Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Nepal Flood राहत: US ने की 5 लाख डॉलर मदद की घोषणा, Sri Lanka देगा 10 लाख डॉलर
    • मेरठ CCSU : 700 KM सफर कर मार्कशीट लेने पहुंचा छात्र, तीन बार थमा दी ‘फेल’ अंकतालिका
    • 25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, ‘Global South’ की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी
    • रक्षाबंधन से पहले जाम का झाम: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 8 किमी तक लगी वाहनों की कतार, गाजियाबाद में भी थमी रफ्तार
    • भाजपा नेता नीतिन बाला जी पर गत रात को हमला, नागरिकों में रोष
    • अनन्या पांडे और वॉकर ब्लांको का रिश्ता खत्म
    • राजस्थान हाईकोर्ट के जज को हटाने की मांग
    • न्यूयार्क के मेयर ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»आईपीएल में सट्टा लगाते पांच गिरफ्तार
    न्यूज़

    आईपीएल में सट्टा लगाते पांच गिरफ्तार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 22, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुजफ्फरनगर, 22 मई (ता)। भोपा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने आईपीएल मैच पर सट्टा खेलने वाले गिरोह के सरगना मोरना निवासी परवेज सहित पांच आरोपियों को मोरना से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक लाख रुपये नगद, सात मोबाइल फोन, एक लैपटॉप व एक टैबलेट बरामद किया। लगभग पांच खातों को सील किया गया है। यह गिरोह प्रतिदिन चार लाख रुपये व प्रतिमाह सवा करोड़ रुपये तक का लेनदेन करता था।
    एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भोपा थाना के मोरना में गांव के ही निवासी परवेज के घर में आईपीएल मैच पर 99 ईएक्ससीएच एप के जरिये सट्टा खेला जा रहा है। भोपा पुलिस व एसओजी देहात की संयुक्त टीम वहां पहुंची और मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों से एक लाख रुपये नकद, सात मोबाइल फोन, एक लैपटॉप व एक टेबलेट बरामद हुआ।
    आरोपियों ने अपना नाम परवेज निवासी मोरना, साजिद मोरना, गुलफाम निवासी गांव रथेडी थाना नई मंडी, दीपक निवासी गांव मनधेडा थाना शाहपुर, जाहूलक निवासी सिकंदरपुर थाना मीरापुर कहा। एसपी देहात ने कहा कि मुख्य आरोपी परवेज के विभिन्न बैंकों के पांच खातों एचडीएफसी बैंक शाखा शुक्रताल, यूनियन बैंक शाखा भोकरहेड़ी, पंजाब नेशनल बैंक एवं सिंध बैंक शाखा मोरना, पंजाब नेशनल बैंक शाखा मोरना तथा एसबीआई बैंक शाखा भोकरहेड़ी में मिले लगभग एक लाख रुपये को फ्रीज कराने की कार्रवाई की है।
    गिरफ्तार आरोपी चार यूजर आईडी इस्तेमाल करते थे। करीब 600 क्लाइंट थे। टेलीग्राम, फेसबुक, सोशल मीडिया साइट के माध्यम से लोगों से संपर्क करते थे। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। परवेज ही पूरे नेटवर्क का मुख्य संचालक है। वह ऑनलाइन ऐप के माध्यम से अवैध गतिविधियों का संचालन कराता था। अन्य अपराधी अपने-अपने क्षेत्र से नगद व ऑनलाइन धनराशि एकत्रित करने का कार्य करते थे। एकत्रित धनराशि को एप के माध्यम से संचालित अवैध कारोबार में लगाया जाता था। उससे प्राप्त मुनाफे को गिरोह के सदस्यों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों में आपस में बांट लिया जाता था। सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया।

    Action Five Arrested for Betting on IPL IPL Muzzaffarnagar tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    Nepal Flood राहत: US ने की 5 लाख डॉलर मदद की घोषणा, Sri Lanka देगा 10 लाख डॉलर

    August 28, 2026

    मेरठ CCSU : 700 KM सफर कर मार्कशीट लेने पहुंचा छात्र, तीन बार थमा दी ‘फेल’ अंकतालिका

    August 28, 2026

    25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, ‘Global South’ की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी

    August 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.