मास्को/नई दिल्ली, 28 मई (ता)। रूस के टॉप टैंक डिजाइनर ने भारत के 3600 से ज्यादा टैंकों को अपग्रेड करने का ऑफर दिया है। वह भारत के टैंक बेड़े को और भी ज्यादा शक्तिशाली बनाने में मदद के लिए तैयार हैं। रूसी टैंक डिजाइनर अलेक्जेंडर पोतापोव ने यह ऑफर दिया है। भारत के पास इस वक्त 3,600 से ज्यादा रूसी टैंक हैं, जिनमें 2,400 से ज्यादा टी-72 अजेय और 1,200 से ज्यादा टी-90 भीष्म टैंक हैं, जिससे भारत दुनिया के सबसे बड़े टैंक ऑपरेटरों में से एक बन गया है। सालों से भारत में ही ये टैंक बनाए जा रहे…
Author: admin
केलांग, 28 मई (ता)। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सिस्सू के ऊपर बनी घेपन झील अब धीरे-धीरे एक बड़े खतरे का रूप लेती जा रही है। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और इसरो के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर की संयुक्त अध्ययन रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि जलवायु परिवर्तन के कारण तेजी से बढ़ रही यह ग्लेशियल झील भविष्य में विनाशकारी ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड का कारण बन सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक सिस्सू सहित घाटी के 34 से अधिक गांव खतरे की जद में हैं।यदि झील का प्राकृतिक बांध टूटता है,…
सहारनपुर 28 मई। पाकिस्तानी गैंग्सटर शहजाद भट्टी से संपर्क रखने वाले चार आरोपितों को यूपी एटीएस की टीम ने सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपितों से शहजाद भट्टी के साथ ही दूसरे पाकिस्तानी गैंग्सटर आबिद जट्ट ने भी संपर्क किया था। एटीएस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही शहजाद भट्टी से इंटरनेट मीडिया पर संपर्क रखने वाले 23 युवकों को एसटीएफ मेरठ की यूनिट ने हिरासत में लेकर पूछताछ की है। यह युवक मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, बिजनौर और मुजफ्फरनगर के निवासी हैं। हालांकि पूछताछ के बाद सभी को छोड दिया…
मेरठ, 27 मई (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। किसी जमाने में केंद्र तथा जिलों में सरकार द्वारा लीज पर सार्वजनिक कार्यों के लिए दी गयी भूमि अब धीरे-धीरे वापस लेने का जो सिलसिला शुरू हुआ है उसको देखते हुए अब आम जनमानस से संबंध जो क्लब संस्थाएं, सरकार की जमीन पर संचालित हैं उन्हें बहुत संभलकर चलने की आवश्यकता है क्योंकि छोटी-छोटी बातों पर सरकार और विभाग अपनी जमीनें वापस लेने या अधिकृत करने में लगे हैं और ऐसा करने वालों का मत है कि अब अन्य जरूरी कार्यों के लिए जो जमीन हमारी है वह चाहिए और वह ले भी…
25 मई से 2 जून तक चल रहे नौतपा का हौव्वा भले ही मीडिया द्वारा दिखाया जा रहा हो लेकिन दो दिन बीतने के बाद कुछ ऐसा नहीं दिखा कि कोई बहुत बड़ा पहाड़ गर्मी का टूट पड़ा। मैं यह नहीं कहता कि नौतपा की सूचना ना दी जाए लेकिन इसका जितनाप्रसार किया गया वो सही नहीं था आज खबर पढ़ी कि २७ से राहत मिलेगी तो अगर २७ से राहत मिलेगी तो इसका असर कहा है। आम आदमी में इसका डर पैदा करने की कोशिश की गई उसके पीछे क्या राज था। एक फायदा जरुर हुआ कि समाजसेवी संगठनों…
केंद्र सरकार और रिजर्व बैंक आम आदमी को बैंक से सबंध सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। कुछ पुराने नियमों को भी समाप्त किया गया है या उनमें ढील दी गई है लेकिन जानकारों के अनुसार बैंक अधिकारियों की हठधर्मी से पात्रों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। यह जरुर है कि जो खबरें पढ़ने सुनने देखने को मिलती है उनसे पता चलता है कि जनता को दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ बैंकों के मैनेजर अथवा लोन देने वालों द्वारा अपने चहेतों को देने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही।…
नई दिल्ली 27 मई। दिल्ली के दक्षिणी हिस्सों में रहने वाले लाखों लोगों और वहां से गुजरने वाले वाहनों को रोजाना घंटों ट्रैफिक जाम से जूझने पड़ता है. इस समस्या को दूर करने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने साकेत से बदरपुर तक ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है. इस परियोजना के तहत एलिवेटेड कॉरिडोर, अंडरपास और कई प्रमुख सड़कों का दोबारा विकास किया जाएगा ताकि लोगों का सफर पहले से ज्यादा तेज और आसान बन सके. सबसे ज्यादा फायदा संगम विहार, खानपुर,…
नई दिल्ली, 27 मई (ता)। पिछले कुछ वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को टेक इंडस्ट्री का सबसे बड़ा गेमचेंजर बताया गया। कंपनियां इसे भविष्य की ऐसी तकनीक मानती हैं जो कम कर्मचारियों से ज्यादा काम करा सकती हैं। निवेशकों को भी यह कहानी खूब पसंद आई। जिस कंपनी ने AI अपनाने की बात की, उसके शेयरों में तेजी देखने को मिली।लेकिन अब जब AI का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल शुरू हुआ है, तो कंपनियों के सामने एक नई चुनौती खड़ी हो गई है। सवाल अब यह नहीं रह गया कि AI कितना ताकतवर है, बल्कि यह है कि क्या…
लखनऊ, 27 मई (ता)। अखिलेश यादव ने आज बुधवार को फिर से भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से लिखा कि अगले चुनाव में जनता भाजपा को धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी। शुक्र है उप्र के ‘असफल मुख्यमंत्री’ जी ने ये नहीं कहा कि इस ‘महा विद्युत आपदा’ के पीछे दिल्लीवालों के भेजे हुए दूत की साजिश है। ये स्पष्ट किया जाए कि मुख्यमंत्री जी की समीक्षा बैठक में बिजली मंत्री जी आते नहीं हैं या बुलाए नहीं जाते हैं। अगर आते हैं तो माननीय से अनुरोध है कि उनके ‘कंधे पर हाथ रखकर’ एक तस्वीर आप…
कैराना/शामली, 27 मई (ता)। कैराना में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन ने कार्रवाई की है। गत दिवस देर शाम एसडीएम शिवाजी यादव ने कंडेला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक पनीर फैक्ट्री पर छापा मारा। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर एसडीएम शिवाजी यादव अपनी टीम के साथ भारतीय डेयरी फैक्ट्री पहुंचे। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में लगभग 850 किलोग्राम तैयार पनीर पाया गया। इसके बाद मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचित किया गया।खाद्य निरीक्षक ने पनीर की गुणवत्ता जांचने के लिए नमूने लिए। इन सभी नमूनों को जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है।…
