चंडीगढ़, 28 मई (ता)। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने केवल सिंह ढिल्लों को पार्टी का पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। अगले साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने यह फैसला लिया है। केवल ढिल्लों 4 साल पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। अब वह पंजाब में भाजपा का सिख चेहरा होंगे। इससे पहले पार्टी ने सुनील जाखड़ को प्रधान बनाया था। हालांकि, वह लोकसभा चुनाव के बाद से ही इस्तीफा दे चुके थे, लेकिन भाजपा ने उसे मंजूर नहीं किया था।
कहा जा रहा है कि केवल सिंह ढिल्लों को आज जब प्रधान घोषित किया गया, उस समय वह चंडीगढ़ में गवर्नर हाउस में थे। वह बीजेपी के कुछ नेताओं के साथ इलेक्शन कमीशन से मुलाकात के लिए गए थे। ढिल्लों भाजपा के पहले जट्ट सिख प्रधान हैं। नियुक्ति के बाद नए प्रधान ने कहा कि अब उनका फोकस 2027 चुनाव पर रहेगा। ढिल्लों ने कहा कि 2027 में कमल खिलाने के लिए पंजाब में सभी को साथ लेकर चला जाएगा। जो लोग कहते हैं कि अगली बार भाजपा एक या दो सीटों पर सिमट जाएगी, वे 2027 में पंजाब भाजपा का प्रदर्शन देखकर चौक जाएंगे।
उन्होंने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि साढ़े चार साल बीतने के बावजूद जनता से किए बड़े वादे अभी तक अधूरे हैं। बंगाल के बाद अब पंजाब की बारी है, पंजाब में सभी जातियां और समुदाय के लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे और 2027 में सरकार बनाएंगे। ढिल्लों पंजाब के एक प्रभावशाली राजनीतिज्ञ और व्यवसायी माने जाते हैं। वे ढिल्लों ग्रुप के प्रमुख हैं। बरनाला के रहने वाले ढिल्लों ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ की थी। उन्होंने 2007 और 2012 में बरनाला विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की और विधायक बने। केवल सिंह ढिल्लों को पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का बेहद करीबी माना जाता है। जून 2022 में, वे औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। उन्होंने 2022 के संगरूर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था मगर आप प्रत्याशी से हार गए थे। वे पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। मौजूदा समय में वह भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

