एक्टर रणबीर कपूर ने अयोध्या के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट ‘द सरयू’ में जमीन खरीदी है। यह प्रोजेक्ट द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा (HoABL) का प्रीमियम प्लॉटेड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट है। ये प्रोजेक्ट सरयू नदी ते किनारे 75 एकड़ का है. इस प्रोजेक्ट में क्लबहाउस, 35 से ज्यादा लाइफस्टाइल एमेनिटीज और द लीला की तरफ से 5 एकड़ में प्योर वेजिटेरियन लग्जरी होटल भी बनना है.
कंपनी की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, यह डील 3.31 करोड़ रुपए में हुई है। खरीदी गई जमीन का कुल क्षेत्रफल 2,134 वर्ग फीट है।
बता दें कि रणबीर कपूर फिल्म ‘रामायण’ को लेकर खबरों में हैं. ये फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होनी है. रणबीर फिल्म में भगवान राम के रोल में हैं. दोनों फिल्में 4 हजार करोड़ के बजट में बन रही हैं. ये इंडिया के मोस्ट एक्सपेंसिव प्रोजेक्ट्स में से एक है. इस फिल्म में यश रावण के रोल में दिखेंगे.
वहीं सई पल्लवी सीता के रोल में नजर आएंगी. सनी देओल हनुमान के रोल में दिखेंगे. रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे. फिल्म को नितेश कुमार बना रहे हैं. फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 में रिलीज होगा. वहीं दूसरा पार्ट दिवाली 2027 को रिलीज होगा. फिल्म की पहली झलक सामने आ गई है. रणबीर कपूर को भगवान राम के रोल में देख फैंस पसंद किया. हालांकि, अभी बाकी कैरेक्टर्स की झलक अभी तक सामने नहीं आई है.
इसके अलावा रणबीर कपूर ‘लव एंड वॉर’ में भी दिखेंगे. इस फिल्म को संजय लीला भंसाली बना रहे हैं. फिल्म में रणबीर के अलावा आलिया भट्ट और विक्की कौशल नजर आएंगे. इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा है. हालांकि, फिल्म लंबे समय से डिले चल रही है. खबरें हैं कि संजय लीला भंसाली फिल्म के कुछ सीक्वेंस को री-शूट कर रहे हैं.
बताते चले कि अमिताभ बच्चन के बाद ‘द सरयू’ में निवेश करने वाले रणबीर कपूर दूसरे बड़े एक्टर बने हैं। ‘द सरयू’ 75 एकड़ में फैला प्रोजेक्ट है, जो सरयू नदी के किनारे स्थित है। इस प्रोजेक्ट में ग्रैंड क्लब हाउस, 35 से ज्यादा लाइफस्टाइल सुविधाएं और द लीला होटल्स का पांच एकड़ में बनने वाला शुद्ध शाकाहारी लग्जरी होटल शामिल है।
रणबीर ने बयान में कहा कि उन्हें लगता है कि अयोध्या ने उन्हें चुना है। उन्होंने कहा कि अयोध्या भारत के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है और ‘द सरयू’ में यह जमीन उनके परिवार की विरासत का हिस्सा बनेगी।
HoABL के चेयरमैन अभिनंदन लोढ़ा ने कहा कि अयोध्या सांस्कृतिक और आर्थिक पुनर्जागरण के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर, टूरिज्म और दुनिया भर का ध्यान खींचने की वजह से शहर में लंबे समय तक विकास की संभावना है।
उन्होंने कहा कि रणबीर कपूर का इन्वेस्टमेंट दिखाता है कि खरीदार अयोध्या को न केवल इमोशनली बल्कि भविष्य के नजरिए से भी एक महत्वपूर्ण इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के रूप में देख रहे हैं।

