नई दिल्ली 26 फरवरी। केंद्र सरकार ने एक अप्रैल से पूरे देश में 20 फीसदी एथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल (ई-20) की बिक्री अनिवार्य कर दी है। इसका न्यूनतम रिसर्च ऑक्टेन नंबर (रॉन) 95 होना जरूरी होगा। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, देश के ज्यादातर राज्यों में पहले ही ई-20 पेट्रोल की बिक्री हो रही है। साथ ही 2023-25 के बाद भारत में निर्मित अधिकांश वाहनों को ई-20 पर चलने के लिए डिजाइन किया गया है। ऐसे में इसे लागू करने में मुश्किल नहीं आएगी। हालांकि, पुराने वाहनों में माइलेज की समस्या आ सकती है। मंत्रालय ने ई-20 मिश्रित 95 रिसर्च ऑक्टेन…
Author: admin
मधेपुरा/बिहार, 25 फरवरी। बिहार के मधेपुरा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मधेपुरा रेलवे स्टेशन पर सुबह संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के दोनों छोटे बच्चे शव के पास बैठकर रोते मिले। महिला गर्भवती बताई जा रही है। फिलहाल जीआरपी मामले की जांच में जुटी है।बिहार के मधेपुरा स्थित मधेपुरा रेलवे स्टेशन पर गत दिवस उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब प्लेटफॉर्म पर एक महिला का शव सोई हुई अवस्था में पड़ा मिला। सबसे मार्मिक दृश्य यह था कि महिला के दो मासूम बच्चे शव के दोनों तरफ बैठकर…
गाजियाबाद नगर निगम की अपील पर हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संदीप जैन ने कहा कि यह दिनदहाड़े न्यायिक हत्या है और ट्रायल जज का फैसला निरस्त किया गया। इस बारे में एक खबर के अनुसार हाईकोर्ट ने कहा है कि मृत व्यक्ति के खिलाफ पारित डिक्री कानून में शुरू से ही शून्य है। कोर्ट ने गाजियाबाद नगर निगम से जुड़े एक मामले में ट्रायल कोर्ट के फैसले को रद्द करते हुए उसे श्शून्य्य करार दिया है। कोर्ट ने संबंधित ट्रायल जज के आचरण पर भी गंभीर टिप्पणी की है।कोर्ट ने कहा कि यह फैसला दिनदहाड़े की गई न्यायिक हत्या के समान…
नई दिल्ली, 25 फरवरी। सुप्रीम कोर्ट ने गत दिवस कलकत्ता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) में 80 लाख दावों और आपत्तियों से निपटने के लिए सिविल जजों को तैनात करने और पड़ोसी राज्य झारखंड और ओडिशा से न्यायिक अधिकारियों को बुलाने की इजाजत दे दी।चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच ने कलकत्ता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के लेटर पर ध्यान दिया, जिसमें कहा गया था कि एसआईआर एक्सरसाइज में तैनात 250 डिस्ट्रिक्ट जजों को दावों और आपत्तियों से निपटने…
1975 में सेवानिवृत हुए शिखरनाथ शुक्ला के परिवार को अंग्रेजी में लिखे नाम में आई और ई का अंतर आ जाने पर संवेदनहीनता का परिचय देते हुए नगर निगम कानपुर के अधिकारियों द्वारा उनके परिवार को फैमिली पेंशन देने में जो अड़ंगा अटकाया वो ४५ साल चक्कर लगाने के बाद हाईकोर्ट के हस्तक्षेप से समाप्त हुआ। इस मामले ने कानपुर के अधिकायिों को फटकार लगाते हुए हाईकोर्ट ने एक सप्ताह में मामले के निस्तारण का आदेश दिया। शुक्ला के परिवार की महिला मंजू राय द्वारा फेमिली पेंशन पाने के लिए यह संघर्ष किया गया। हाईकोर्ट के फैसले से अब उन्हें…
केंद्र सरकार द्वारा सार्वजनिक उपक्रम लगाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से पूर्व में समय समय पर काफी भूमि ली गई यह लेदर फैक्ट्री, लाल इमली कपड़ा उद्योग जैसे उपक्रम लगाने के लिए यह भूमि ली गई थी मगर बताते हैं कि ज्यादातर उद्योग बंद हो गए हैं और उनकी जमीन इनमें घिरी हुई है। बीते दिनों यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जी द्वारा इस बारे में निर्णय लिया कि राज्य सरकार शहरों में लोगों की आवासीय जरुरतों को पूरा कराने के लिए यह भृमि खाली कराकर वहां अपार्टमेंट बनाएगी। इसकी जिम्मेदारी सीएम ने स्टेट ट्रांसर्मेशन कमीशन को सौंपी जिसने…
नई दिल्ली 25 फरवरी। केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने मंगलवार को 5 ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म (OTT) को ब्लॉक कर दिया है। जिन प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई हुई, उनमें मूडएक्सवीआईपी, कोयल प्लेप्रो, डिजी मूवीप्लेक्स, फील और जुगनू शामिल हैं। सरकार का कहना है कि इन प्लेटफॉर्म पर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट दिखाया जा रहा था। यह कंटेंट आईटी एक्ट 2000, आईटी नियम 2021, आईपीसी की धारा 292 और महिलाओं को गलत तरीक से दिखाने से जुड़े कानूनों का उल्लंघन करता पाया गया। यह पहली बार नहीं है जब सरकार ने OTT प्लेटफॉर्म को ब्लॉक किया है। पिछले साल…
प्रयागराज, 25 फरवरी। भारतीय रेलवे में पारदर्शिता के दावों के बीच भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। प्रयागराज से मेरठ के बीच चलने वाली संगम एक्सप्रेस में टीटीई और कोच अटेंडेंट द्वारा मिलीभगत कर सीटें बेचने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। यात्री द्वारा बनाए गए इस वीडियो के सामने आने के बाद उत्तर मध्य रेलवे ने मामले की जांच बैठा दी है। हालांकि ताजा खबर प्रसारित वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।जितेंद्र सिंह खरे नामक एक यात्री ने एक्स प्लेटफार्म पर शिकायत की है, जबकि यूट्यूब पर करीब 50 मिनट लंबा वीडियो पोस्ट…
नई दिल्ली/कतर, 25 फरवरी। कतर के गेवान आइलैंड (द्वीप) पर तकनीक और लग्जरी का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। यहां वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने मिलकर दुनिया का पहला वातानुकूलित द्वीप तैयार किया है, जहां भीषण गर्मी होने पर भी पर्यटक ठंडी हवा और हरियाली का आनंद ले सकते हैं।दोहा में स्थित इस द्वीप को इंसानों ने समुद्र के बीच एक कृत्रिम आइलैंड के रूप में तैयार किया है, वातानुकूलित द्वीप एक खास तक का वॉकवे बनाया गया है, जहां बाहर की गर्मी का असर नहीं होता हैं, वॉकवे पर 10 टन वजनी क्रिस्टल से बनीं कृत्रिम पेड़ों की…
नई दिल्ली 25 फरवरी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन को दिल्ली के पटियाला हाउस फैमिली कोर्ट से महत्वपूर्ण राहत मिली है। जज देवेंद्र कुमार गर्ग ने सोमवार को फैसला सुनाते हुए धवन की पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी को लगभग 5.72 करोड़ रुपये (ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में AU$812,397.50 + AU$82,000) वापस करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ऑस्ट्रेलिया के फैमिली कोर्ट द्वारा दिए गए ‘प्रॉपर्टी सेटलमेंट’ के आदेश भारत में लागू नहीं होंगे, क्योंकि यह भारतीय कानूनों के हिसाब से खासकर हिंदू मैरिज एक्ट के विपरीत है। कैसे शुरू हुआ विवाद?धवन और आयशा (ऑस्ट्रेलियाई नागरिक) की शादी 2012 में…
