Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»संपत्ति विवाद के बीच 10 घंटे तक घर में पड़ा रहा मां का शव, कंधा देने से पीछे हटे बेटे; ओडिशा पुलिस ने निभाया अंतिम संस्कार का फर्ज
    देश

    संपत्ति विवाद के बीच 10 घंटे तक घर में पड़ा रहा मां का शव, कंधा देने से पीछे हटे बेटे; ओडिशा पुलिस ने निभाया अंतिम संस्कार का फर्ज

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 28, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भुवनेश्वर 28 मई। जिस मां ने अपने बेटों को जन्म दिया, उन्हें पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी मां के अंतिम समय में बेटे ही साथ छोड़ देंगे, यह शायद किसी ने नहीं सोचा होगा। ओडिशा के बालेश्वर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जहां दो बेटों की जिद और संपत्ति के विवाद के बीच एक वृद्ध मां का शव करीब 10 घंटे तक घर में पड़ा रहा।

    आखिरकार पुलिसकर्मियों ने बेटे का फर्ज निभाते हुए न सिर्फ अर्थी को कंधा दिया, बल्कि पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार भी कराया। यह मार्मिक घटना बस्ता थाना क्षेत्र के संतोषपुर पंचायत अंतर्गत लोकनाथपुर गांव की है। गांव के बंशीधर दास और उनकी पत्नी तुलसी दास के तीन बेटे थे। बताया जाता है कि बड़ा बेटा लंबे समय से लापता है।बाकी दो बेटों ने आपसी सहमति से माता-पिता की जिम्मेदारी तक बांट ली थी।
    मंझले बेटे ने पिता को अपने पास रखा, जबकि छोटे बेटे राकेश ने मां तुलसी की देखभाल की जिम्मेदारी ली थी।कुछ समय पहले बंशीधर दास की मौत हो गई थी।इसके बाद तुलसी छोटे बेटे के साथ रह रही थीं।मंगलवार को वृद्धा ने भी अंतिम सांस ली। मां की मौत के बाद परिवार में शोक की जगह विवाद शुरू हो गया।

    परिवार वैष्णव परंपरा से जुड़ा होने के कारण मंझले बेटे और गांव के कुछ लोगों का कहना था कि वृद्धा का अंतिम संस्कार घर के परिसर में ही किया जाए। वहीं छोटा बेटा राकेश इस बात पर अड़ गया कि उसकी मां की अंतिम इच्छा नदी किनारे अंतिम संस्कार कराने की थी।

    बस इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि किसी ने भी मां के शव को हाथ लगाने तक की पहल नहीं की। घर के भीतर वृद्धा का पार्थिव शरीर पड़ा रहा और परिवार के लोग आपसी जिद में उलझे रहे।

    गांव वालों ने भी दोनों भाइयों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। करीब 10 घंटे तक शव घर में ही पड़ा रहा। गांव में यह घटना चर्चा का विषय बन गई।
    लोग बेटों के व्यवहार को लेकर नाराजगी जताने लगे। इसी बीच मामले की सूचना अमरदारोड पुलिस चौकी को दी गई।

    पुलिस अधिकारियों ने दोनों भाइयों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों अपनी-अपनी जिद पर अड़े रहे। जब कोई रास्ता नहीं निकला तो चार पुलिसकर्मियों ने खुद आगे बढ़कर वृद्धा की अर्थी को कंधा दिया।
    पुलिस टीम शव को लेकर सुवर्णरेखा नदी के ओड़ियापड़ा बालू घाट पहुंची, जहां पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पुलिसकर्मियों ने समाधि के लिए मिट्टी भी खोदी और अंतिम संस्कार की सभी जिम्मेदारियां निभाईं।

    bhubaneshwar odisha tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.