मुंबई 23 अप्रैल। मुंबई में साइबर अपराध का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर डिजिटल दुनिया के खतरनाक पहलू को उजागर कर दिया है. मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने एक संगठित सेक्सटॉर्शन रैकेट का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हैरानी की बात यह है कि इस गिरोह में जम्मू-कश्मीर टी-20 लीग से जुड़ी एक महिला क्रिकेटर भी शामिल है. पुलिस जांच के अनुसार, कोलाबा के 28 वर्षीय कारोबारी की मुलाकात साल 2024 में सोशल मीडिया के जरिए फरखंदा अज़ीज़ खान से हुई. शुरुआत में बातचीत सामान्य रही, लेकिन धीरे-धीरे यह निजी…
Author: admin
नई दिर्ल्ली, 23 अप्रैल (ता)। सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि उत्तर प्रदेश जमींदारी उन्मूलन और भूमि सुधार अधिनियम, 1950 के तहत उप-विभागीय अधिकारी (एसडीओ) के पास सार्वजनिक उपयोग की भूमि के रूप में दर्ज भूमि की श्रेणी बदलने का कोई अधिकार नहीं है, ताकि उस पर भूमिधारी अधिकार दिए जा सकें।जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और एनवी अंजारिया की पीठ ने फैसले में स्पष्ट किया है कि ‘भूमि की श्रेणी में किसी भी तरह के बदलाव के लिए जमींदारी उन्मूलन अधिनियम में केवल एक ही तरीका कहा गया है, जो धारा 117(6) में मिलता है। धारा 117(6)…
मुंबई, 23 अप्रैल (ता)। दक्षिण मुंबई के वर्ली इलाके में भाजपा की रैली के कारण लगे जाम मामले में पुलिस ने गत दिवस आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जाम में फंसी महिला और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गिरीश महाजन से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया।एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि गत दिवस आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ रैली के लिए अनुमति दी गई थी, लेकिन कुछ शर्तों का उल्लंघन हुआ। यह रैली लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने को…
लखनऊ, 23 अप्रैल (ता)। स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं की बिजली खपत में 84 फीसदी तक इजाफे का साफ जवाब पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम नहीं दे सका है। बिजली दरों में सुनवाई के दौरान परिषद की आपत्ति के बाद नियामक आयोग ने पश्चिमांचल से बढ़ोतरी पर रिपोर्ट मांगी थी।पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने नियामक आयोग को इसके पहले कहा था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं की बिजली रीडिंग में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। यह बढ़ोतरी छोटी नहीं बल्कि औसतन 84 प्रतिशत है। इस बेतहाशा बढ़ोतरी पर नियामक आयोग ने पश्चिमांचल से जवाब मांगा था। पश्चिमांचल…
गाजियाबाद, 23 अप्रैल (ता)। मधुबन बापूधाम क्षेत्र के मोरटा स्थित संचार रेजीडेंसी सोसाइटी में रहने वाली हरियाणवी अदाकारा दिव्यांका सिरोही का गत दिवस निधन हो गया। कहा जा रहा है कि घर में अचानक तबीयत बिगड़ने से वह फर्श पर गिर पड़ीं, जिससे सिर में गंभीर चोट आई। परिजन अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।मूलरूप से बुलंदशहर निवासी 30 वर्षीय दिव्यांका सिरोही ने चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ से बीसीए की पढ़ाई की थी। अभिनय के प्रति रूचि होने पर उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया। दिव्यांका को पहचान उस समय मिली जब उन्होंने पंजाबी गायिका…
लखनऊ, 23 अप्रैल (ता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए एक सप्ताह तक फीडरवार विशेष शिविर लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। विद्युत उपकेंद्रों पर लगने वाले इन शिविरों में मौके पर ही उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान किया जाएगा।मुख्यमंत्री योगी ने गत दिवस स्मार्ट मीटर से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ ही विभिन्न मुद्दों पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में स्मार्ट मीटर को लेकर आ रहीं उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लिया। अधिकारियों को प्रत्येक फीडर पर विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट बिजली मीटर को…
मथुरा 23 अप्रैल। ब्रजवासियों का संघर्ष अब साकार होता नजर आ रहा है। मथुरा-वृंदावन रेल लाइन के स्थान पर फोरलेन सड़क बनाने की प्रक्रिया अब और आगे बढ़ गई है। रेलवे और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने सर्वे के बाद रेलवे की 35 हेक्टेयर भूमि का मूल्यांकन किया है। करीब 400 करोड़ रुपये से यह भूमि खरीदी जाएगी। प्रस्ताव तैयार करके रेलवे की सहमति के लिए केंद्र सरकार को भेजा गया है। सब कुछ ठीक रहा तो हरी झंडी मिलने पर भूमि खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मथुरा-वृंदावन का रेल ट्रैक करीब 150 वर्ष पुराना है। करीब दो…
लखनऊ, 23 अप्रैल (ता)। प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को तत्काल जिला स्तर पर हीट एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि हीटवेव राज्य आपदा घोषित है, इसलिए इससे बचाव के लिए सभी जरूरी उपाय समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किए जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर आवश्यकतानुसार प्याऊ स्थापित किए जाएं और हीटवेव से बचाव के उपायों को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए।मुख्य सचिव ने गो-आश्रय स्थलों…
लखनऊ, 23 अप्रैल। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान अस्पतालों में वेंटिलेटर की उपलब्धता को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। न्यायालय ने कहा है कि यदि मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर वेंटिलेटर उपलब्ध ही नहीं हो पा रहे हैं, तो वेंटिलेटरों की संख्या के संबंध में प्रस्तुत आंकड़ों का कोई औचित्य नहीं रह जाता। कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि चिकित्सा सुविधाओं के लिए कुल बजट का कितना हिस्सा आवंटित किया गया है और अस्पतालों में सुविधाओं की स्थिति क्या है। अगली सुनवाई 25 मई को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति राजन रॉय…
नई दिल्ली 23 अप्रैल। दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल्स में एक आईआरएस (IRS) अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या और बलात्कार के मामले ने सनसनी फैला दी है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी पूर्व नौकर राहुल मीणा को द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन गिरफ्तारी के बाद जो गवाहियां और तथ्य सामने आए हैं, वे आरोपी की अपराधी मनोवृत्ति और उसकी सोची-समझी साजिश की ओर इशारा करते हैं. इलाके के एक स्थानीय दुकानदार और कुछ ड्राइवरों ने पुलिस को बताया कि बुधवार तड़के राहुल को सोसाइटी के पास देखा गया था. दुकानदार के…
