम युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपित ने युवती को अपने धर्म की विशेष बातों में उलझाया और धार्मिक ग्रंथ पढ़ाने का वादा किया। तीन दिन पूर्व आरोपित युवती का अपहरण कर मेरठ ले गया। यहां अपने घर पर तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। मतांतरण कराने का प्रयास किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती को बरामद कर लिया। मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के मुहल्ला तारापुरी निवासी समीर खान ने इंस्टाग्राम पर लगभग छह माह पूर्व नई मंडी के एक मुहल्ला निवासी…
नई दिल्ली, 09 मई (ता)। डिफेंस सेक्टर में भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत ने ऐसा स्वदेश अत्याधुनिक ग्लाइडेड वेपन सिस्टम तैयार किया है, जो किसी भी सामान्य हथियार को सटीक वार करने वाले घातक हथियार में तबदील कर देगा। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय वायु सेना ने पहली स्वदेशी ग्लाइड हथियार प्रणाली टैक्टिकल एडवांस्ड रेंज ऑगमेंटेशन (टारा) का सफल परीक्षण किया है। रक्षा मंत्रालय ने गत दिवस कहा कि यह परीक्षण ओडिशा तट के पास किया गया । टारा, एक मॉड्यूलर रेंज एक्सटेंशन किट है, जो भारत की पहली स्वदेशी ग्लाइड हथियार प्रणाली है,…
मेरठ 09 मई (प्र)। शास्त्री नगर के चर्चित सेंट्रल मार्केट प्रकरण में अब वह दौर शुरू होने जा रहा है, जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलने के बाद अब जिम्मेदार अफसरों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। आवास एवं विकास परिषद की आंतरिक जांच में 139 अधिकारी और कर्मचारी अवैध निर्माण कराने, संरक्षण देने या नियमों की अनदेखी करने के आरोप में दोषी पाए गए हैं। परिषद प्रशासन ने इनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी पूरी कर ली है और इसकी पुष्टि भी हो चुकी है। बता दें कि सुप्रीम…
सरधना 09 मई (प्र)। मायके गई पत्नी से बात नहीं कराने पर जीजा ने साली पर चाकू से कई वार किए। घायल होने पर आरोपित चाकू फेंक कर भागने लगा तो लोगों आरोपित को पकड़कर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। मुजफ्फरनगर स्थित बुढ़ाना के दभेड़ी गांव निवासी इसराना का निकाह सरधना के ईदगाह रोड नई बस्ती निवासी अलाउद्दीन से हुआ था। इसराना पति और बच्चों के साथ सरधना में रहती है। इसराना की बहन अंजुम का निकाह 2012 में बागपत के छपरौली निवासी फुरकान से हुआ था। फुरकान छोलाझाप है, उसने गांव में ही क्लीनिक खोल रखा है।…
मेरठ 09 मई (प्र)। आईजीआरएस पोर्ट पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में अप्रैल माह की रैंकिंग में मेरठ रेंज ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साथ ही, रेंज के जनपद मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ ने भी प्रथम स्थान हासिल किया है। डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने बताया कि उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संचालित जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की अप्रैल माह की मूल्यांकन रिपोर्ट जारी कर दी गई है। आईजीआरएस, जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर माह जनवरी में जो शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए उनका समयबद्ध विधिक निस्तारण कराया गया, जिससे…
मेरठ 09 मई (प्र)। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे बिजौली में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की नींव रख दी गई है। चयनित कंपनी ने प्रस्तावित स्थल पर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। जलापूर्ति के लिए तीन ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं। इसके लिए बोरिंग हो गई है। शुक्रवार को जेसीबी चलाकर गलियारा के पहले फेज की भूमि को समतल करने काम शुरू कर दिया गया। इसके अलावा भूमिगत बिजली लाइन, सीवर लाइन के लिए पैमाइश शुरू हो गई है। विकास कार्य पूरा होते ही देश-विदेश की कंपनियों के लिए भूमि आवंटन आरंभ कर दिया जाएगा। मेरठ में…
मेरठ 09 मई (प्र)। भीषण गर्मी के बीच अब प्रदेशवासियों को तय समय पर बिजली कटौती झेलनी पड़ेगी। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन से जुड़े प्रणाली नियंत्रण विभाग की ओर से 1 मई से पूरे प्रदेश में रोजाना 2 घंटे 30 मिनट बिजली कटौती लागू करने का आदेश जारी है, जोकि 31 मई तक व्यवस्था लागू रहेगी। मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। आदेश के अनुसार, मेरठ मंडल के अलावा, अमरोहा, बिजनौर, सहारनपुर, रामपुर, संभल और मुरादाबाद जैसे जिलों के तहसील मुख्यालयों और नगर पंचायतों में तय शेड्यूल के अनुसार बिजली…
