Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»नीट यूजी की पुनर्परीक्षा 21 जून को, अगले साल से होगी ऑनलाइन परीक्षा
    देश

    नीट यूजी की पुनर्परीक्षा 21 जून को, अगले साल से होगी ऑनलाइन परीक्षा

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 15, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 15 मई। देशभर में चर्चित NEET पेपर लीक मामले के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज बड़ी घोषणा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि अगले साल से NEET परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT Mode) करवाई जाएगी। साथ ही छात्रों को परीक्षा में 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम भी दिया जाएगा।

    21 जून को दोबारा होगी परीक्षा
    शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी कि NEET की फिर से परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। छात्रों को इस बार अपनी सुविधा अनुसार परीक्षा शहर और सेंटर चुनने की स्वतंत्रता दी जाएगी। वहीं एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि दोबारा परीक्षा देने वाले छात्रों पर किसी प्रकार का आर्थिक बोझ न पड़े। इसी के तहत NTA परीक्षा शुल्क भी वापस करेगी।

    धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 3 मई को NEET परीक्षा आयोजित हुई थी, लेकिन 7 मई को यह जानकारी सामने आई कि कथित गेस पेपर के सवाल परीक्षा में पूछे गए थे। इसके बाद सरकार ने तुरंत प्रारंभिक जांच शुरू की और मामले को जांच एजेंसियों को सौंप दिया।

    शिक्षा माफियाओं पर प्रहार
    उन्होंने बताया कि 8 मई से जांच प्रक्रिया शुरू हुई और 12 मई को परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया। मंत्री ने कहा कि यह फैसला पूरी तरह छात्रों के हित में लिया गया ताकि शिक्षा माफियाओं पर कड़ा प्रहार किया जा सके।

    CBI कर रही मामले की जांच
    शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि पूरे मामले की जांच अब Central Bureau of Investigation (CBI) कर रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    NTA पर भी बोले शिक्षा मंत्री
    मंत्री ने कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद बनाई गई संस्था है, जो हर साल लगभग एक करोड़ छात्रों की परीक्षाएं आयोजित करती है। उन्होंने माना कि इस घटना ने छात्रों और अभिभावकों का भरोसा प्रभावित किया है, इसलिए पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ाने के लिए कई बड़े बदलाव किए जा रहे हैं।

    NEET 2026 में क्या-क्या होंगे बड़े बदलाव?
    परीक्षा अब कंप्यूटर आधारित मोड में होगी।
    छात्रों को 15 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा।
    अपनी पसंद का परीक्षा शहर चुन सकेंगे छात्र।
    परीक्षा शुल्क वापस करेगी NTA
    एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी होंगे।
    21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित होगी।

    neet-exam 2026 tazza khabar tazza khabar in hindi union-education-minister-dharmendra-pradhan
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल

    August 12, 2026

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.