मेरठ, 15 मई (प्र)। कूड़े में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मई महीने में ही तीसरी घटना सामने आई है। गत दिवस बिजली बंबा बाईपास से लिसाड़ी को जाने वाले रास्ते की दाईं ओर खाली जमीन में कूड़ा जलाया गया। धुएं का गुबार इस कदर उठा कि आसपास के क्षेत्र में सांस लेना दूभर हो गया। बिजली बंबा बाईपास तक धुएं का प्रकोप रहा। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है।
यह जमीन आवास एवं विकास परिषद की है। इसमें न तो तारबंदी है। और न बाउंड्री वाल। स्थानीय लोगों का कहना है कि खाली जमीन पाकर लिसाड़ी सहित आसपास के मुहल्लों का कूड़ा निजी सफाईकर्मी यहां डाल देते हैं। कूड़ा डंप होने पर उसमें आग लगा दी जाती है। यह कारनामा कई महीनों से चल रहा है। अप्रैल में भी यहां कूड़ा जलाया गया था। इस महीने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले जली कोठी के पास कूड़े के ढेर और रुड़की रोड रोशनपुर डोरली में कूड़े के ढेर में आग लगी थी। लापरवाही का आलम ये है कि एनजीटी के सख्त निर्देशों और वायु गुणवत्ता सुधार आयोग के कूड़ा जलने की रोकथाम के निर्देशों का पालन नगर निगम नहीं कर रहा है। सवाल ये है कि पहले खाली जमीन पर कूड़ा डंप क्यों किया जाता है। यदि कूड़ा डंप ही न हो तो आग लगने की घटना ही नहीं होगी। लिसाड़ी के रास्ते में कूड़ा जलने के मामले में दिल्ली रोड वाहन डिपो प्रभारी कुलदीप सिंह ने कहा कि इसकी जानकारी नहीं हुई। वाहन चालकों से पूछताछ कर पता किया जाएगा कि यहां पर कूड़ा डालता कौन है। ताकि संबंधित लोगों का पता लगाकर इसकी रोकथाम की जा सके।
Trending
- अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
- सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

