मुंबई, 16 फरवरी। नवोदित अभिनेत्री हिया के डेब्यू म्यूजिक वीडियो शर्माना को बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने रिलीज कर दिया है। गाने के अनावरण पर अक्षय कुमार ने खास तौर पर मौजूद रहकर नई कलाकार हिया को अपना समर्थन दिया। के सेरा सेरा द्वारा प्रस्तुत और सिंगर-कंपोजऱ-डायरेक्टर रामजी गुलाटी द्वारा निर्मित शर्माना को भारत का पहला ऐसा म्यूजक़ि वीडियो माना जा रहा है, जिसे पूरी तरह वर्चुअल स्टूडियो और एआई इंटीग्रेशन के साथ शूट किया गया है। यह प्रोजेक्ट तकनीकी रूप से जितना खास है, उतना ही हिया के लिए एक बड़ा लॉन्च प्लेटफॉर्म भी साबित हुआ है, जहाँ…
Author: admin
नई दिल्ली 16 फरवरी। नए साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है और इस साल की पहली खगोलीय घटना होने जा रही है. बता दें कि साल का पहला सूर्यग्रहण 17 फरवरी 2026, यानी की कल लगने जा रहा है. ये एनुलर सूर्यग्रहण होगा, जिसमें सूर्य कंगन की तरह दिखाई देगा, जिसे आम भाषा में रिंग ऑफ फायर कहा जाता है. इस दौरान चंद्रमा सूरज के लगभग 96% हिस्से को ढक देगा. लेकिन इस दौरान किनारों पर आग की तरह चमकती हुई एक पतली सी अंगूठी दिखाई देगी. नए साल का पहला सूर्यग्रहण लगने में अब बस कुछ ही घंटे…
प्रयागराज 16 फरवरी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजियाबाद परिवार न्यायालय के अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश की ओर से पारित आदेश को चुनौती देने वाली पति की पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी। न्यायमूर्ति मदन पाल सिंह की एकल पीठ ने कहा कि दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा-125 का उद्देश्य केवल पत्नी को आर्थिक संकट से बचाना ही नहीं, बल्कि उसे पति की हैसियत के अनुरूप सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार भी सुनिश्चित करना है। परिवार न्यायालय ने पति को आवेदन की तिथि से पत्नी को 15,000 रुपये प्रतिमाह भरण-पोषण देने का निर्देश दिया था। पति की ओर से दलील दी गई कि…
प्रयागराज, 16 फरवरी। यूपी बोर्ड की ओर से निरस्त किए जाने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्रों की सूचना सार्वजनिक की जाएगी। इनका दुरुपयोग रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है।यूपी बोर्ड के अपर सचिव प्रशासन सत्येन्द्र सिंह ने 11 फरवरी को पांचों क्षेत्रीय कार्यालय (प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, बरेली, गोरखपुर) के अपर सचिवों को पत्र लिखा है कि ऐसे मामलों में प्रमाणपत्रों के निरस्तीकरण की सूचना संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जिले के प्रमुख समाचार पत्रों में सार्वजनिक करना आवश्यक है। यह निरस्तीकरण सूचना मिलने के 15 दिन के अंदर करना होगा। नियम है कि कोई भी…
महोबा 16 फरवरी। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में जल जीवन मिशन के तहत बनाए जा रहे विकास कार्यों पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विकासखण्ड जैतपुर के नगारा डांग गांव में नवनिर्मित पानी की टंकी टेस्टिंग के महज एक दिन बाद ही फट गई। टंकी के फटते ही घटिया निर्माण और संभावित भ्रष्टाचार की पोल खुलकर सामने आ गई। बताया जा रहा है कि हाल ही में इस टंकी की टेस्टिंग की गई थी, लेकिन गुणवत्ता इतनी खराब निकली कि पानी का दबाव तक नहीं झेल सकी। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में…
लखनऊ, 16 फरवरी। निकायों में अधिशासी अधिकारी (ईओ) के खाली 300 से अधिक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ होने जा रहा है। स्थानीय निकाय निदेशालय ने भर्तियों के लिए योग्यता को लेकर फंसे विवाद को समाप्त कर दिया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को संशोधित प्रस्ताव जल्द भेज दिया जाएगा। इसके मुताबिक भर्ती के लिए कंप्यूटर में ओ लेवल डिप्लोमा प्रमाण पत्र को अनिवार्य किया जा रहा है। स्थाई भर्ती न होने की वजह से अतिरिक्त कार्यभार देकर काम चलाया जा रहा है। स्थानीय निकाय निदेशालय ने निकायों में खाली अधिशासी अधिकारियों के रिक्त पदों पर भर्ती…
देहरादून 16 फरवरी। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट इस साल 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे खुलेंगे। महाशिवरात्रि के अवसर पर पंचकेदार गद्दी स्थल उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में वैदिक विधि-विधान और पंचांग गणना के बाद शुभ मुहूर्त की औपचारिक घोषणा की गई। इस वर्ष कपाट वृष लग्न में खुलेंगे, जिसे धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है। इस साल केदारनाथ यात्रा पिछले साल की तुलना में पहले शुरू हो रही है। 2025 में धाम के कपाट 2 मई को खुले थे, जबकि इस बार 22 अप्रैल को खुलेंगे। यानी श्रद्धालु इस बार 10 दिन…
कानपुर 16 फरवरी। कानपुर में रिटायर फौजी ने पत्नी और 16 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। डबल मर्डर के बाद वह बाइक से रेलवे अंडरपास पहुंचा और ट्रेन के नीचे लेटकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को हुई यह घटना सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के तुलसियापुर गांव की है। मृतक फौजी की पहचान चेतराम पासवान के रूप में हुई है। वारदात को उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अंजाम दी। पुलिस ने बताया- प्रथमदृष्टया यह लग रहा कि फौजी ने पहले पत्नी और बेटे को मारा और फिर ट्रेन से कटकर जान दे दी। हालांकि, फौजी ने…
गोरखपुर, 16 फरवरी। देवाधिदेव महादेव भोले शंकर की उपासना के पावन पर्व महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गत दिवस सुबह गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।मुख्यमंत्री ने अंधियारी बाग स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर और भरोहिया के पितेश्वरनाथ शिव मंदिर में भी दर्शन, पूजन व दुग्धाभिषेक-जलाभिषेक किया और चराचर जगत के कल्याण की प्रार्थना की। गत दिवस जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में भगवान भोले शंकर का दुग्ध,…
मसूरी, 16 फरवरी। पहाड़ों की रानी मसूरी की मॉल रोड पर जल्द गोल्फ कार्ट दौड़ते नजर आएंगे. जिसको लेकर प्रशासन और रिक्शा चालकों के बीच सहमति बन गई है। मसूरी एसडीएम कार्यालय में एसडीएम अनामिका सिंह और सदर एसडीएम हरी गिरी ने रिक्शा चालकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिसमें मसूरी में गोल्फ कार्ट के संचालक को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.मसूरी को जल्द ही 40 नये गोल्फ कार्ट जल्द मिलने जा रहे। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूर्ण करते हुए सीएसआर फंड से 3.36 करोड़ धनराशि का प्रबन्ध कर लिया है। इससे पूर्व 14 गोल्फ…
