Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दर्द की समस्या घुटनों में
    • श्मशान पहुंचने से पहले जिंदा हुई बुजुर्ग महिला
    • तीन दिवसीय ट्रंप ने रूस-यूक्रेन के बीच युद्धविराम का किया ऐलान
    • बैंक घोटाले की पूछताछ के दौरान आठवीं मंजिल से कूदा अधिकारी
    • देश के नए सीडीएस बने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि
    • पंजाब कैबिनेट मिनिस्टर के घर मारा ईडी ने छापा
    • शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण कर दुष्कर्म, मेरठ में मतांतरण का प्रयास
    • भारतीय वायु सेना ने किया (टारा) का सफल परीक्षण
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण कर दुष्कर्म, मेरठ में मतांतरण का प्रयास
    देश

    शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण कर दुष्कर्म, मेरठ में मतांतरण का प्रयास

    adminBy adminMay 9, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुजफ्फरनगर 09 मई। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर हिंदू युवती को शादी का झांसा देकर मुस्लिम युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपित ने युवती को अपने धर्म की विशेष बातों में उलझाया और धार्मिक ग्रंथ पढ़ाने का वादा किया। तीन दिन पूर्व आरोपित युवती का अपहरण कर मेरठ ले गया। यहां अपने घर पर तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। मतांतरण कराने का प्रयास किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती को बरामद कर लिया।

    मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के मुहल्ला तारापुरी निवासी समीर खान ने इंस्टाग्राम पर लगभग छह माह पूर्व नई मंडी के एक मुहल्ला निवासी युवती से दोस्ती की। युवती इंटर पास है, जबकि समीर फर्नीचर बनाने का काम करता है। शुरुआत में आरोपित युवती से बातचीत करता रहा उसके बाद प्रेम जाल में फंसा लिया और उसे शादी करने का झांसा दिया। आरोपित ने युवती को अपने धर्म की विशेषताएं बताने के साथ उसे धार्मिक ग्रंथ पढ़ाने का वादा किया। इससे युवती का ब्रेनवाश हो गया। आरोप है कि तीन दिन पूर्व आरोपित समीर मुजफ्फरनगर आया और युवती का अपहरण कर फरार हो गया। आरोपित ने युवती का मतांतरण कराने का प्रयास किया। इसके लिए तीन दिन अपने घर पर बंधक बनाकर रखा और उसे मुस्लिम धर्म संबंधित बातें बताई।

    युवती के भाई ने बहन के साथ दुष्कर्म, अपहरण एवं मतांतरण के प्रयास का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। नई मंडी थाना पुलिस ने शुक्रवार को युवती को मेरठ में आरोपित के घर से बरामद किया। जबकि आरोपित समीर को नई मंडी के माल रोड से गिरफ्तार किया है। युवती ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म किए जाने के बयान दिए हैं। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है। रिपोर्ट आने के बाद न्यायालय में युवती के बयान दर्ज कराए जाएंगे। फिलहाल उसे राखी वन स्टाप सेंटर में रखा गया है। आरोपित समीर का चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

    इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा ने बताया कि आरोपित की धरपकड़ को उसके दोस्तों की इंस्टाग्राम आइडी को खंगाला गया। उसके बाद आरोपित की लोकेशन पुनः जनपद की मिली थी, जिसके चलते उसे पकड़ा गया है। आरोपित ने युवती का अपहरण उसका मतांतरण कराने के उद्देश्य से किया था। पुलिस यह तस्दीक करने में लगी कि मेरठ में युवती को लेकर आरोपित किस-किस के संपर्क में रहा था। जहां उसका मतांतरण कराने का प्रयास किया गया।

    muzaffarnaga tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    दर्द की समस्या घुटनों में

    May 9, 2026

    श्मशान पहुंचने से पहले जिंदा हुई बुजुर्ग महिला

    May 9, 2026

    तीन दिवसीय ट्रंप ने रूस-यूक्रेन के बीच युद्धविराम का किया ऐलान

    May 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.