जम्मू, 04 जुलाई (ता)। प्रधानमंत्री की अपील के बाद अब जम्मू-कश्मीर में स्कूली बच्चों को दुश्मन देश के नशे के जाल से बचाने की मुहिम शुरू की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों में प्रतिदिन प्रार्थना सभा के दौरान 10 मिनट का विशेष जागरूकता सत्र अनिवार्य कर दिया है। इसमें बच्चों- किशोरों को नशे से नुकसान समझाना और उन्हें इसका शिकार बनने से पहले सतर्क करना शामिल है।
यह व्यवस्था सभी सरकारी निजी, पीएम श्री, मॉडल, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और आवासीय स्कूलों में लागू होगी। प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम, स्वस्थ जीवनशैली व तनाव प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी और हर स्कूल में मासिक रोस्टर तैयार होगा। साथ ही डॉक्टर, पुलिस अधिकारी, मनोवैज्ञानिक, नशामुक्ति विशेषज्ञ, अभिभावक और पूर्व छात्र विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। इस व्यवस्था में हर माह प्रथम कार्यदिवस पर शपथ, रोल प्ले, नुक्कड़ नाटक व जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
सुरक्षा एजेंसियों के सामने नार्काे टेरर की एक और गंभीर चुनौती उभरकर सामने आई है। नशे का यह जाल अब युवाओं और स्कूली छात्रों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। जांच में पता चला कि तस्कर युवाओं को पहले नशे का आदी बनाते हैं और बाद में उन्हें नशे की छोटी-छोटी खेप पहुंचाने या नए ग्राहकों को जोड़ने के लिए इस्तेमाल करते हैं। छात्र में ये लक्षण मिलें तो गंभीरता मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट रोमेश कुमार से लें स्कूल शिक्षा विभाग जम्मू के बताते हैं कि यदि किसी छात्र में पढ़ाई से दूरी, व्यवहार में अचानक बदलाव, परिवार से कटाव, आंखों में लगातार लालिमा जैसे संकेत दिखाई दें तो इसे गंभीरता से लें। समय रहते परामर्श और उपचार से युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकाला जा सकता है।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

