Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 10 से 15 अगस्त तक तिरंगे के रंग में रंगेगा मेरठ
    • रंगोली मंडप पर चला हथौड़ा, 44 सील संपत्तियों के मालिकों के पास एक हफ्ता
    • सीओ के साथ केक काट रहे फर्जी पुलिस अधिकारी राहुल का वीडियो वायरल
    • अवर अभियंता और सुपरवाइजर समेत तीन 7.50 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, निर्माण पर कार्रवाई न करने के बदले मांगे थे 15 लाख रुपये
    • लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर 22 दिन में पांचवीं जगह सड़क धंसी
    • मेरठ जेल में कैद हैं 31 हाई प्रोफाइल शातिर बंदी
    • गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का हुआ एनकाउंटर, दो दशक का आतंक खत्म
    • सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए द्वारा काॅकरोच आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया की बढ़ी प्रतिष्ठा पर जेन-जी का आभार जताया, व मंडलीय महिला ईकाई हुई घोषित
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»अवर अभियंता और सुपरवाइजर समेत तीन 7.50 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, निर्माण पर कार्रवाई न करने के बदले मांगे थे 15 लाख रुपये
    देश

    अवर अभियंता और सुपरवाइजर समेत तीन 7.50 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, निर्माण पर कार्रवाई न करने के बदले मांगे थे 15 लाख रुपये

    adminBy adminAugust 3, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 03 अगस्त। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बीते शनिवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के अवर अभियंता दिनेश कुमार वर्मा, सुपरवाइजर चंद्र प्रकाश और निजी व्यक्ति श्रवण कुमार को 7.50 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। चंद्र प्रकाश को निलंबित कर दिया गया है। अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन से संस्तुति की गई है। आरोपियों ने निर्माणाधीन भवन के खिलाफ कार्रवाई न करने के बदले में रिश्वत मांगी थी।

    विजिलेंस के मुताबिक शिकायतकर्ता ने बताया कि अवर अभियंता दिनेश कुमार वर्मा उसके निर्माणाधीन स्थल पर पहुंचे और काम बंद करने को कहा था। बाद में कर्मचारियों के माध्यम से बताया कि उसके निर्माण के संबंध में आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज और मामले के निस्तारण के लिए श्रवण से संपर्क करना होगा श्रवण ने उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल के गेट पर बुलाकर कहा कि अवर अभियंता से बात हो चुकी है। यदि 15 लाख रुपये दे दिए जाएं तो उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। एलडीए कार्यालय में अवर अभियंता दिनेश कुमार वर्मा और सुपरवाइजर चंद्र प्रकाश ने भी 15 लाख रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता ने एकमुश्त रकम देने में असमर्थता जताई तो 7.50-7.50 लाख रुपये की दो किस्तों में भुगतान करने की बात तय हुई तब शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से शिकायत की गोपनीय जांच और सर्विलांस में शिकायत सही मिली। विजिलेंस टीम ने शनिवार को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 7.50 लाख रुपये लेते समय तीनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मौके से 7.50 लाख रुपये भी बरामद किए गए।

    रिश्वत मांगे तो तत्काल करें शिकायत
    विजिलेंस आईजी मंजिल सैनी ने कहा कि कोई भी सरकारी कर्मचारी या अन्य कोई शख्स अगर रिश्वत की मांग करता है तो उसको न दें। विजिलेंस को तत्काल सूचना दे सकते हैं। सूचना 9454401866 पर भी दर्ज करवा सकते हैं। शिकायतकर्ता का नाम, पता आदि गोपनीय रखा जाएगा।

    bribe gomtinagar lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    10 से 15 अगस्त तक तिरंगे के रंग में रंगेगा मेरठ

    August 3, 2026

    रंगोली मंडप पर चला हथौड़ा, 44 सील संपत्तियों के मालिकों के पास एक हफ्ता

    August 3, 2026

    सीओ के साथ केक काट रहे फर्जी पुलिस अधिकारी राहुल का वीडियो वायरल

    August 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.