Author: admin

मुजफ्फरनगर, 25 फरवरी। बसपा के पूर्व विधायक शाहनवाज राना के पुत्र आहद राना की जमानत के मामले में फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है। सीओ सिटी ने जांच के बाद सिविल लाइंस थाने में अज्ञात आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। जमानत तस्दीक में खालापार थाना प्रभारी से लेकर चौकी प्रभारी तक के फर्जी हस्ताक्षर किए गए। पुलिस अब जमानत तस्दीक कराने वालों की तलाश में लगी है।पांच दिसंबर 2024 को पूर्व सांसद एवं सपा नेता कादिर राना की वहलना चौक स्थित राना स्टील फैक्ट्री में जीएसटी विभाग की डीजीजीआइ टीम ने छापेमारी की थी। यहां पर महिला अधिकारियों से अभद्रता,…

Read More

ग्रेटर नोएडा 25 फरवरी। प्रॉपर्टी रजिस्ट्री कराने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब नोएडा में सब-रजिस्ट्रार कार्यालय रविवार को भी खुले रहेंगे। इसके साथ ही सोमवार से शनिवार तक एक नामित कार्यालय दोपहर एक बजे से रात आठ बजे तक संचालित किया जाएगा। इस नई व्यवस्था से खासकर नौकरीपेशा लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी, जिन्हें अब तक रजिस्ट्री के लिए दफ्तर से छुट्टी लेनी पड़ती थी। जिले में बड़ी संख्या में कामकाजी लोग रहते हैं। अभी तक प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने के लिए उन्हें कार्यदिवस में समय निकालना पड़ता था, जिससे उनकी आय और समय दोनों प्रभावित…

Read More

बुलंदशहर, 25 फरवरी। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गिनोरा शेख में कुआं पूजन और जागरण के दौरान डीजे बजाने को लेकर गैर संप्रदाय के लोगों ने दलित के घर में घुस महिलाओं से मारपीट, हाथापाई और धक्का मुक्की करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने कहा कि मामले को लेकर 14 नामजद और 50 अज्ञातों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव में पुलिस कर्मी तैनात किए गए है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।हमले में एक महिला और एक किशोर समेत तीन-चार लोग…

Read More

लखनऊ 25 फरवरी। राजधानी लखनऊ में बुधवार को बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा। उमाशंकर सिंह बलिया की रसड़ा विधानसभा से लगातार 3 बार से विधायक हैं। उमाशंकर सिंह बीएसपी के इकलौते विधायक हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं। दो बार उनका ऑपरेशन हो चुका है। पिछले महीने ही वह अमेरिका से ब्लड चेंज कराकर लौटे हैं। लखनऊ स्थित आवास में वह आइसोलेशन में रहते हैं। 50 से ज्यादा अफसर पुलिस टीम के साथ उनके घर पर कार्रवाई कर रहे हैं। डॉक्टर और नर्स के भी आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।…

Read More

नई दिल्ली, 25 फरवरी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केरल का नाम बदलने वाले विधेयक को अब राज्य विधानसभा में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि नए पीएमओ भवन में आयोजित मंत्रिमंडल की पहली बैठक में 140 करोड़ लोगों के हित में सभी निर्णय लेने का प्रस्ताव पारित किया गया।नए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) भवन ‘सेवा तीर्थ’ में आयोजित यूनियन कैबिनेट की यह पहली बैठक थी। केरल विधानसभा ने 24 जून, 2024 को आम सहमति से एक प्रस्ताव पारित किया था जिसमें केंद्र से राज्य का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर ‘केरलम’ करने का आग्रह…

Read More

प्रयागराज 25 फरवरी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) को अपनी अचल संपत्ति को बेचने या हस्तांतरण नहीं करने का निर्देश दिया है. साथ ही अपनी चल संपत्तियों और बैंक खातों का लेखा जोख रखने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने यूपीसीए को बीसीसीआई के साथ अपनी संबद्धता के दस्तावेज और टैक्स देनदारियों का विवरण भी पेश करने को कहा है. मामले पर अगली सुनवाई के लिए 13 अप्रैल की तारीख लगाई है. ​यह आदेश न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन एवं न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की खंडपीठ ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है.…

Read More

भुवनेश्वर 25 फरवरी। ओडिशा में कटक सर्कल के माइंस (खनन) के डिप्टी डायरेक्टर देवब्रत मोहंती विजिलेंस के जाल में फंस गए हैं. विजिलेंस ने उन्हें मंगलवार रात एक लाइसेंसी कोयला डीलर से 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा. विजिलेंस डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बुधवार को देवब्रत मोहंती के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान उनके घर से 4 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश जब्त किया गया. विजिलेंस से मिली जानकारी के मुताबिक, माइंस के डिप्टी डायरेक्टर देवब्रत मोहंती कोयला डिपो को ठीक से चलाने और परिवहन की इजाजत देने का वादा करके यह पैसा…

Read More

नई दिल्ली,25 फरवरी। महीने भर के अंदर एक के बाद एक निजी चार्टर्ड विमान हादसों के बाद डीजीसीए ने सख्त रुख अपनाते हुए विमानन नियामक डीजीसीए ने गैर-निर्धारित विमान संचालकों (एनएसओपी) के लिए नियम कड़े कर दिए हैं। हालिया दुर्घटनाओं के मद्देनजर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सुरक्षा मानकों को लेकर कई नई व्यवस्थाओं की घोषणा की है और स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब पायलट से लेकर कंपनी संचालक तक कार्रवाई के दायरे में लाए जाएंगे। दरअसल, सोमवार को रांची से दिल्ली जा रहा एक एयर एंबुलेंस विमान उड़ान भरने के…

Read More

अगरतला, 25 फरवरी। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के रास्ते अगरतला और कोलकाता को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित ‘मैत्री’ अंतरराष्ट्रीय बस सेवा 18 महीने के अंतराल के बाद फिर से नियमित रूप से शुरू हो गई है।मैत्री अंतरराष्ट्रीय बस सेवा की पहली बस सोमवार को कोलकाता से रवाना होकर ढाका होते हुए गत दिवस अगरतला पहुंची। अगरतला (भारत)-अखौरा (बांग्लादेश) एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) पर यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर त्रिपुरा के परिवहन एवं पर्यटन मंत्री सुषांत चौधरी, त्रिपुरा रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (टीआरटीसी) के कार्यवाहक अध्यक्ष समर रॉय और आईसीपी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।मंत्री चौधरी ने कहा…

Read More

रामपुर, 25 फरवरी। क्षेत्र के गांव निस्वी में पुरानी मस्जिद के पुनर्निर्माण पर गत दिवस दूसरे समुदाय ने सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया। निर्माण के विरोध में कुछ लोग कोतवाली में जुट गए और नारेबाजी के बीच हंगामा किया। वहां एक युवक ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया। इस पर एसपी विद्यासागर मिश्र ने दरोगा सचिन को लाइन हाजिर और कांस्टेबल अंकित कुमार को निलंबित कर दिया।विरोध करने वालों का कहना था कि पहले मस्जिद जितने क्षेत्रफल में थी, अब उससे अधिक जगह में निर्माण किया जा रहा है। साथ ही मीनार भी बनाई जा रही है, जिससे गांव…

Read More