लिव इन रिलेशनशिप और नासमझी के कारण होने वाली परेशानियों और बेटियेां की इज्जत सुरक्षित रहे इसके लिए देश में सेक्स शिक्षा को बढ़ावा देने की आवश्यकता हमेशा महसूस की जाती है क्योंकि आए दिन जो घटनाएं हो रही है इन पर रोक लगाने के लिए सामाजिक सुधार और संस्कारों को बढ़ावा देने की आवश्यकता से इनकार नहीं किया जा सकता। उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा नई दिल्ली के एकेटीयू के दीक्षांत समारोह में छात्र छात्राओं से काफी खुलकर बात की गई और अपनी सोच में सुधार कर गलत रास्ते पर चलने से पहले निर्णय लेने…
Author: admin
बिजली की हालत कई दशक से हर साल काफी खर्च होने के बावजूद बद से बदतर होती जा रही है। स्थिति यह है कि हर शहर में ही अघोषित बिजली कटौती होना या खराबी के नाम पर लोगों को गर्मी में परेशान होने के लिए छोड़ना इस विभाग की अब आदत सी बन गई लगती है। हमेशा कहा जाता है कि अब सुधार होगा इस नाम पर दरों में बढ़ोत्तरी होती है और रखरखाव का बजट भी बढ़ा दिया जाता है लेकिन ना विभाग के अधिकारी कर्मचारी सुधरने को तैयार है ना व्यवस्था। आए दिन पढ़ने को मिलता है कि…
आजकल क्या हमेशा ही कम या ज्यादा मिलावटखोरी को लेकर सवाल उठते रहे है। छापे भी पड़ते है लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई परमानेंट न होने से मिलावट की व्यवस्था ज्यादातर चीजों में होने की खबरें खूब मिलती है। कहीं कहीं तो ऐसा पता चलता है कि बिलकुल विपरीत चीजें मिलाने से भी बेचने वाले नहीं हिचकिचा रहे है। क्योंकि अब जैसा देखने को मिलता है कि इस मुद्दे को लेकर कोई खबर छप जाए या कुछ लोग ज्ञापन देने पहुंच जाए मगर आम आदमी इसके विरोध में ना पहले कभी खड़ा हुआ और ना आज होने को तैयार है। जिससे…
बरेली 08 जुलाई। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में तैनात एक पुलिस के एक इश्कबाज सब इंस्पेक्टर की बेहद ही हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई है, जहां दहेज उत्पीड़न की शिकार एक पीड़िता थाना शिकायत करने पहुंची तो दरोगा जी ने कार्रवाई के नाम पर महिला का नंबर ले लिया. फिर जांच के बहाने घर तक पहुंचे और मदद का आश्वासन देकर बातचीत शुरू कर दोस्ती कर ली. इसके बाद पति को भूलकर अपने साथ ब्याह रचाने का आश्वासन देकर एक शहर से दूसरे शहर लेकर घूमे और जमकर फोटो बाजी की. इस दौरान शारीरिक संबंध भी बनाए.…
बारुईपुर 08 जुलाई। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 11 साल की बच्ची से रेप और हत्या की घटना ने हिलाकर रख दिया है. अब पुलिस ने आरोपी प्रभास मंडल का एनकाउंटर कर दिया है. पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल का मुआयना कराने के दौरान आरोपी ने एक पुलिसकर्मी की सर्विस रिवॉल्वर छीन ली, पुलिस टीम पर गोली चलाई और मौके से भागने की कोशिश की. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बारुईपुर पुलिस के अनुसार, मंगलवार-बुधवार…
आंध्र प्रदेश के उपभोक्ता आयोग ने एक अहम फैसले में बीमा कंपनी को मृत महिला के परिवार को कुल 20.25 लाख रुपये देने का आदेश दिया है। आयोग ने कहा कि कंपनी यह साबित नहीं कर सकी कि महिला ने बीमा लेते समय अपनी किसी पुरानी बीमारी की जानकारी छिपाई थी। ऐसे में बीमा दावा (क्लेम) खारिज करना गलत था। दरअसल, यह मामला एक महिला की मौत से जुड़ा है, जिनका निधन बीमा पॉलिसी लेने के सिर्फ 8 दिन बाद हो गया था। उनके पति और तीन बेटों ने बीमा राशि के लिए आयोग का दरवाजा खटखटाया था। परिवार के…
सहारनपुर 08 जुलाई। देवबंद के विभिन्न गांवों में सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाई गई मस्जिद और मजारों को जिला प्रशासन ने नोटिस जारी किए हैं। सरकारी जमीन पर मस्जिद मजार बनाने के 11 मामलों में से छह पुष्टि होने पर अवैध निर्माण हटाने के लिए एक पखवाड़े का समय दिया है। निर्माण न हटाने की दशा में प्रशासन कार्रवाई करते हुए भूमि से कब्जा हटवाने के लिए ध्वस्तीकरण व अन्य कार्रवाई करेगा। शेष पांच अभी सक्षम न्यायालय में विचाराधीन हैं, जिनमें निर्णय आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिकायत के आधार पर जिला प्रशासन ने जांच कराई…
मेरठ 08 जुलाई (प्र)। कई वर्षों के अंतराल के बाद पिछले साल जनपद में सर्किल रेट संशोधित किए गए थे। इस बार शासन ने पूरे प्रदेश में स्टांप शुल्क की गणना को आसान बनाने के लिए मानकीकृत सर्किल रेट सूची तैयार कराई है, ताकि प्रदेश के सभी जनपदों में एक समान व्यवस्था हो सके। निबंधन अधिकारियों ने मानकीकृत सूची तैयार करके जिलाधिकारी को उपलब्ध करा दी है। इसी के साथ पुराने सर्किल रेट में वृद्धि का प्रस्ताव भी बनाया है, जिसे एक अगस्त से लागू करने की तैयारी है। वहीं डीएम डा. वीके सिंह ने इसे लागू करने से पहले…
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) 08 जुलाई। दुल्हन का उस समय शादी का सपना टूट गया, जब दूल्हा शराब के नशे में धुत हालत में पहुंचा। दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया और बरात बैरंग लौट गई। गांव डूंगर से शिवम सोमवार रात बरात लेकर टांडा माजरा पहुंचा था। बरात पहुंचते ही दूल्हे को नशे धुत देखकर दुल्हन पक्ष के लोगों में आक्रोश फैल गया। दरअसल, सोमवार शाम 5 बजे दूल्हा द्वारचार में नशे में लड़खड़ाते हुए पहुंचा। तिलक लगाने की रस्म के दौरान मुंह के बल गिर पड़ा। लड़की वालों और बारातियों ने उसे चारपाई पर बिठाया। उसके कपड़े उतारे, मुंह…
मेरठ 08 जुलाई (प्र)। सरकार की मंशा के बावजूद मेरठ के मवाना, हस्तिनापुर और मखदूमपुर क्षेत्र में 15 साल से सरकारी या निजी बस सेवा उपलब्ध नहीं है। खादर क्षेत्र में बसों का संचालन परिवहन निगम और आरटीओ के बीच फंसा हुआ है। दोनों विभाग एक-दूसरे को बस सेवा न होने के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं 5 जुलाई को हस्तिनापुर मखदूमपुर से रामराज मार्ग पर स्थित एक दर्जन से अधिक गांवों की इस समस्या को उठाया था। 15 साल पहले इन गांवों के लोग और स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी सरकारी व निजी बसों में सफर करते थे। इसके बाद शासन…
