नई दिल्ली, 09 जनवरी। लद्दाख के एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. अंगमो ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि उनके पति का भाषण हिंसा फैलाने के लिए नहीं, बल्कि हिंसा को रोकने लिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया और वांगचुक को अपराधी की तरह दिखाने की कोशिश की जा रही है।गत दिवस सुनवाई में वांगचुक की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल वांगचुक के भाषण का वीडियो चलाकर कहा कि यह भाषण अनशन तोड़ते समय दिया गया था, जिसमें वांगचुक ने साफ कहा था कि वे किसी भी तरह की हिंसा…
Author: admin
मतदाता सूचियों को त्रुटिविहीन बनाने और गलत वोटों को कटवाने के लिए चल रही जांच व्यवस्था को लेकर जहां सत्ताधारी दल इसके समर्थन में खड़ा नजर आ रहा है वहीं विपक्ष द्वारा विभिन्न तरीकों से इसका भरपूर विरोध किया जा रहा है।भारत जैसे विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव कराना रेत में सुई ढूंढने के समान ही कह सकते हैं क्योकि बाहुबल तो कहीं धनबल व जनबल के माध्यम से चुनाव लड़ने जीतने की परंपरा चली आ रही थी उसमें कुछ दशक पूर्व निर्वाचन आयुक्त टीएन शेषन ने पहली बार में ही सुधार का जो बीड़ा उठाया उसने…
प्रदेश भर में कहीं ना कहीं सहकारी आवास समितियों में गडबड़ और घोटालों व हंगामों की खबरें पढ़ने सुनने देखने को मीडिया में पढ़ने को मिलती रहती है। इस बारे में जहां तक मौखिक चर्चा सुनाई देती है वो यह है कि सहकारी अधिकारी आवास के पद पर जो अफसर तैनात रहते हैं उन्हें सबकुछ पता होने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई ऐसी शासन की नीति के तहत नहीं की जाती जिससे पारदर्शी वातावरण सहकारी आवास समितियों में बना रहे। इसका जीता जागता उदाहरण रामा सहकारी आवास समिति लिमिटेड द्वारा शताब्दी नगर की करीब १०० करोड़ से अधिक मूल्य…
आवारा कुत्ते और बंदर आदि सहित अन्य हिंसक जानवर आम नागरिक के लिए बबाले जान बन गये है। कहीं मासूम बच्चों को नोंच रहे है तो कहीं इनके कारण दुर्घटनाग्रस्त होकर नागरिक घायल हो रहे है। स्थिति यह है कि कब सड़क पर चलने वाले व्यक्ति के पीछे यह पड़ जाए वो कहा नहीं जा सकता। कुल मिलाकर यह कह सकते है कि हिंसक जानवरों का भय आम आदमी में इतना उत्पन्न हो गया है कि कई लोगों ने तो सुबह शाम की सैर करना भी बंद कर दिया है। मजे की बात यह है कि पशु प्रेम के नाम…
मुंबई 08 जनवरी। मुंबई की एक विशेष अदालत ने कथित बिटकॉइन घोटाले में व्यवसायी राज कुंद्रा को समन जारी किया। अदालत ने कहा कि उनके खिलाफ कार्यवाही करने के लिए प्रथम दृष्टया पर्याप्त सबूत हैं। जज आर. बी. रोटे ने गत दिवस कुंद्रा और दुबई स्थित व्यवसायी राजेश सतीजा को 19 जनवरी को पेश होने को कहा।
गोरखपुर/देवरिया 08 जनवरी। पूर्व धोखाधड़ी मामले में जेल में निरुद्ध पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से सुपर स्पेशियलिटी संस्थान के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है। सीने में दर्द और सांस लेने में समस्या होने पर गत मंगलवार देर रात उन्हें यहां लाया गया था। इलाज मेडिसिन विभाग और कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों की टीम ने किया।अमिताभ ठाकुर धोखाधड़ी मामले में 10 दिसंबर से देवरिया जेल में बंद हैं। बताया जा रहा है कि रात साढ़े 11 बजे उनकी तबीयत जेल में अचानक खराब हो गई। उन्होंने सीने में दर्द…
बिजनौर, 08 जनवरी। नूरपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंझौला बिल्लौच के मजरा नजरपुर मंडैयो गांव में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब जंगल में पत्ती बीन रहे एक अधेड़ पर गुलदार ने हमला कर दिया। मौके पर मौजूद उसकी बहादुर बेटी ने गन्ने से वार कर गुलदार के मुंह से अपने पिता को छुड़ा लिया। इस साहसिक घटना के बाद पूरे गांव में बेटी की बहादुरी की चर्चा हो रही है। घटना के बाद ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में पुनः पिंजरा लगाया जाए और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं ताकि इस तरह की…
कुआलालंपुर 08 जनवरी। चोटिल होने के लंबे समय बाद कोर्ट पर वापसी कर रहीं भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु के साथ भारत के चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रांकीरेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी मलेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।पूर्व विश्व चौंपियन सिंधु ने वापसी पर गत दिवस चीनी ताइपे की सुंग शुओ युन को 21-14, 22-20 से हरा दिया। सिंधु अब आठवीं वरीय जापान की तोमोका मियाजाकी से खेलेंगी। सात्विक और चिराग की जोड़ी ने चीनी ताइपे के यांग पो ह्सुआन और ली झे-हुए को 21-13 21-15 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अब…
लखनऊ 08 लखनऊ। किरण एस.को लखनऊ रेंज का नया आईजी नियुक्ति किया गया है। आईजी मानवाधिकार श्री अपर्णा कुमार को लखनऊ कमिश्नरेट का नया संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। यूपी पुलिस में प्रोन्नति मिलने के बाद 20 आईपीएस अफसरों को नई तैनाती की पहली तबादला सूची गत दिवस जारी की गई।एडीजी प्रयागराज डॉ. संजीव गुप्ता को एडीजी पुलिस मुख्यालय, जालौन पीटीएस के एडीजी ज्योति नारायण अब प्रयागराज जोन के नए एडीजी, एडीजी मानवाधिकारी रामकुमार को एडीजी लाजिस्टिक्स, एडीजी लाजिस्टिक राजकुमार को एडीजी मानवाधिकार बनाया गया है। तरुण गाबा को एडीजी सुरक्षा बनाया गया है। कानपुर के अपर पुलिस आयुक्त…
लखनऊ 08 जनवरी। झांसी, हापुड़, शामली, फिरोजाबाद, कुशीनगर, हमीरपुर और सिद्धार्थनगर के जिला जजों को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने चेतावनी दी है। न्यायालय ने अग्निशमन यंत्रों को संबंधित जनपदों में लगाने के संबंध में मांगे गए प्रस्ताव पर कोई जवाब न देने पर नाराजगी जताई है। न्यायालय ने कहा है कि हाईकोर्ट प्रशासन के अधिवक्ता के अनुरोध पर हम कोई सख्त आदेश नहीं पारित कर रहे हैं, लेकिन यदि इन जिला जजों ने दो सप्ताह में प्रस्ताव के संबंध में हाईकोर्ट से भेजे गए पत्राचार का जवाब नहीं दिया तो हम कठोर आदेश पारित करने को बाध्य होंगे। यह…
