Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल ई-20 के विरोध में जनता के पत्रों के साथ पीएम आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल
    • 3,000 अफसरों ने सीएपीएफ कानून को दी चुनौती, शौर्य चक्र विजेताओं सहित पदोन्नति में पिछड़े कैडर अफसर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
    • ग्लास्गो के रेस्तरां में भारत के नक्शे से ‘गायब’ ‘पूर्वोत्तर, बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने जताई नाराजगी
    • अब 17 से 19 अगस्त तक होंगे यूजी-पीजी प्रथम मेरिट से प्रवेश
    • 10 से 15 अगस्त तक तिरंगे के रंग में रंगेगा मेरठ
    • रंगोली मंडप पर चला हथौड़ा, 44 सील संपत्तियों के मालिकों के पास एक हफ्ता
    • सीओ के साथ केक काट रहे फर्जी पुलिस अधिकारी राहुल का वीडियो वायरल
    • अवर अभियंता और सुपरवाइजर समेत तीन 7.50 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, निर्माण पर कार्रवाई न करने के बदले मांगे थे 15 लाख रुपये
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»ग्लास्गो के रेस्तरां में भारत के नक्शे से ‘गायब’ ‘पूर्वोत्तर, बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने जताई नाराजगी
    देश

    ग्लास्गो के रेस्तरां में भारत के नक्शे से ‘गायब’ ‘पूर्वोत्तर, बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने जताई नाराजगी

    adminBy adminAugust 3, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 03 अगस्त। यूनाइटेड किंगडम में क्लाइड नदी के तट पर बसे स्कॉटलैंड के सबसे बड़े शहर ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में एक दिन में आठ स्वर्ण सहित 15 पदक जीतकर 2018 गोल्ड कोस्ट का रिकॉर्ड बराबर किया।

    इसी दौरान एक विवाद भी आयोजन में जुड़ गया है। यहां के एक भारतीय रेस्टोरेंट में शनिवार को डिनर के दौरान रजत पदक विजेता बॉक्सर लवलीना ने बड़ी गलती पकड़ी। 2020 में टोक्यो ओलिपिंक में मुक्केबाजी में कांस्य पदक जीतने वाली लवलीना बोरगोहेन ने एक भारतीय रेस्टोरेंट में डिनर के दौरान मिले नैपकिन पर बने भारत के नक्शे से नॉर्थ-ईस्ट को गायब करने पर गहरी आपत्ति दर्ज कराई। उनके साथ भारतीय दल के अधिकारी भी थे।

    भारत के नक्शे से नॉर्थ-ईस्ट का हिस्सा गायब
    कॉमनवेल्थ गेम्स में विवाद तब हो गया जब एक नैपकिन पर बने भारत के नक्शे से नॉर्थईस्ट का हिस्सा गायब मिला। इसमें बने नक्शे में कश्मीर को पूरी तरह नहीं दिखाया गया है। ग्लास्गो बेहतरीन वास्तुकला, समृद्ध संस्कृति और संगीत प्रेम के लिए दुनिया भर में विख्यात है। इसी शहर में भारतीय एथलीट्स के लिए एक भारतीय रेस्टोरेंट में डिनर आयोजित हुआ था, जहां पर बॉक्सर लवलीना ने नक्शे पर आपत्ति जताई। लवलीना बोरगोहेन की इस आपत्ति को वहां के लोगों ने गंभीरता से लिया। एक न्यूज एजेंसी का यह वीडियो भी वायरल है।

    बॉक्सिंग रिंग के बाहर बड़ा विवाद
    बॉक्सिंग के मुकाबले खत्म होते ही रिंग के बाहर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। विवाद ग्लासगो के पॉपुलर भारतीय रेस्टोरेंट मिस्टर सिंग्स इंडिया से जुड़ा है। भारतीय मुक्केबाजों का दल यहां डिनर के लिए पहुंचा था, लेकिन वहां टेबल पर रखी नैपकिन पर नजर पड़ते ही खुशियों का माहौल अचानक गर्मा गया। स्टार बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने ध्यान दिया कि रेस्टोरेंट के नैपकिन पर भारत का जो नक्शा छपा था, उसमें से नॉर्थ ईस्ट इंडिया का पूरा हिस्सा गायब था। इस गंभीर लापरवाही पर लवलीना ने तुरंत अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट के नैपकिन पर छपे नक्शे से हमारा नॉर्थ ईस्ट इंडिया गायब है। भारत का हर एक हिस्सा बेहद अहम है और हर जगह देश का सही और पूरा नक्शा ही दिखाया जाना चाहिए।

    लवलीना बोरगोहेन ने नाराजगी जताई
    असम की रहने वाली ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने ग्लासगो में रेस्टोरेंट में भौगोलिक स्थिति की सटीकता की मांग की। उन्होंने यहां एक रेस्टोरेंट के नैपकिन पेपर पर बने भारत के गलत नक्शे पर अपनी नाराजगी जताई। यह घटना दो अगस्त को ग्लासगो के मशहूर रेस्टोरेंट ‘मिस्टर सिंह्स इंडिया – द होम ऑफ करी’ में हुई, जहां कॉमनवेल्थ गेम्स में सफल प्रदर्शन के बाद भारतीय दल के सदस्यों की मेजबानी की गई थी। बोरगोहेन ने उन पेपर नैपकिन की ओर ध्यान दिलाया जिन पर भारत का नक्शा बना था, लेकिन उसमें देश का पूरा उत्तर-पूर्वी हिस्सा गायब था। लवलीना बोरगोहेन ने कहा कि नैपकिन पर बने नक्शे में हमारा उत्तर-पूर्व हिस्सा नहीं है। भारत का हर हिस्सा महत्वपूर्ण है और उसे नक्शे में दिखाया जाना चाहिए। उन्होंने इसमें सभी क्षेत्रों के सही प्रतिनिधित्व के महत्व पर जोर दिया।

    अजय सिंह ने भी तत्काल समर्थन किया
    उनकी आपत्ति का बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) के अध्यक्ष अजय सिंह ने भी तत्काल समर्थन किया। अजय सिंह ने न केवल उत्तर-पूर्व के बारे में बोरगोहेन की बात का समर्थन किया, बल्कि उसी नक्शे में जम्मू-कश्मीर को गलत तरीके से दिखाए जाने की ओर भी इशारा किया।

    उन्होंने बताया कि इस नक्शे में सिर्फ नार्थ ईस्ट इंडिया ही नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर को भी सही तरीके से नहीं दिखाा गया था। अजय सिंह ने रेस्टोरेंट प्रबंधन से इन सभी नैपकिन को तुरंत हटाने और सही नक्शे का इस्तेमाल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विदेशों में भारतीय संस्कृति और पहचान को बढ़ावा देने वाले किसी भी स्थान पर ऐसी बड़ी गलतियों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इन गलतियों को अस्वीकार्य बताते हुए अजय सिंह ने रेस्टोरेंट प्रबंधन से कहा कि वे तुरंत उन गलत नैपकिन को हटा दें और उनकी जगह ऐसे नैपकिन रखें जिनमें भारत का पूरा और सही नक्शा हो। ग्लासगो में मेहमाननवाजी के लिए मशहूर ‘मिस्टर सिंह्स इंडिया’ रेस्टोरेंट ने इस भौगोलिक गलती को सुधारने पर तत्काल ही ध्यान दिया और शीघ्र ही इसको दुरुस्त किया जाएगा।

    boxer-lovlina-borgohain lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कल ई-20 के विरोध में जनता के पत्रों के साथ पीएम आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल

    August 3, 2026

    3,000 अफसरों ने सीएपीएफ कानून को दी चुनौती, शौर्य चक्र विजेताओं सहित पदोन्नति में पिछड़े कैडर अफसर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

    August 3, 2026

    अब 17 से 19 अगस्त तक होंगे यूजी-पीजी प्रथम मेरिट से प्रवेश

    August 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.