Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»बाइक और रिक्शा की भिड़ंत में रिक्शा चालक की मौत
    न्यूज़

    बाइक और रिक्शा की भिड़ंत में रिक्शा चालक की मौत

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 15, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 15 मई (ता)। सरधना फ्लाईओवर पर गत रात हुए सड़क हादसे के बाद एक निजी अस्पताल और एंबुलेंस सेवा की लापरवाही ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। बाइक और रिक्शा की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल रिक्शा चालक को डायल 112 पुलिसकर्मी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां अस्पताल प्रशासन ने उसे भर्ती करने से इंकार कर दिया। इलाज न मिलने से घायल करीब 40 मिनट तक अस्पताल के गेट पर तड़पता रहा और आखिरकार उसकी मौत हो गई।
    गत देर रात सरधना फ्लाईओवर पर बाइक और रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर 112 पीआरवी पहुंची और दोनों को तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर गई। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिसकर्मियों के मुताबिक अस्पताल प्रशासन ने बाइक सवार को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया, लेकिन रिक्शा चालक की हालत गंभीर देखकर उसे भर्ती नहीं किया गया। सिपाही ने डॉक्टरों से कई बार इलाज की अपील की। आरोप है कि डॉक्टरों ने कहा कि उनके यहां दिमाग का डॉक्टर नहीं है, इसे सरकारी अस्पताल ले जाओ। इस दौरान घायल अस्पताल के गेट पर तड़पता रहा। करीब 40 मिनट बाद उसने दम तोड़ दिया।
    एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। लोगों का कहना है कि समय पर इलाज मिलता तो जान बच सकती थी।
    उधर अस्पताल के मैनेजर ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि मेरे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है। हमारे अस्पताल में सभी प्रकार के डॉक्टर उपलब्ध हैं और मरीजों का तत्काल उपचार किया जाता है। अस्पताल के बारे में लगाए गए आरोप गलत हैं।

    Accident Meerut Rickshaw Driver Dies in Collision Between Bike and Rickshaw tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026

    लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.