Author: admin

लखनऊ, 25 फरवरी। होली के बाद यूपी के पुलिस विभाग में बड़े बदलाव के आसार नजर आ रहे हैं। दरअसल, फरवरी में ही तीन डीजी रिटायर होने वाले हैं, जिनमें डीजी संदीप सांलुके, एमके बशाल और दीपेश जुनेजा का नाम शामिल हैं। जिसके बाद एक मार्च को तीन और एक मई को एक एडीजी डीजी के पद पर प्रोन्नत हो जाएंगे।28 फरवरी को तीन डीजी रैंक के अधिकारी रिटायर हो रहे हैं, जिनकी जगह तीन एडीजी को डीजी के पद पर प्रमोशन मिलने वाला है। इतना ही नहीं तबादले भी होंगे, जिनमें डीजी रैंक से लेकर एसपी रैंक के अफसरों…

Read More

नगीना/बिजनौर, 25 फरवरी। आजाद समाज पार्टी के मुखिया व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के हस्तिनापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारियों की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। हस्तिनापुर को लकी सीट मानते हुए यह दावा भी किया जा रहा है कि इस सीट पर जिस पार्टी का विधायक बनता है, आमतौर पर उसी पार्टी की सूबे में सरकार बनती है। हालांकि सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अभी ऐसी किसी संभावना से इन्कार किया है।सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के आगामी विधानसभा चुनाव में हस्तिनापुर सीट से चुनाव लड़ने की बातें हो…

Read More

नई दिल्ली/पुणे, 25 फरवरी। महाराष्ट्र के बारामती प्लेन क्रेश के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एफवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर सख्त कार्रवाई की है। डीजीसीए ने मंगलवार को बताया कि कंपनी के चार लियरजेट 40/45 कैटेगरी के 4 चार्टर्ड प्लेन तत्काल प्रभाव से ग्राउंड कर दिए गए हैं। इन विमानों में वीटी वीआरए, वीटी वीआरएस, वीटी वीआरवी और वीटी-टीआरआई शामिल हैं। डीजीसीए ने बताया कि बारामती हादसे के बाद स्पेशल सेफ्टी ऑडिट में विमानों के एयरवर्थिनेस, एयर सेफ्टी और फ्लाइट ऑपरेशंस से जुड़े कई प्रक्रियाओं में खामियां पाईं गईं। रखरखाव में भी गंभीर कमियां सामने आई हैं। डीजीसीए ने…

Read More

नई दिल्ली, 24 फरवरी। दिल्ली पुलिस ने पिछले हफ्ते एआई इम्पैक्ट समिट में भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार किया है। इस मामले में यह 8वीं गिरफ्तारी है। दिल्ली पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस के दिल्ली अध्यक्ष उदय भानु चिब को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। गिरफ्तार की बाद पुलिस ने उदय भानु चिब को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया है। इससे पहले गत सोमवार को तीन और आरोपियों जितेंद्र यादव, राजा गुर्जर व अजय कुमार को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस ने…

Read More

मुंबई, 24 फरवरी। आमिर खान ने अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट की खबरों के बीच उनसे मिलकर उन्हें अपना फैसला बदलने के लिए मनाया। ये सारी अटकलें तब खत्म हुईं जब आमिर ने एक पोस्टर शेयर किया और अरिजीत का शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने ‘आमिर खान प्रोडक्शंस’ की अगली फिल्म ‘एक दिन’ के लिए अपनी आवाज दी है। इस फिल्म में जुनैद खान और साई पल्लवी लीड रोल में हैं। ​आमिर खुद अरिजीत के होमटाउन मुर्शिदाबाद गए थे और वहां उनके परिवार के साथ चार दिन रुके, ताकि उन्हें रिटायरमेंट के बारे में दोबारा सोचने के लिए मना सकें और…

Read More

लिसाड़ी गेट के किदवई नगर में कपड़ा व्यापारी के घर में लगी आग से छह जानें चली गई। पूर्व में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी है और जिम्मेदार दो तीन दिन सक्रिय होकर शांत बैठे जाते हैं। छोटी गलियों में बड़े अवैध निर्माण होने से संकरापन भी इन मौतों का जिम्मेदार कहा जा सकता है क्योंकि आग की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड गलियों में आसानी से नहीं पहुंच पाई इतने उन्होंने अन्य प्रयास कर चार गाड़ियों से आग पर काबू पाया उतने यह तबाही हो चुकी थी। हमेशा कहा जाता है कि ऊपर वाले की मर्जी…

Read More

लगता है कि देशभर में विकास और देहात से लेकर शहरों के सौंदर्यीकरण की बनाई जाने वाली सरकारी योजनाओं को लागू करने और नागरिकों को जाम से मुक्ति दिलाने का मन उच्च स्तर पर बना लिया गया है। अभी धीरे धीरे प्रयास हो रहे हों लेकिन जिस प्रकार से गुजरात के राजकोट नगर निगम द्वारा १४ अवैध बस्तियों को ध्वस्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है अगर ऐसा ही आगे चलता रहा तो कच्ची कॉलोनियां कटने और अवैध निर्माण होने बंद हो सकते हैं। क्योंकि इसमें लगे भूमाफिया और बिल्डर अपनी प्रव्ति बदल सकते हैं क्योंकि ध्वस्तीकरण के…

Read More

देश में समय से ग्राम पंचायत से लेकर लोकसभा तक के चुनाव तय तिथि पर कराए जाते रहें हैं। ज्यादातर निष्पक्ष और पारदर्शी वातावरण में संपन्न भी हो जाते हैं। इसके बावजूद देश के कुछ कॉलेज और विवि में छात्र संघ चुनाव कराने की लगातार उठती मांग तथा छात्र नेताओं द्वारा इस बारे में कुलपति प्राचार्य और जनप्रतिनिधियों व सरकार का ध्यान इस ओर दिलाने और इसके लिए अनेको बार कई जगह धरना प्रदर्शन होने के बाद भी आखिर छात्रसंघ चुनाव क्यों नहीं कराए जा रहे और इनमें परेशानी क्या है। अगर कोई कहे कि छात्रसंघ चुनाव से कई परेशानियां…

Read More

एक तरफ इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निर्णय दिया कि अंतर धार्मिक लिव इन में रहने वालों को भी संरक्षण का अधिकार है। यह आदेश दर्जनों जोड़ों की याचिका पर एक साथ दिया गया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तथा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आदि के कटटरवादिता के विरोध होने के बावजूद सांपद्रायिक सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने के साथ ही कह रहे हैं कि जो यहां रह रहा है वो सब भारतीय है। सांप्रदायिक सौहार्द में विश्वास रखने वाले हिंदू मुस्लिमों की एकता के भी प्रयास हो रहे हैं। ऐसे मेें धर्म पूछकर…

Read More

मुंबई, 24 फरवरी। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री फिल्मकार पूजा भट्ट 54 वर्ष की हो गईं। 24 फरवरी,1972 को मुंबई में जन्मीं पूजा भट्ट ने बतौर अभिनेत्री अपने करियर की शुरूआत अपने पिता महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म डैडी से की। इस फिल्म में पूजा भट्ट के पिता की भूमिका अनुपम खेर ने निभाई थी। अपनी पहली ही फिल्म के जरिए पूजा भट्ट ने दर्शकों के बीच अपने अभिनय का लोहा मनवा लिया। वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म दिल है कि मानता नहीं पूजा भट्ट के करियर की एक और सुपरहिट फिल्म साबित हुई। महेश भट्ट निर्देशित इस फिल्म…

Read More