मेरठ। काॅकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के दौरान जिस प्रकार से सोशल मीडिया को मान्यता और प्रचार मिला उससे यह स्पष्ट हो गया की वर्तमान समय में सोशल मीडिया का कोई मुकाबला नही है और इसकी गति आम आदमी की बात को सही व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है आज सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के द्वारा कंकरखेड़ा सरधना रोड स्थित डिंफेस एन्कलेव में शिक्षाविद सरबजीत घुम्मन, जो एसएमए की महिला ईकाई की मंडलीय अध्यक्ष है के निवास पर सांय 4 बजें से बैठक शुरू हुई जिसमें संस्था के वरिष्ठ सदस्यों ने सोशल मीडिया के बारें में विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसकी उपयोगिता और महत्ता पर चर्चा की। माननीय पदमश्री शीशराम जी की अध्यक्षता तथा एसएमए के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेन्द्र शर्मा एडवोकेट के संचालन तथा एसएमए के संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री वरिष्ठ सदस्य चौधरी यशपाल सिंह, कोमल सिंह, एस.के. नैन आदि की गरिमामय उपस्थिति में इन सभी ने भाग लिया और सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए को मजबूत बनाने ओर इसका विस्तार तेजी से करने में सहयोग दिया।
वक्ताओं का कहना था कि सोशल मीडिया के माध्यम से अगर इसका गलत उपयोग ना किया जाये तो यह हर क्षेत्र में आपकी प्रगति और व्यवसाय बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान करती है। आज हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री जी से लेकर स्थानीय नेताओं और प्रमुख अधिकारियों से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तक सब इसका उपयोग कर रहे है।
लगभग 2 घंटे चली बैठक में सम्पादक दैनिक केसर खुशबू टाईम्स, आनलाईन न्यूज चैनल ताजाखबर.काॅम व मेरठरिपोर्ट.काॅम के चेयरमेन, सोशल मीडिया एसोसिएशन के संस्थापक रवि कुमार बिश्नोई, यूपी मजीठियां बोर्ड के पूर्व सदस्य व सोशल मीडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय महामंत्री अंकित बिश्नोई, चौधरी यशपाल सिंह, एस.पी. नैन, अमित चौधरी, प्रदीप जोशी, कैप्टन राजनीश अहलावत, प्रिया रस्तौगी, उदित रस्तोगी, मालती द्विवेदी, फिटनेस कोच व योगाचार्य संजीव कुमार, ग्राफिक्स डिजाईनर व यूटयूब चैनल HiddenGemsByNV की चेयरमेन नताशा वर्मा, कोमल सिंह, पवन बंसल आदि लोग मौजूद थे। सभी इस बैठक की आयोजक श्रीमति सरबजीत घुम्मन का सभी आभार व्यक्त किया।
मंडलीय महिला ईकाई की पदाधिकारी हुई घोषित
बैठक में संस्थापक अध्यक्ष रविकुमार बिश्नोई और संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री अंकित बिश्नोई की सहमति से सुरेन्द्र शर्मा द्वारा सरबजीत घुम्मन प्रबंधक मदर्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मवाना को मंडलीय अध्यक्ष तथा मालिनी अवस्थि जी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रिया रस्तौगी को जनरल सेकेट्री बनाया गया और सभी से आग्रह किया गया की वो सोशल मीडिया एसोसिएशन से महिलाओं को जोड़ ले और देशभर में इसकी सदस्य बढ़ाने में सहयोग करें। नताशा वर्मा ने सभी महिला अधिकारियों को माला पहनाकर तथा मौजूद सभी पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा साफा पहना तथा दुप्ट्टा उड़ाकर व तुलसा के पौधे भेंट कर स्वागत किया गया।
सुरेन्द्र शर्मा एडवोकेट को किया गया सम्मानित
सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पूर्व कार्यवाहक उपनिदेशक सूचना एडवोकेट सुरेन्द्र शर्मा का इस उपलब्धि के लिए साफा उढ़ाकर, दुप्ट्टा व माला पहनाकर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच स्वागत किया गया।






