Author: admin

इटावा 20 मार्च। सैफई स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के मानसिक रोग विभाग में भर्ती महिला के साथ सफाई कर्मी ने कई बार दुष्कर्म किया। मेडिकल परीक्षण में महिला के पांच माह की गर्भवती होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने मानसिक रोग विभाग के अध्यक्ष प्रो. एके मिश्रा की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपित सफाई कर्मी रवींद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसने बताया कि महिला से छह बार वार्ड में कपड़े बदलने वाले स्थान पर उसने दुष्कर्म किया था। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. सोमेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पर्यवेक्षण में शिथिलता के लिए प्रो. एके…

Read More

बुलंदशहर 20 मार्च। मेरठ में पिछले साल हुए सौरभ हत्याकांड का खौफ जारी है। इंटरनेट मीडिया पर एक साल से नीला ड्रम व सीमेंट लिखकर पति या पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर कमेंट किए जा रहे हैं। बुलंदशहर में पत्नी ने अपने फेसबुक एकाउंट पर मेरठ के सौरभ का फोटो अपलोड कर सीमेंट व ड्रम लिख दिया। इसे जब पति ने देखा, तो उसके होश उड़ गए। पत्नी का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। समाज के लोग व पुलिस महिला को समझाने में नाकाम रही। भयभीत पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ ही भेज दिया…

Read More

गुरुग्राम 20 मार्च। हरियाणा के गुरुग्राम में एक नर्स काजल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. अब इस मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. दरअसल, काजल की हत्या की गई थी और वारदात को अंजाम देने वाला उसका पति ही था. आइए जानते हैं इसकी पूरी कहानी.मृतका काजल की मौत को लेकर परिजनों ने उसके पति अरुण शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि अरुण ने ही काजल को इंजेक्शन देकर उसकी हत्या की है. घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. मामला गुरुग्राम…

Read More

दरभंगा 19 मार्च। बिहार के दरभंगा जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाली और दुखद खबर सामने आई है। सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली भरवाड़ा नगर पंचायत में, एक पति ने अपनी डूबती हुई पत्नी को बचाने की कोशिश में तालाब में छलांग लगा दी। दुख की बात है कि वह न तो अपनी पत्नी को बचा पाया और न ही अपनी जान बचा सका। इस हादसे में पति-पत्नी दोनों की एक साथ मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में मातम छा गया। गुरुवार की सुबह, जब रमजान के लिए ‘सहरी’ (सुबह से पहले का भोजन) करने…

Read More

देशभर में आए दिन कहीं इलेक्ट्रोनिक वाहन या घरों व फैक्ट्रियों में आग से मरने व घायलों की खबरें अब आम हो गई हैं वरना ऐसे अग्निकांडों में कमी आने की बजाय निरंतर बढ़ोत्तरी नहीं हो रही होती। बीते दिनों इंदौर में ब्रजेश्वरी एन्कलेव कॉलोनी में ईवी कार चार्जिंग करते समय धमाके सेलगी आग में आठ लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो दो लाख व घायलों को ५०-५० हजार की सहायता राशि देने की घोषणा की। वहीं दिल्ली में हुए अग्निकांड में भी नौ लोगों के मरने…

Read More

मथुरा के चिंताहरण क्षेत्र के पास यमुना पुल पर बलदेव स्कूल की बस में अचानक आग लग गई लेकिन उसे रोकने की बजाय ड्राइवर लगातार बस को भगाता रहा। गनीमत रहीं कि वहां से होकर जा रहे पुलिस के एसआई सतेंद्र सिंह की नजर बस पर पड़ी और अपनी गाड़ी को बस के आगे लगाकर उसे रुकवाया और तीस बच्चों को बस से निकालना शुरु किया। दारोगा के इस काम को देखकर लोग भी बच्चों को बचाने में जुट गए और किसी की जीवन हानि नहीं हुई। सवाल उठता है कि बस में आग लगी फिर भी ड्राइवर को उसकी…

Read More

देश में खेलों की परंपरा हमेशा रही है। वर्तमान में सरकारें गांव से लेकर शहर तक के युवओं को खेल में बढ़ावा देने के लिए बहुत कुछ कर रही है। शायद इसी का परिणाम है कि अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगितयों में अब हम ज्यादा पुरस्कार जीतकर ला रहे हैँ। लेकिन इस ओर खेल प्रेमियों को ध्यान देना होगा कि कबडडी रस्साकशी फुटबाल हॉकी और खों खो जैसे अन्य भारतीय खेलों को बढ़ावा दे और इनके खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और नौकरियां दी जाए। क्योंकि विदेशी बताए जाने वाले खेल क्रिकेट में कोई कमी नहीं है लेकिन इसे लेकर ऐसी दौड़ शुरु हो…

Read More

अयोध्या 19 मार्च। अयोध्या राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या के राम मंदिर पहुंचीं। उन्होंने रामलला के दर्शन किए। दूसरे फ्लोर पर बने राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना की। उन्होंने राम मंदिर परिसर को भी देखा। सीएम योगी ने राष्ट्रपति को मंदिर निर्माण से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस अवसर पर कहा कि श्रीराम को नमन करना और भारत मां का वंदन हमारे लिए एक जैसा ही है। इस परम पवित्र श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का भूमिपूजन, यहां रामलला के दिव्य विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा, राम दरबार का भक्तजनों के लिए खोला…

Read More

देहरादून, 19 मार्च (जा)। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों का प्रवेश रोकने के लिए यात्रा पंजीकरण से ही छंटनी की जाएगी। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति यात्रा से पूर्व अनिवार्य पंजीकरण के जरिए यात्रियों की जानकारी जुटाकर मंदिर में प्रवेश का निर्णय लेगा। बीकेटीसी के अनुसार, तीर्थयात्रा के लिए आने वाले सनातन आस्थावानों को ही मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा, जबकि पर्यटन के लिए आने वाले गैर सनातनी श्रद्धालुओं का बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि बोर्ड बैठक में गैर हिंदुओं के बदरीनाथ-केदारनाथ में प्रवेश पर पाबंदी का निर्णय…

Read More

मथुरा, 19 मार्च (जा)। बरेली हाईवे पर गत दिवस दोपहर दो बजे उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब छात्रों से भरी एक चलती स्कूली बस अचानक आग का गोला बन गई। बस में सवार 38 बच्चों की जान कुछ ही मिनटों में खतरे में पड़ गई, लेकिन एसआइ की सूझबूझ ने बड़ा हादसा होने से बचा लिया। सभी बच्चे सुरक्षित हैं। आग से बस जलकर खाक हो गई है। पुलिस ने बच्चों को दूसरे वाहन से घर भिजवाया है।बलदेव पब्लिक स्कूल बलदेव की बस सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा देकर केंद्रीय विद्यालय मथुरा से छात्रों को लेकर लौट रही थी। जैसे…

Read More