Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 10 से 15 अगस्त तक तिरंगे के रंग में रंगेगा मेरठ
    • रंगोली मंडप पर चला हथौड़ा, 44 सील संपत्तियों के मालिकों के पास एक हफ्ता
    • सीओ के साथ केक काट रहे फर्जी पुलिस अधिकारी राहुल का वीडियो वायरल
    • अवर अभियंता और सुपरवाइजर समेत तीन 7.50 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, निर्माण पर कार्रवाई न करने के बदले मांगे थे 15 लाख रुपये
    • लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर 22 दिन में पांचवीं जगह सड़क धंसी
    • मेरठ जेल में कैद हैं 31 हाई प्रोफाइल शातिर बंदी
    • गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का हुआ एनकाउंटर, दो दशक का आतंक खत्म
    • सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए द्वारा काॅकरोच आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया की बढ़ी प्रतिष्ठा पर जेन-जी का आभार जताया, व मंडलीय महिला ईकाई हुई घोषित
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सीओ के साथ केक काट रहे फर्जी पुलिस अधिकारी राहुल का वीडियो वायरल
    देश

    सीओ के साथ केक काट रहे फर्जी पुलिस अधिकारी राहुल का वीडियो वायरल

    adminBy adminAugust 3, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 03 अगस्त (प्र)। समानांतर पुलिस दफ्तर खोलकर रंगदारी वसूलने के प्रकरण में गिरफ्तार हुए राहुल पाल के संपर्क पुलिस महकमे में काफी गहरे हैं। देश- प्रदेश के कई बड़े नेताओं व पुलिस अधिकारियों संग रविवार को राहुल के कई वीडियो फोटो इंटरनेट पर छाए रहे।

    ब्रह्मपुरी में तैनात रहीं सीओ सौम्या अस्थाना का एक वीडियो भी चर्चा में है, जिसमें वह राहुल संग केक काटती दिख रही हैं। इन सभी फोटो-वीडियो व अन्य जानकारियों के आधार पर पुलिस ऐसे लोगों को सूचीबद्ध कर रही है, जो राहुल व उसके साथियों से जुड़े हैं। उधर, परतापुर, ब्रह्मपुरी, टीपीनगर व लोहियानगर क्षेत्र के कई लोगों ने पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर बताया कि उनसे भी राहुल व उसके साथियों ने वसूली की है।

    राहुल पुलिस महकमे में छोटे-बड़े अधिकारियों से संपर्क बनाता था। उनके साथ फोटो खिंचवाता था और ये फोटो दिखाकर अन्य पुलिसकर्मियों पर रौब जमाता था। अब अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि राहुल इन अधिकारियों के साथ सिर्फ फोटो खिंचवाता था अथवा इन अधिकारियों की भूमिका उसे संरक्षण देने व मोहकमपुर में फर्जी कार्यालय खुलवाने में भी रही थी। पता लगाया जा रहा है कि उक्त कार्यालय से मिले वाकी टाकी, बीट बुक और मोहर कहां से आई और इन्हें किसने तैयार किया है। आरोपितों के बैंक खातों की जांच कर पता लगाया जा रहा है कि इनमें कितना रुपया किन खातों में आया।

    उधर, उक्त आरोपितों द्वारा ब्रह्मपुरी निवासी नीरज से 10 हजार रुपये वसूली मामले की भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नीरज से वसूली में हरियाणा के शशांक शर्मा, राहुल पाल निवासी रिठानी परतापुर और आकाश कुमार निवासी पूठा शामिल थे। शशांक शर्मा सीओ, राहुल पाल एसएचओ और आकाश कुमार दारोगा बना था। इन्होंने मोहकमपुर में समानांतर पुलिस दफ्तर खोला हुआ था। इसी दफ्तर में नीरज को बंधक बनाकर मुठभेड़ का भय दिखाकर दो लाख रुपये मांगे गए थे। गूगल पे से 10 हजार रुपये अपने खाते में भी ट्रांसफर कराए थे। इसी शिकायत पर पुलिस ने छापा मारकर राहुल पाल और आकाश चौधरी को गिरफ्तार किया था।

    meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news Video of fake police officer Rahul
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    10 से 15 अगस्त तक तिरंगे के रंग में रंगेगा मेरठ

    August 3, 2026

    रंगोली मंडप पर चला हथौड़ा, 44 सील संपत्तियों के मालिकों के पास एक हफ्ता

    August 3, 2026

    अवर अभियंता और सुपरवाइजर समेत तीन 7.50 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, निर्माण पर कार्रवाई न करने के बदले मांगे थे 15 लाख रुपये

    August 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.