Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दर्द की समस्या घुटनों में
    • श्मशान पहुंचने से पहले जिंदा हुई बुजुर्ग महिला
    • तीन दिवसीय ट्रंप ने रूस-यूक्रेन के बीच युद्धविराम का किया ऐलान
    • बैंक घोटाले की पूछताछ के दौरान आठवीं मंजिल से कूदा अधिकारी
    • देश के नए सीडीएस बने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि
    • पंजाब कैबिनेट मिनिस्टर के घर मारा ईडी ने छापा
    • शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण कर दुष्कर्म, मेरठ में मतांतरण का प्रयास
    • भारतीय वायु सेना ने किया (टारा) का सफल परीक्षण
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मायके में पत्नी से बात न कराने पर साली को चाकू से गोदा, हालत गंभीर
    देश

    मायके में पत्नी से बात न कराने पर साली को चाकू से गोदा, हालत गंभीर

    adminBy adminMay 9, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सरधना 09 मई (प्र)। मायके गई पत्नी से बात नहीं कराने पर जीजा ने साली पर चाकू से कई वार किए। घायल होने पर आरोपित चाकू फेंक कर भागने लगा तो लोगों आरोपित को पकड़कर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया।

    मुजफ्फरनगर स्थित बुढ़ाना के दभेड़ी गांव निवासी इसराना का निकाह सरधना के ईदगाह रोड नई बस्ती निवासी अलाउद्दीन से हुआ था। इसराना पति और बच्चों के साथ सरधना में रहती है। इसराना की बहन अंजुम का निकाह 2012 में बागपत के छपरौली निवासी फुरकान से हुआ था। फुरकान छोलाझाप है, उसने गांव में ही क्लीनिक खोल रखा है।

    इसराना व अंजुम के भाई असलम और आरिफ यूपी पुलिस में सिपाही हैं। असलम हापुड़ और आरिफ हरदोई में तैनात है। फुरकान कुछ दिनों से पत्नी अंजुम से दो लाख की मांग कर रहा था। उसका कहना था कि उसके भाई सिपाही हैं, उनसे रकम लेकर आओ। 11 दिन पहले हुए विवाद के बाद फुरकान ने अंजुम को घर से निकाल दिया था। अंजुम मायके में जाकर रहने लगी। फुरकान लगातार अंजुम को मोबाइल पर काल कर रहा था, लेकिन वह काल रिसीव नहीं कर रही थी। इसी के चलते उत्तेजित होकर शुक्रवार को फुरकान चाकू लेकर साली इसराना के घर सरधना पहुंच गया। दोपहर को इसराना के पति अलाउद्दीन खाना खाकर घर से बाहर निकले थे, तभी फुरकान ने घर के अंदर प्रवेश किया। बहनोई को देखकर इसराना रसोई में चाय बनाने चली गई। फुरकान ने उसे बुलाया और कहा कि अपने मोबाइल से अंजुम से बातचीत करा दे। इसराना ने इन्कार कर दिया। इसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद फुरकान ने अंटी से चाकू निकाला और इसराना पर वार कर दिया। चाकू पेट के ऊपर लगा। उसके बाद इसराना ने हाथ आगे कर दिए। फुरकान ने उसके हाथों पर चाकू से कई वार किए। माँ को बचाने के लिए दस साल का बेटा अरहान व पांच साल की बेटी जैनब सामने आ गए। फुरकान चाकू लेकर उनके पीछे दौड़ा, इसी बीच इसराना के ससुर रफीक वहां पहुंच गए। उन्हें देखकर फुरकान चाकू फेंककर भागने लगा। लोगो ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर चाकू बरामद कर लिया।

    अलाउद्दीन ने गंभीर रूप से घायल इसराना को कस्बे के आरएन अस्पताल में भर्ती कराया है। अलाउद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    आरोपित द्वारा वारदात को अंजाम देने के बाद घर में चारों ओर खून ही खून पड़ था। रसोई में रोटी भी फर्श पर पड़ी हुई थी। जब फुरकान चाकू से वार कर रहा था तो इसराना ने बचने के लिए दोनों हाथों को चेहरे पर रख लिया था। फुरकान ने उसके हाथ पर हमला कर दिया। वारदात से पहले आरोपित घर के आसपास एक घंटे तक घूमता रहा। अलाउद्दीन के बाहर निकलने पर ही घर के अंदर गया था।

    सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि कर्ज चुकाने को हमलावर फुरकान पत्नी से दो लाख की मांग कर रहा था। पत्नी के मायके जाने पर साली इसराना ने बात नहीं कराई, इसी विवाद के चलते उसने हमला किया।

    crime news meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    दर्द की समस्या घुटनों में

    May 9, 2026

    श्मशान पहुंचने से पहले जिंदा हुई बुजुर्ग महिला

    May 9, 2026

    तीन दिवसीय ट्रंप ने रूस-यूक्रेन के बीच युद्धविराम का किया ऐलान

    May 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.