Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»रंगोली मंडप पर चला हथौड़ा, 44 सील संपत्तियों के मालिकों के पास एक हफ्ता
    देश

    रंगोली मंडप पर चला हथौड़ा, 44 सील संपत्तियों के मालिकों के पास एक हफ्ता

    adminBy adminAugust 3, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 03 अगस्त (प्र)। शास्त्री नगर की पहचान रहे रंगोली मंडप पर आखिरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का असर जमीन पर दिखाई देने लगा। रविवार को भवन में तोड़फोड़ का काम शुरू हो गया। सबसे पहले बिजली की वायरिंग, प्लाईवुड, फेसिंग और अन्य सामान हटाया गया, जिसके बाद भवन के मुख्य हिस्से को गिराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। यह कार्रवाई शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट प्रकरण और सेटबैक मामले में चल रही बड़ी कार्रवाई का हिस्सा है।

    तोड़फोड़ का ठेका लेने वाले नफीस मलिक ने बताया कि पूरी इमारत हटाई जाएगी। केवल सामने करीब 10 फीट की दीवार छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि आवास एवं विकास परिषद ने एक सप्ताह के भीतर फ्रंट एलिवेशन हटाने और करीब एक महीने में पूरे भवन को मूल प्लॉट की स्थिति में लाने का लक्ष्य दिया है। छत समेत पूरा ढांचा तोड़कर जमीन समतल की जाएगी। आवास एवं विकास परिषद ने 44 सील संपत्तियों के मालिकों को 15 दिन का नोटिस दिया है, जिसकी समय सीमा 10 अगस्त को समाप्त हो रही है। अब केवल एक सप्ताह का समय बचा है। निर्धारित अवधि में यदि संपत्ति स्वामी नक्शे और सेटबैक से बाहर किया गया अवैध निर्माण स्वयं नहीं हटाते हैं तो परिषद बुलडोजर चलाकर कार्रवाई करेगी।

    नक्शे से बाहर निर्माण हटाएं
    आवास एवं विकास परिषद के उप आवास आयुक्त अनिल सिंह ने कहा कि जिन संपत्तियों में स्वीकृत नक्शे के अनुसार निर्माण है, उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। केवल नक्शे और निर्धारित सेटबैक से बाहर किए गए अवैध निर्माण को ही हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 44 सील संपत्तियों के मालिकों को स्वयं अवैध हिस्सा हटाने के लिए 10 अगस्त तक का समय दिया गया है। यदि तय समय सीमा तक कार्रवाई नहीं हुई तो परिषद् स्वयं बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण हटाएगी और इसका पूरा खर्च भी संबंधित संपत्ति स्वामी से वसूला जाएगा।

    सेनफोर्ड हॉस्पिटल पर भी चला हथौड़ा
    शास्त्री नगर गुरुद्वारा रोड स्थित सेनफोर्ड हॉस्पिटल में सेटबैक से बाहर किए गए निर्माण को हटाने का काम शुरू हो गया है। शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट और सेटबैक प्रकरण में चल रही कार्रवाई के जरिए अस्पताल परिसर में अवैध हिस्से को तोड़ा जा रहा है। आवास एवं विकास परिषद की निगरानी में यह कार्रवाई की जा रही है, जिसमें स्वीकृत नक्शे से बाहर किए गए निर्माण हटाया जा रहा है।

    meerut news meerut report Shastri Nagar setback tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.