Author: admin

नई दिल्ली, 22 मई (ता)। Oppo ने भारतीय बाजार में फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Find X9 Ultra लांच कर दिया है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट के साथ 7,050mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन 200MP प्राइमरी कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है।फीचर्स की बात करें तो Oppo Find X9 Ultra में 6.82 इंच की QHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1440×3168 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास…

Read More

नई दिल्ली, 22 मई (ता)। ‘मेलोडी’ पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच छिड़ी बहस के बीच वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गत दिवस कहा कि पिछले 12 साल में देश का टॉफी निर्यात (रुपए में) 166 प्रतिशत बढ़ा है। साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2013-14 में टॉफी का निर्यात 49.68 करोड़ रुपए था जो वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 132 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इस प्रकार इसमें लगभग 166 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हालांकि ये आंकड़े रुपए में जारी किए गए हैं जिस कारण इस वृद्धि में बड़ा योगदान डॉलर के मुकाबले…

Read More

हैदराबाद, 22 मई (ता)। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब आज शुक्रवार को हैदराबाद में अपने आखिरी आईपीएल लीग मैच में आमने-सामने होंगी, तो दोनों की कोशिश शीर्ष दो में जगह बनाने की होगी। आरसीबी अभी अंक तालिका में 18 अंक लेकर शीर्ष पर है और 10 टीम में उसका नेट रन रेट 1.065 सबसे अच्छा है। आज की जीत उसे पहला स्थान और फाइनल में पहुंचने के दो मौके दिला देगी। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद 13 मैच में 16 अंक से तीसरे स्थान पर है और गुजरात टाइटंस के बराबर है, लेकिन नेट रन रेट…

Read More

नई दिल्ली, 22 मई (ता)। पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को ब्रिटिश नागरिकता मिल गई है। उनकी पत्नी नरजिस खान ब्रिटिश नागरिक हैं और इसी आधार पर उन्होंने कुछ साल पहले नागरिकता के लिए आवेदन किया था। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें यूके पासपोर्ट जारी कर दिया गया। हालांकि, वह आईपीएल में खेल पाएंगे या नहीं, इसे लेकर संशय है। आमिर ने 2020 में संन्यास लिया था, फिर 2024 में वापसी की थी। लेकिन 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टीम से ड्रॉप होने पर फिर संन्यास ले लिया।उन्होंने आखिरी टी-20 मैच 2024 वर्ल्ड कप में आयरलैंड…

Read More

मुंबई, 22 मई (ता)। फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल्द रिलीज़ किया जाएगा। काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े स्टारर यह सोशल-नेशनल ड्रामा अपनी दमदार थीम और प्रभावशाली विजुअल्स के चलते पहले ही चर्चा में आ चुका है। ज़ी स्टूडियोज़ और एमआईजी प्रोडक्शन एंड स्टूडियोज़ के सहयोग से प्रस्तुत यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म का निर्देशन चेतन डीके ने किया है, जबकि कहानी, लेखन और निर्माण की जिम्मेदारी सागर बी. शिंदे ने संभाली है। दि इंडिया स्टोरीरू स्लो पॉइजऩ इन प्रोग्रेस रासायनिक दुरुपयोग, खासकर खेती में…

Read More

मुंबई, 22 मई (ता)। नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म मैं एक्टर नहीं हूं इस साल की सबसे बड़ी सरप्राइज इंडी हिट फिल्मों में शामिल हो गई है। सिर्फ 1.5 करोड़ के छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज़ के 14 दिनों के अंदर 4.15 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है। इस फिल्म ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अच्छी कहानी और दमदार एक्टिंग आज भी दर्शकों को थिएटर तक खींच सकती है। सबसे खास बात यह है कि मैं एक्टर नहीं हूं ने बिना किसी बड़े कमर्शियल सपोर्ट या फ्रेंचाइज़ी के ये सफलता हासिल की है। फिल्म…

Read More

नई दिल्ली 22 मई। चिकित्सा क्षेत्र में संवेदनशीलता और लापरवाही को लेकर राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने एक बेहद ऐतिहासिक और कड़ा फैसला सुनाया है। उत्तर प्रदेश के एक डॉक्टर ने इलाज के दौरान गंभीर लापरवाही बरतते हुए महिला की खराब दाहिनी किडनी की जगह उसकी बिल्कुल स्वस्थ बाईं किडनी निकाल दी थी। इस भयंकर चूक के कारण दो साल तक तड़पने के बाद महिला की मौत हो गई थी। अब घटना के 12 साल बाद उपभोक्ता आयोग ने इसे मेडिकल डिजास्टर (चिकित्सीय आपदा) मानते हुए दोषी डॉक्टर पर 2 करोड़ रुपये का भारी-भरकम मुआवजा लगाया है। यह पूरा…

Read More

कांगड़ा, 22 मई (ता)। मौसम विभाग की भविष्यवाणी आज शुक्रवार को सटीक बैठी और राहत की रिमझिम से तपती धरती को ठंडक मिल गई। आज तडक़े से ही हवाओं के बीच आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया और बारिश का दौर शुरू हो गया। इस दौरान जहां पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी दर्ज की गई, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। तंदूर बने ऊना जिला में भी बारिश की बूंदे गिरने से तापमान में गिरावट आ गई है।कांगड़ा, शिमला सहित हिमाचल के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश देखी गई है। किन्नौर और लाहुल-स्पीति के ऊंचे इलाकों…

Read More

कोलकाता, 22 मई (ता)। बंगाल में अब सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त मदरसों में कक्षाएं शुरू होने से पहले प्रार्थना सभा के दौरान ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य के मदरसा शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में तत्काल प्रभाव से आदेश जारी किया है।अल्पसंख्यक कार्य एवं मदरसा शिक्षा विभाग के मंत्री खुदीराम टुडू ने कहा कि बंगाल में कई सरकारी स्कूल ऐसे हैं जहां संथाली भाषा में पढ़ाई होती है। जब उन स्कूलों में ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य है तो मदरसों में इसे लागू करने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य…

Read More

लखनऊ, 22 मई (ता)। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि आय से अधिक संपत्ति के मामलों में लोक सेवक से एफआईआर दर्ज करने से पहले स्पष्टीकरण लेना कानूनी रूप से आवश्यक नहीं है। न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि जांच एजेंसी के पास प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध दर्शाने वाली पर्याप्त सामग्री उपलब्ध हो, तो अलग से प्रारंभिक जांच किए बिना भी एफआईआर दर्ज की जा सकती है।यह आदेश न्यायमूर्ति अब्दुल मोईन और न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने दीनानाथ यादव की याचिका खारिज करते हुए पारित किया। यादव ने 17…

Read More